दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 13 दिसंबर, 2021 को ‘दिल्ली की योगशाला’ (Dilli ki Yogshala) कार्यक्रम की शुरुआत की।
दिल्ली सरकार ने फरवरी 2021 में योगशाला कार्यक्रम की संकल्पना की थी और इसे लागू करने के लिए उसने एक बजट भी पारित किया था।
दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों में ‘प्रसन्नता पाठ्यक्रम’ भी लॉन्च किया। हैप्पीनेस करिकुलम एक शैक्षिक कार्यक्रम है, जो दिल्ली के सरकारी स्कूलों में नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों के लिए शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम जुलाई, 2018 में शुरू किया गया था। इसे विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। यह प्रोग्राम माइंडफुलनेस, क्रिटिकल थिंकिंग, सोशल-इमोशनल लर्निंग, रिलेशनशिप बिल्डिंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग सिखाता है।
दिल्ली में इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के बाद आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड जैसे भारतीय राज्यों के साथ-साथ नेपाल, अफगानिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश इसी तरह के कार्यक्रमों को लागू करने की तैयारी कर रहे हैं।
गणतंत्र दिवस (republic day) पर पांच मध्य एशियाई देशों के प्रमुख होंगे मुख्य अतिथि