SIPRI (Stockholm International Peace Research Institute) ने हथियारों की बिक्री का नया डेटा जारी किया है।
SIPRI के अनुसार, हथियारों की बिक्री में शीर्ष 100 में शामिल कंपनियों की संख्या सबसे अधिक अमेरिका में है। 41 अमेरिकी कंपनियों की हथियारों की बिक्री 285 अरब डॉलर थी। 2019 की तुलना में इसमें 1.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
अमेरिका के बाद चीनी फर्म हैं जिनकी संयुक्त बिक्री 2020 में अनुमानित $66.8 बिलियन थी। यह 2019 की तुलना में 1.5 प्रतिशत अधिक थी।
SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष 100 में 26 यूरोपीय हथियार कंपनियों को शामिल किया गया है और उनका कुल हथियारों की बिक्री का 21% हिस्सा है।
7 ब्रिटिश कंपनियों ने 37.5 बिलियन डॉलर की हथियारों की बिक्री की।
रूस में हथियारों की बिक्री लगातार तीसरे साल घटी है। शीर्ष 100 में 9 रूसी कंपनियों की संयुक्त बिक्री 2019 में 28.2 बिलियन डॉलर की तुलना में 2020 में घटकर 26.4 बिलियन डॉलर रह गई है।
तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में भारत के पहले CDS Bipin Rawat की मृत्यु