Current Affairs one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 27 नवंबर 2021
December 1, 2021
Current Affairs one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 28-29 नवंबर 2021
December 1, 2021

1. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

वरिष्ठ नौकरशाह विवेक जौहरी को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जौहरी वर्ष 1985 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर) अधिकारी हैं और वर्तमान में सीबीआईसी में सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सीबीआईसी के अध्यक्ष के रूप में जौहरी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वे एम. अजित कुमार की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल इस महीने के अंत में पूरा हो रहा है।

2. अमृतसर के परमजीत सिंह ने तिब्ल्सि (जॉर्जिया) में खेली जा रही विश्व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 49 किलो भार वर्ग में कौन सा पदक जीता?

Correct! Wrong!

अमृतसर के परमजीत सिंह ने तिब्ल्सि (जॉर्जिया) में खेली जा रही विश्व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 49 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। परमजीत रविवार को कुल 158 किलो वजन उठाकर राष्ट्रीय कीर्तिमान के साथ तीसरे स्थान पर रहे। परमजीत ने इससे पहले जकार्ता पैरा एशियाई खेलों में 135 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता था।

3. किस राज्य की कैबिनेट ने देश की पहली साइबर तहसील बनाने के प्रस्ताव को पास किया है?

Correct! Wrong!

मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने मध्य प्रदेश राज्य में साइबर तहसील बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके बाद एमपी साइबर तहसील वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। साइबर तहसील म्यूटेशन प्रक्रिया को आसान बनाएगी और राज्य में कहीं से भी लोग इसका लाभ उठा सकते हैं। इससे अविवादित भूमि के मामलों में परिवर्तन की प्रक्रिया सुविधाजनक हो जाएगी।

4. ग्लोबल ऑब्जर्बेटरी ऑन डोनेशन एन्ड ट्रांसप्लांटेशन की रिपोर्ट के अनुसार भारत किस देशों के बाद अंगदान करने में विश्व में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है?

Correct! Wrong!

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि अंगदान में अमेरिका और चीन के बाद भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। ग्लोबल ऑब्जरवेटरी ऑन डोनेशन एंड ट्रांसप्लांटेशन (जीओडीटी) वेबसाइट पर उपलब्ध डाटा से यह जानकारी मिली है। अंगदान करने वालों और उनके परिवारों को सम्मान देने के लिए वर्ष 2010 से भारतीय अंगदान दिवस मनाया जा रहा है। मनसुख मांडविया ने बताया कि वर्ष 2012-13 के मुकाबले देश में अंगदान चार गुना हो चुके हैं।

5. भारतीय रेलवे ने निम्न में से किस राज्य में दुनिया का सबसे ऊंचा (141 मीटर) रेलवे ब्रिज का निर्माण कर रहा है?

Correct! Wrong!

भारतीय रेलवे मणिपुर में विश्व के सबसे ऊंचे पुल का निर्माण कर रही है। यह पुल 111 किलोमीटर लंबे जिरीबाम-इंफाल रेल परियोजना का हिस्सा है। भारतीय रेलवे की यह महात्वाकांक्षी योजना राजधानी मणिपुर को देश के ब्राड गेज नेटवर्क से जोड़ेगी। इस पुल का निर्माण 141 मीटर की ऊंचाई पर किया जा रहा है। ऊंचाई के लिहाज से यह ब्रिज यूरोप के मोंटेनेग्रो के माला-रिजेका वायडक्ट (139 मीटर) के मौजूदा रिकार्ड को तोड़ देगा।

6. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नियमों के पालन की अनदेखी पर किस बैंक पर एक करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है?

Correct! Wrong!

भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया कि उसने रेगुलेटरी कंप्लायंस में कमियों के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। RBI ने एक बयान में कहा कि SBI पर यह जुर्माना 16 नवंबर, 2021 के आदेश पर लगाया गया है। केंद्रीय बैंक के अनुसार, SBI के इंस्पेक्शन फॉर सुपरवाइजरी इवेल्यूवेशन (ISE) के लिए वैधानिक निरीक्षण 31 मार्च, 2018 और 31 मार्च, 2019 को अपनी फाइनेंशियल पोजिशन के संदर्भ में आयोजित किया गया था।

7. भारत सरकार ने हाल ही में मनरेगा योजना के तहत कितने करोड़ रुपये से अधिक राशि का आबंटन किया है?

Correct! Wrong!

भारत सरकार ने 25 नवंबर, 2021 को मनरेगा योजना के लिए 10000 करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए उक्त फंड आवंटन में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में बजट अनुमान के अनुसार 18 प्रतिशत की वृद्धि की है। मंत्रालय ने अब तक बजट अनुमान से अधिक मनरेगा योजना के लिए 50,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि आवंटित की थी। हाल ही में वित्त मंत्रालय ने अंतरिम उपाय के तौर पर इस योजना के लिए 10,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि आवंटित की है।

8. भारत में 25 नवंबर, 2021 को ग्लोबल केमिकल्स एंड पेट्रोकेमिकल्स मैन्युफैक्चरिंग हब पर शिखर सम्मेलन के कौन से एडिशन का उद्घाटन किया गया है?

Correct! Wrong!

भारत में 25 नवंबर, 2021 को ग्लोबल केमिकल्स एंड पेट्रोकेमिकल्स मैन्युफैक्चरिंग हब (GCPMH) पर शिखर सम्मेलन के दूसरे एडिशन का उद्घाटन किया गया है। इस ग्लोबल केमिकल्स एंड पेट्रोकेमिकल्स मैन्युफैक्चरिंग हब समिट का आयोजन रसायन और पेट्रोकेमिकल विभाग, रसायन और उर्वरक मंत्रालय द्वारा फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के सहयोग से हाइब्रिड तौर पर किया गया। "भारत: GCPMH 2021" पर शिखर सम्मेलन रासायनिक और पेट्रोकेमिकल उद्योग के महत्वपूर्ण सम्मेलनों में से एक है। यह शिखर सम्मेलन दुनिया के समक्ष भारतीय रसायन और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र की क्षमता पर प्रकाश डालता है।

9. राष्ट्रीय परिवार और स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5) के अनुसार, 2019-2021 में देश में 1000 पुरुषों पर कितनी महिलाएं हैं?

Correct! Wrong!

भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में 2019 और 2021 के बीच दो चरणों में आयोजित राष्ट्रीय परिवार और स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5) के पांचवें दौर के परिणाम जारी किए हैं। इस सर्वेक्षण के अनुसार 2019-2021 में देश में 1000 पुरुषों पर 1020 महिलाएं। साथ ही कुल प्रजनन दर घटकर 2 रह गई है।

10. पाकिस्तान ने भारत को किस देश में 50,000 टन गेहूं और जीवन रक्षक दवाओं के परिवहन की अनुमति दी है?

Correct! Wrong!

पाकिस्तान सरकार ने आधिकारिक तौर पर भारत को वाघा भूमि सीमा के माध्यम से भारत से अफगानिस्तान में 50,000 टन गेहूं और जीवन रक्षक दवाओं के परिवहन की अनुमति दी है। यह अनुमति अफगान के लिए एक सद्भावना संकेत के रूप में आती है। भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय आधार पर गेहूं और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने की पेशकश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *