रंगभेद के खिलाफ संघर्ष करने वाले दक्षिण अफ्रीका (South African) के डेसमंड टूटू (Desmond Tutu) का 26 दिसंबर 2021 को निधन हो गया। वे 90 साल के थे। डेसमंड टूटू को दक्षिण अफ्रीका में श्वेत अल्पसंख्यकों के शासन का मुकाबला करने के लिए 1984 में नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था। डेसमंड टूटू को रंगभेद के विरोध और एलजीबीटी अधिकारों के संघर्ष के लिए जाना जाता था।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राज्यसभा सदस्य महेंद्र प्रसाद का निधन हो गया है। महेंद्र प्रसाद का जन्म वर्ष 1940 में जहानाबाद के गोविंदपुर गांव में एक मध्यवर्गीय भूमिहार परिवार में हुआ था। महेंद्र प्रसाद साल 1985 से राज्यसभा सदस्य थे। वे पहली बार साल 1980 में लोकसभा के लिए चुने गए थे। तीन दशक से भी ज्यादा समय से वे संसद सदस्य रहे थे। सबसे पहले वे कांग्रेस की तरफ से पार्लियामेंट पहुंचे थे। इसके बाद वे जनता दल से जुड़ गए थे।
स्विट्ज़रलैंड के बेसल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने हाल ही में मानव जबड़े की मांसपेशियों के एक नए हिस्से की खोज की है। वैज्ञानिकों ने मास्सेटर मांसपेशी की इस संरचना को एक अतिरिक्त तीसरी परत के रूप में वर्णित किया है और इसे 'मस्कुलस मास्सेटर पार्स कोरोनीडिया' नाम देने का प्रस्ताव रखा है। मास्सेटर मांसपेशी को कान के नीचे महसूस किया जा सकता है। मास्सेटर मांसपेशी ही जबड़े के निचले हिस्से को ऊपर उठाती है और खाने को चबाने में इसकी अहम भूमिका होती है।
हिमाचल प्रदेश ने विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में 26 दिसंबर 2021 को तमिलनाडु को वीजेडी प्रणाली से 11 रन से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया। तमिलनाडु ने 316 रन बनाए थे, जबकि हिमाचल ने 47.3 ओवरों में 4 विकेट पर 299 रन बनाए थे, तभी खराब लाइट की वजह से मैच रोका गया और फिर हिमचाल को विजेता घोषित कर दिया गया। हिमाचल ने पहली बार कोई घरेलू टूर्नामेंट जीतने में सफल रही है। आपको बता दें कि भारतीय घरेलू क्रिकेट में लिस्ट ए, टी20 क्रिकेट और भारतीय महिलाओं के मैचों में बारिश, मौसम की मार या किसी अन्य तरह की बाधा के वक्त VJD Method का इस्तेमाल किया जाता है।
आरबीएल बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विश्ववीर आहूजा ने अपना पद छोड़ दिया है और बैंक ने राजीव आहूजा को तत्काल प्रभाव से अंतरिम एमडी एवं सीईओ नियुक्त किया है। इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने मुख्य महाप्रबंधक योगेश के दयाल को आरबीएल बैंक के बोर्ड में अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।
श्रीलंका जल्द ही ‘त्रिंकोमाली तेल टैंक फार्म’ (Trincomalee oil tank farm) को संयुक्त रूप से विकसित करने के लिए भारत के साथ लंबे समय से चले आ रहे समझौते पर हस्ताक्षर करने जा रहा है। त्रिंकोमाली तेल टैंक फार्म सौदा एक प्रतिष्ठित परियोजना है, जो लंबे समय से विवादास्पद बनी हुई है। भारत और श्रीलंका इस परियोजना पर 16 महीने से बातचीत कर रहे हैं। यह कदम राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की एक विशेष प्रयोजन वाहन स्थापित करने की मंजूरी के बाद उठाया गया है।
भारत की पहली स्वदेश निर्मित मिसाइल कार्वेट INS खुकरी (P49) को 24 दिसंबर 2021 को विशाखापत्तनम में 32 साल की सेवा के बाद सेवामुक्त कर दिया गया। INS खुकरी को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने 23 अगस्त, 1989 को बनाया था। इसने कुल मिलाकर 6,44,897 समुद्री मील से अधिक की दूरी तय की। यह जहाज भारतीय सेना के गोरखा ब्रिगेड से संबंधित था।
अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर को हुआ था, उनके जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप मनाया जाता है। इस दिवस को पहली बार साल 2014 में मनाया गया था। उन्हें भारतीय राजनीती के सर्वाधिक प्रभावशाली नेताओं में से एक माना जाता है। अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। उन्होंने ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज (अब लक्ष्मी बाई कॉलेज) से स्नातक की पढाई की। उन्होंने इसके बाद DAV कॉलेज कानपूर से राजनीतिक विज्ञान में M.A. की डिग्री प्राप्त की।
35 वर्षीय गेब्रियल बोरिक (Gabriel Boric) चिली के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति बने। 56% मतों के साथ, गेब्रियल बोरिक ने सांसद जोस एंटोनियो कास्ट से हराया।
फेज थेरेपी (phage therapy) वायरस का उपयोग बैक्टीरिया को मारने के लिए करती है, जो मनुष्यों के लिए हानिरहित हैं। एक नए शोध के अनुसार, संक्रमण को अधिक प्रभावी ढंग से ठीक करने के लिए इस थेरेपी का उपयोग एंटीबायोटिक दवाओं के संयोजन में किया जा सकता है। यह बदले में एंटीबायोटिक प्रतिरोध के खतरे को कम करेगा।