Dilli ki Yogshala
जानिए, ‘दिल्ली की योगशाला’ (Dilli ki Yogshala) कार्यक्रम क्या है?
December 17, 2021
Current Affairs one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 18 दिसंबर 2021
December 18, 2021

1. केंद्र सरकार के अनुसार भारत की मौजूदा परमाणु ऊर्जा क्षमता (Nuclear Power Capacity) कितनी मेगावाट है?

Correct! Wrong!

केंद्र सरकार ने 16 दिसंबर 2021 को कहा कि भारत की मौजूदा परमाणु ऊर्जा क्षमता (Nuclear Power Capacity) 6,780 मेगावाट है और इसके साल 2031 तक 22,480 मेगावाट तक बढ़ाए जाने की योजना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने देश में परमाणु बिजली का उत्पादन बढ़ाने के लिए कई उपाय किए हैं। इनमें 10 स्वदेशी भारी पानी रिएक्टरों के लिए प्रशासनिक अनुमोदन और वित्तीय मंजूरी प्रदान करना शामिल हैं।

2. हाल ही में किस देश की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘नगदग पेल जी खोरलो’ से सम्मानित करने का फैसला किया है?

Correct! Wrong!

भूटान सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘नगदग पेल जी खोरलो’ से सम्मानित करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि अब तक कई देश अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित कर चुके हैं। भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग ने कहा है कि पीएम मोदी ने पिछले कुछ सालों में बिना शर्त दोस्ती निभाई है और कोरोना वायरस महामारी के दौरान बेहद मदद की है। सऊदी अरब, अफगानिस्तान, फलीस्तीन, रूस और मालदीव अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित कर चुके हैं।

3. इंग्लैंड का निम्न में से कौन सा खिलाड़ी 150 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के 10वें खिलाड़ी बन गए हैं?

Correct! Wrong!

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट फॉर्मेट में 150 मैच खेलने वाले दूनिया के 10वें खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया। स्टुअर्ट ब्रॉड सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने के मामले में इंग्लैंड के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे आगे जेम्स एंडरसन 167 और एलिस्टेयर कुक 161 हैं। वहीं, दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने के मामले में भारतीय लीजेंड सचिन तेंदुलकर टॉप पर काबिज हैं। वे 200 टेस्ट खेलने वाले दुनिया के अकेले क्रिकेटर भी हैं।

4. मेट्रोमैन के नाम से पहचाने जाने वाले किस शख्स ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है?

Correct! Wrong!

केरल में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में पेश किए गए मेट्रोमैन ई श्रीधरन ने सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा कर दी है। हालांकि उन्होंने कहा है कि वो बीजेपी के साथ बने रहेंगे। ई श्रीधरन भारत के एक प्रख्यात सिविल इंजीनियर हैं। वे 1995 से 2012 तक दिल्ली मेट्रो के निदेशक रहे। उन्हें भारत के 'मेट्रो मैन' के रूप में भी जाना जाता है। भारत सरकार ने उन्हें साल 2001 में पद्म श्री और साल 2008 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया।

5. निम्न में से किस भारतीय शूटर को 2021 पैरालंपिक पुरस्कारों में ‘सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण’ सम्मान दिया गया?

Correct! Wrong!

भारतीय शूटर अवनि लेखरा को टोक्यो खेलों में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीतने के लिए 2021 पैरालंपिक पुरस्कारों में ‘सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण’ सम्मान दिया गया। अवनि ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता ओर खेलों के इतिहास में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्हें इस उपलब्धि के लिए देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यान चंद खेल रत्न से भी सम्मानित किया गया।

6. राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में निम्न में से किसने 8 राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है?

Correct! Wrong!

पूर्णिमा पांडे ने राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में 16 दिसंबर 2021 को महिलाओं के 87 किग्रा से अधिक के भार वर्ग में आठ राष्ट्रीय रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। पूर्णिमा ने कुल 229 किग्रा (102 किग्रा और 127 किग्रा) भार उठाकर पहला स्थान हासिल करने के साथ अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सीधे क्वालीफाई किया। उन्होंने इस बीच कुल आठ राष्ट्रीय रिकार्ड बनाए। इनमें से स्नैच में दो तथा क्लीन एवं जर्क तथा कुल भार वर्ग में तीन-तीन राष्ट्रीय रिकार्ड शामिल हैं।

7. हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चार देशों के सैटेलाइट लॉन्च करने के साथ कितने समझौते किए हैं?

Correct! Wrong!

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चार देशों के साथ छह समझौते किए हैं। जिनके तहत वो विदेशी सैटेलाइट्स को अपने पीएसएलवी रॉकेट के जरिए लॉन्च करेगा। यह समझौते 1140 करोड़ रुपये से ज्यादा के हैं। इन सैटेलाइट्स की लॉन्चिंग 2021 से 2023 के बीच होनी है।

8. भारत, ईरान और किस देश ने 14 दिसंबर 2021 को चाबहार बंदरगाह (Chabahar Port) के संयुक्त उपयोग पर बातचीत की?

Correct! Wrong!

भारत, ईरान और उज्बेकिस्तान ने 14 दिसंबर 2021 को चाबहार बंदरगाह (Chabahar Port) के संयुक्त उपयोग पर बातचीत की। उन्होंने क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ाने में बंदरगाह द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया। इस बैठक के दौरान तीनों देशों ने इस बंदरगाह के पार परिवहन गलियारे के विकास पर चर्चा की। चाबहार बंदरगाह ईरान में ओमान की खाड़ी पर स्थित है। यह बंदरगाह ईरान के एकमात्र समुद्री बंदरगाह के रूप में कार्य करता है।

9. हाल ही में खबरों में रही “ब्राइड्स व्हेल” (Bryde’s whale) की क्या स्थिति है?

Correct! Wrong!

मेक्सिको की खाड़ी की “ब्राइड्स व्हेल” (Bryde’s whale) को लुप्तप्राय प्रजाति अधिनियम के तहत “लुप्तप्राय” के रूप में वर्गीकृत किया गया है। वह मेक्सिको की खाड़ी में एकमात्र ज्ञात निवासी बलीन व्हेल हैं, जिसकी आबादी 100 से कम हैं। ओडिशा के पुरी और गंजम जिलों की सीमा के पास एक लुप्तप्राय ब्राइड्स व्हेल का शव पाया गया था।

10. राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली झिल्ली दलबेहरा (Jhilli Dalabehera) किस खेल से जुड़ी हैं?

Correct! Wrong!

भारतीय भारोत्तोलक झिली दलबेहेरा (Jhilli Dalabehera) ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले संकेत महादेव सरगर ने पुरुषों के 55 किग्रा स्नैच वर्ग में स्वर्ण पदक जीता और एक नया स्नैच राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *