‘साइबर सुरक्षित भारत पहल’ इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय की पहली पीपीपी पहल है, जिसे जनवरी 2018 में लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारियों के लिए साइबर अपराध के बारे में जागरूकता सुनिश्चित करना है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारियों (CISOs) और विभिन्न मंत्रालयों और विभागों, केंद्र और राज्य सरकारों के संगठनों, सार्वजनिक उपक्रमों, बैंकों आदि के आईटी अधिकारियों के लिए 6 दिवसीय गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
विश्व एथलेटिक्स (World Athletics) ने अंजू बॉबी जॉर्ज (Anju Bobby George) को ‘वुमेन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया है। भारत में खेल को आगे बढ़ाने के प्रयासों के साथ महिलाओं को प्रेरित करने वाली अंजू बॉबी जॉर्ज ने वर्ष 2003 में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लॉन्ग जंप मे कांस्य पदक अपने नाम किया था। उन्हें यह अवॉर्ड खेल संस्था ने भारत में खेल को आगे बढ़ाने के प्रयासों के साथ महिलाओं को प्रेरित करने के लिए दिया है।
भारत में प्रत्येक साल 2 दिसंबर को राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस (National Pollution Control Day) मनाया जाता है। यह दिन भोपाल गैस त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की याद में मनाया जाता है। राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस 2021 की थीम लोगों को उन चीजों से अवगत कराना है जो हम प्रदूषण को रोकने और दुनिया के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हम कर सकते हैं।
चीन 4 से 20 फरवरी के बीच बीजिंग और पड़ोसी देश हेबेई में विदेशी दर्शकों के बिना ओलंपिक खेलों का आयोजन करने के लिए तैयार है। चीन की खेल व्यवस्था के अनुसार सभी एथलीट और संबंधित कर्मी तीन अलग-अलग समूहों में आयोजन स्थलों के चारों ओर एक “क्लोज-लूप” में रहेंगे, और कोविड -19 के लिए दैनिक परीक्षण के अधीन होंगे। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता, झाओ लिजियन ने यह कहा है कि “मुझे पूरा विश्वास है कि, चीन शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी निर्धारित, सुचारू रूप से और सफलतापूर्वक करने में सक्षम होगा।'
स्काईरूट एयरोस्पेस ने धवन -1 नामक भारत के पहले निजी तौर पर निर्मित क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन का परीक्षण किया है। धवन-1 इंजन में लगभग 1.5kN का वैक्यूम थ्रस्ट शामिल है। नागपुर में स्थित सोलर इंडस्ट्रीज में विशेष रूप से निर्मित टेस्टबेड पर इंजन का परीक्षण किया गया था। इंजन विक्रम-2 प्रक्षेपण यान का उच्च चरण है। यह LNG और LOX नामक पर्यावरण के अनुकूल संयोजनों का उपयोग करता है। यह पूरी तरह से 3डी प्रिंटेड है। इस इंजन का नाम सतीश धवन के सम्मान में रखा गया है।
लंदन की इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने दुनिया के सबसे महंगे शहरों की सूची जारी की है। इस बार इस सूची में इजराइल का शहर तेल अवीव (Israel Tel Aviv) को दुनिया का सबसे महंगा शहर बताया गया है। पेरिस और सिंगापुर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। इसके बाद ज्यूरिख और हांगकांग का स्थान आता है। न्यूयॉर्क छठे स्थान पर जबकि जिनेवा सातवें स्थान पर है। ईआईयू द्वारा जारी रैंकिंग में शीर्ष 10 में डेनमार्क के कोपेनहैगन को 8वें, अमेरिका के लॉस एंजिल्स को 9वें और जापान के ओसाका को 10वें स्थान पर रखा गया है।
Fortune India ने देश की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं (50 Most Powerful Women) की लिस्ट जारी की है, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नंबर एक पर हैं। इसके बाद दूसरे नंबर नीता अंबानी का नाम आता है और तीसरे नंबर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन का नाम है। Fortune India की वेबसाइट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बारे में कहा गया है कि वह मार्च 2020 में लॉकडाउन का ऐलान होने के 36 घंटे बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली पहली कैबिनेट मंत्री हैं।
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार मागो ने राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज (National Defence College), नई दिल्ली के कमांडेंट के रूप में पदभार ग्रहण किया है। वे लुधियाना के रहने वाले हैं। मनोज कुमार जनरल अफसर भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं। इन्होंने ब्रिगेड ऑफ गार्ड्स में कमीशन लिया था। इन्होंने दो बार सोमालिया और कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति सेवा के पद पर कार्य किया है।
आंध्र प्रदेश सरकार ने हाल ही में विद्या दीवेना योजना (Vidya Deevena Scheme) के लिए 686 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह योजना की तीसरी किश्त है। यह एक शिक्षा सहायता योजना है। यह एक फीस प्रतिपूर्ति योजना (fee reimbursement scheme) है। यानी छात्र शिक्षण संस्थानों को भुगतान करते हैं और सरकार छात्रों को भुगतान करती है। यह योजना केवल कॉलेज फीस की प्रतिपूर्ति करती है।
डॉ. बी.आर. अंबेडकर की पुण्यतिथि को हर साल 6 दिसंबर को ‘महापरिनिर्वाण दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। उनके लाखों अनुयायी मुंबई में स्थित उनके विश्राम स्थल चैत्य भूमि पर श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा होते हैं। इस वर्ष भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चैत्य भूमि पर अनुयायियों को संबोधित करेंगे।