Current Affairs one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 30 नवंबर 2021
December 1, 2021
Current Affairs one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 1 दिसंबर 2021
December 2, 2021

1. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने हाल ही में कौन से एक्सप्रेसवे के निर्माण का प्रस्ताव रखा है?

Correct! Wrong!

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बिहार से गुजरते हुए, पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी तक एक और एक्सप्रेसवे के निर्माण का प्रस्ताव रखा है। इस गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई में से, फोर/ सिक्स-लेन कॉन्फिगरेशन के एक्सप्रेसवे का 450 किमी हिस्सा बिहार से होकर गुजरेगा। यह नया प्रस्तावित एक्सप्रेसवे गोपालगंज से बिहार में प्रवेश करेगा और इसका अंतिम छोर किशनगंज में होगा। यह एक्सप्रेसवे इसी क्रम में सीवान, छपरा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, सहरसा और पूर्णिया को पार करेगा।

2. अरुणाचल प्रदेश ने भारत का कौन-सा पहला प्रमाणित जैविक फल लॉन्च किया है?

Correct! Wrong!

28 नवंबर, 2021 को अरुणाचल प्रदेश के जीरो वैली फार्म से भारत की एकमात्र प्रमाणित जैविक कीवी को आदि महोत्सव नामक एक मेगा राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव में लॉन्च किया गया है। जीरो वैली अरुणाचल प्रदेश में लोअर सुबनसिरी जिले का एक शहर और जिला मुख्यालय है। यह उत्सव नई दिल्ली में दिल्ली हाट, INA में आयोजित किया जा रहा है। अरुणाचल प्रदेश पहला ऐसा भारतीय राज्य है, जिसने "मिशन ऑर्गेनिक वैल्यू चेन डेवलपमेंट फॉर नॉर्थ ईस्ट रीजन (MOVCD-NER)" के तहत "कीवीफ्रूट का जैविक प्रमाणीकरण" प्राप्त किया है। यह योजना उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए शुरू की गई केंद्र सरकार की योजना है।

3. किस मशहूर फुटबॉलर ने रिकॉर्ड सातवीं बार सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का Ballon d'Or अवार्ड जीत लिया है?

Correct! Wrong!

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी (Lionel Messi) ने रिकॉर्ड 7वीं बार Ballon d’Or 2021 का खिताब जीत लिया है। लियोनल मेसी सबसे ज्या दा बार इस खिताब को जीतने वाले खिलाड़ी हैं। इस अवॉर्ड को सबसे ज्या दा बार जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी पुर्तगाल के स्टालर खिलाड़ी रोनाल्डो। इस बार छठे स्थान पर रहे। क्रिस्टियानो रोनाल्डोल ने 5 बार इस खिताब को जीता है। बता दें कि बैलन डी'ओर अवॉर्ड फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका बेलोन डी'ओर द्वारा हर साल दिए जाते हैं। यह अवॉर्ड क्लब और राष्ट्रीय टीम से एक साल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।

4. अरुणाचल प्रदेश सरकार ने किस फिल्म अभिनेता को राज्य का नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?

Correct! Wrong!

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को अरुणाचल प्रदेश के नामकरण की 50वीं सालगिरह के अवसर पर राज्य का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। संजय दत्त हर साल ज्यादा से ज्यादा फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। भले ही अब वे लीड रोल में बेहद कम नजर आते हैं मगर उन्हें अच्छे सपोर्टिव रोल्स मिल रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश पर्यटन के लिए पर्यटकों के लिए खान-पान, एड फिल्मों के अलावा संजय दत्त राज्य के युवाओं के साथ नशामुक्ति अभियान और अन्य प्रमुख ऐसे मुद्दों पर पहल करेंगे, जो राज्य में चिंता का कारण बने हुए हैं। संजय दत्त से पहले सितंबर 2016 में जॉन अब्राहम को अरुणाचल प्रदेश पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था।

5. हाल ही में किस राज्य की पुलिस ने 'कॉल योर कॉप' मोबाइल ऐप लॉन्च किया है?

Correct! Wrong!

नागालैंड के पुलिस ने 'कॉल योर कॉप (Call your Cop)' मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। ऐप को एक्सेललॉजिक्स टेक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (Excellogics Tech Solutions Pvt Ltd) द्वारा विकसित किया गया था। ऐप राज्य के सभी नागरिकों को विशेष रूप से संकटग्रस्त लोगों को सीधे पुलिस से संपर्क करने में सक्षम बनाएगा, क्योंकि यह केवल एक क्लिक की दूरी पर आसानी से उपलब्ध है। ऐप में एक निर्देशिका, अलर्ट, पर्यटक सुझाव, एसओएस, निकटतम पुलिस स्टेशन और खोज शामिल हैं।

6. वाहनों पर ग्रीन टैक्स लगाने के लिए किस राज्य ने ‘मोटर वाहन कराधान (संशोधन) विधेयक 2021’ पारित किया है?

Correct! Wrong!

आंध्र प्रदेश राज्य विधानसभा ने वाहनों पर हरित कर लगाने के लिए एपी मोटर वाहन कराधान (संशोधन) विधेयक 2021 पारित किया है। मोटरसाइकिल और ऑटो-रिक्शा को छोड़कर सभी वाहनों पर जल्द ही ग्रीन टैक्स लगाया जाएगा। केंद्र ने पहले वाहन मालिकों को प्रदूषण के लिए भुगतान करके पर्यावरण को कार्बन उत्सर्जन से बचाने के लिए हरित कर लगाने की सिफारिश की है।

7. किस देश ने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ भारत की लड़ाई में सहायता के लिए 1.2 बिलियन यूरो से अधिक की घोषणा की है?

Correct! Wrong!

जर्मनी ने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ भारत की लड़ाई और स्वच्छ ऊर्जा पर सहयोग के लिए 1.2 बिलियन यूरो (लगभग 10,025 करोड़ रुपये) से अधिक की नई प्रतिबद्धताओं की घोषणा की है। जर्मनी ने 1990 की तुलना में 2045 तक जलवायु तटस्थता और ऊर्जा और उद्योग क्षेत्रों में उत्सर्जन में 77 और 58 प्रतिशत की कमी लाने के अपने लक्ष्य की घोषणा की है। भारत और जर्मनी का वैश्विक ग्रीनहाउस गैस में लगभग 9% हिस्सा हैं।

8. विश्व एड्स दिवस (World AIDS Day) किस दिन मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

हर साल 1 दिसंबर को पूरी दुनिया में विश्व एड्स दिवस (World AIDS Day) मनाया जाता है। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य एड्स के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना है। विश्व एड्स दिवस के लिए इस साल की थीम- 'असमानताओं को समाप्त करें, एड्स का अंत करें' है। सबसे पहले विश्व एड्स दिवस साल 1988 में मनाया गया था।

9. रासायनिक युद्ध के सभी पीड़ितों के लिए स्मरण दिवस (Day of Remembrance for all Victims of Chemical Warfare) किस दिन मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

संयुक्त राष्ट्र द्वारा साल 2005 के बाद से हर साल 30 नवंबर को Day of Remembrance for all Victims of Chemical Warfare यानि रासायनिक युद्ध का शिकार हुए पीड़ितों की याद के दिन के रूप में मनाया जाता है। यह दिन रासायनिक युद्ध के शिकार लोगों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ शांति, सुरक्षा और बहुपक्षवाद के लक्ष्यों को प्रोत्साहित करने के लिए जरुरी रासायनिक हथियारों के खतरे को खत्म करने के लिए, रासायनिक हथियारों के निषेध के संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

10. हरियाणा के 35वें मुख्य सचिव के रूप में निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

हरियाणा के 35वें मुख्य सचिव के रूप में आईएएस संजीव कौशल को नियुक्त किया गया है। निवर्तमान मुख्य सचिव विजयवर्धन के सेवानिवृत्त होने की वजह से यह पद खाली हुआ था। संजीव कौशल हरियाणा के 35वें और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार के पांचवें मुख्य सचिव होंगे। संजीव कौशल मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भी रह चुके हैं। संजीव कौशल को प्रदेश सरकार ने मुख्य सचिव के अलावा सामान्य प्रशासन विभाग, संसदीय कार्य मामले, विजिलेंस, प्रशासनिक सुधार विभाग तथा योजना समन्वय विभागों की भी जिम्मेदारी सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *