मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में भोपाल और इंदौर में एक पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने दोनों शहरों की बढ़ती जनसंख्या और भौगोलिक विस्तार और प्रशासनिक और कानून व्यवस्था की समस्याओं का हवाला दिया। इस ढांचे के तहत, जिला मजिस्ट्रेट -डीएम को गिरफ्तारी वारंट, लाइसेंस जारी करने का काम सौंपा जाता है, जबकि पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पास अपराध की जांच करने और गिरफ्तारी करने की शक्तियां और जिम्मेदारियां होती हैं।
भारत हाल ही में G20 ट्रोइका में शामिल हुआ। G20 ट्रोइका इंडोनेशिया, भारत और इटली से बना है। ट्रोइका वर्तमान अध्यक्ष इंडोनेशिया, पिछले अध्यक्ष इटली और भविष्य के अध्यक्ष भारत से बना है। G20 अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है, जो इस मान्यता को दर्शाता है कि वैश्विक समृद्धि अन्योन्याश्रित है और हमारे आर्थिक अवसर और चुनौतियां आपस में जुड़े हुए हैं। भविष्य की बेहतर तैयारी के लिए G20 देश एक साथ आए हैं। G20 के संस्थापक सदस्य के रूप में भारत ने विशेष महत्त्व के मुद्दों और दुनिया भर में सबसे कमजोर लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों को उठाने के लिए इस मंच का उपयोग किया है।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में यह कहा है कि देश में सड़क बनाने के लिए पेड़ों की कटाई के कारण पारिस्थितिक नुकसान की भरपाई के लिए, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पूरे देश में 2.23 करोड़ से अधिक पौधे लगाए हैं। मंत्री ने राज्यसभा को दिये एक लिखित उत्तर में यह कहा कि वर्ष 2017 से NHAI द्वारा लगाए गए पौधों की कुल संख्या 2.23 करोड़ है। उन्होंने यह भी कहा है कि NHAI ने यह सुनिश्चित किया है कि मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्गों को चौड़ा करने के लिए कम से कम पेड़ों की कटाई की जाए।
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने भारत पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले संबित पात्रा साल 2017 में तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) लिमिटेड के बोर्ड में गैर अधिकारिक निदेशक के पद पर रह चुके हैं।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की नयी डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथ को बनाया गया है। IMF ने हाल ही में घोषणा की कि गीता गोपीनाथ अगले महीने जॉफ्री ओकामोतो की जगह लेंगी और फर्स्ट डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर बनेंगी। IMF की चीफ क्रिस्तलीना जॉर्जीवा के बाद गीता गोपीनाथ का ही नंबर होगा। ऐसा पहली बार होगा जब वॉशिंगटन स्थित इस अंतराष्ट्रीय संस्था में शीर्ष के दो पदों पर महिलाएं बैठेंगी।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिसवा सरमा ने रतन टाटा को ‘असम वैभव’ सम्मान देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि असम के लोग राज्य में कैंसर की देखभाल के लिए उनके असाधारण योगदान के लिए उद्यमी के बहुत आभारी हैं। रतन टाटा की पहल पर टाटा ट्रस्ट ने असम सरकार के सहयोग से साल 2018 में 19 कैंसर देखभाल इकाई स्थापित करने का निर्णय लिया था। इसका शिलान्यास रतन टाटा ने किया था।
वॉल्ट डिज्नी ने अपने 98 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला के हाथों में अपनी बागडोर सौंपी है। दरअसल, 67 साल की सूजन अर्नोल्ड कंपनी की नई बोर्ड अध्यक्ष होंगी। वे 14 साल से डिज्नी बोर्ड की सदस्य हैं और 31 दिसंबर से मौजूदा अध्यक्ष बॉब इगर की जगह लेंगी। बॉब इगर ने करीब 15 साल इस पद पर काम करने के बाद पिछले वर्ष इस्तीफा की घोषणा की थी।
उत्तराखंड सरकार ने हाल ही में चार धाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम (Char Dham Devasthanam Management Act) को वापस ले लिया है। विश्व हिंदू परिषद और प्रमुख तीर्थस्थलों के पुजारियों और अन्य हितधारकों के विरोध के कारण अधिनियम को वापस ले लिया गया था। चार धाम तीर्थ प्रबंधन अधिनियम 2019 में उत्तराखंड राज्य विधानसभा द्वारा कानून बनाया गया था।
हनुक्का, जिसे रोशनी के त्योहार के रूप में भी जाना जाता है, एक यहूदी त्योहार है जो एक अत्याचारी राजा पर यहूदी जीत का जश्न मनाता है।
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस प्रतिवर्ष 3 दिसंबर को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में दिव्यांगजनों का विकास सुनिश्चित करना है। इस दिवस को मनाने के पीछे दिव्यांगता को सामाजिक कलंक मानने की धारणा से लोगों को दूर करने का प्रयास है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस दिवस का आयोजन साल 1992 से किया जा रहा है।