Current Affairs one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 23 नवंबर 2021
November 23, 2021
Current Affairs one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 24 नवंबर 2021
November 27, 2021

1. रक्षा मंत्रालय ने रूस के साथ कितने हजार करोड़ रुपये के एके-203 असॉल्ट राइफल सौदे को मंजूरी दे दी है?

Correct! Wrong!

रक्षा मंत्रालय ने रूस के साथ 5 हजार करोड़ रुपये के एके-203 असॉल्ट राइफल सौदे को मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत साढ़े सात लाख राइफलों का उत्पादन उत्तर प्रदेश के अमेठी की एक फैक्टरी में होगा। यह राइफल भारतीय सेना द्वारा कई दशकों से उपयोग में लाई जा रही इंसास (INSAS) राइफल्स की जगह लेगी। भारतीय सेना को 7.50 लाख AK-203 असॉल्ट राइफल्स की जरूरत है। इंसास राइफल बिना मैगजीन और बेयोनेट के भी 4.15 किलोग्राम वजन की है। जबकि, AK-203 का वजन 3.8 किलोग्राम है। इंसास राइफल की लंबाई 960 मिलीमीटर है, जबकि, एके-203 मात्र 705 मिलिमीटर की है।

2. यूएई के साथ किन दो अन्य देशों ने जलवायु संकट से निबटने के लिए क्षेत्रीय सहयोग पर अपनी सहमति जताई है?

Correct! Wrong!

अभी हाल ही में इजरायल, जॉर्डन और यूंएई के बीच अपने क्षेत्र में उत्पन्न होने वाले जलवायु संकट से निबटने के लिए परस्पर क्षेत्रीय सहयोग के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गये हैं। इस समझौते के तहत हरित ऊर्जा विकल्पों को अपनाने पर जोर दिया जाएगा। इजरायल के ऊर्जा मंत्रालय ने अपने एक बयान में यह कहा है कि इजरायल, जॉर्डन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने जलवायु संकट के खिलाफ लड़ाई में क्षेत्रीय सहयोग के लिए एक 'ऐतिहासिक' समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता जलवायु संकट की चुनौतियों के साथ-साथ इस क्षेत्र में ऊर्जा सुरक्षा और पानी की आपूर्ति के लिए एक संयुक्त प्रतिक्रिया को सक्षम करेगा।

3. नासा का लेजर संचार रिले प्रदर्शन (LCRD) किस तारीख को लॉन्च किया जाएगा?

Correct! Wrong!

नासा का लेजर संचार रिले प्रदर्शन (LCRD) दो साल की देरी के बाद 4 दिसंबर, 2021 को लॉन्च किया जाएगा। इसे रक्षा विभाग द्वारा स्पेस टेस्ट प्रोग्राम सैटेलाइट -6 (STPSat-6) मिशन के दौरान यूनाइटेड लॉन्च अलायंस एटलस V रॉकेट पर अंतरिक्ष में लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन को फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से लॉन्च किया जाएगा। यह "आर्टेमिस मानवयुक्त चंद्रमा-लैंडिंग मिशन" को लाभान्वित करेगा जिसे वर्ष 2025 में लॉन्च किया जाना है। इस लेजर मिशन की योजना को वर्ष 2011 में मंजूरी दी गई थी।

4. केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश की सांस्कृतिक विरासत के दर्शन के लिए किन ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है?

Correct! Wrong!

भारतीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल यात्रियों को नई सौगात दी है। भारतीय रेल यात्री और माल ढुलाई खंड के बाद पर्यटन के लिए ट्रेनों का तीसरा खंड ‘भारत गौरव’ ट्रेन शुरू करेगा। रेल मंत्री ने बताया कि भारत गौरव ट्रेन भारत की संस्कृति, विरासत को प्रदर्शित करने वाली थीम पर आधारित होंगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडियन रेलवे के पैसेंजर और फ्रेट वर्टिकल के बाद टूरिज्म सेगमेंट का ऐलान किया है और इसके लिए लगभग 190 ट्रेन आवंटित की गई हैं।

5. पाकिस्तान ने अमेरिका में अपना नया राजदूत निम्न में से किसे नियुक्त करने की घोषणा की है?

Correct! Wrong!

पाकिस्तान ने आतंकियों से करीबी संबंध रखने वाले मसूद खान को अमेरिका में अपना नया दूत नियुक्त करने की घोषणा की है। यह फैसला पाक सरकार पर कट्टरपंथी इस्लामिक और आतंकी संगठनों के गहरे प्रभाव को दर्शाता है। मसूद खान हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकवादी संगठनों का सक्रिय समर्थक है जिसे 2017 में ट्रंप प्रशासन ने आतंकवादी संगठन घोषित किया था।

6. मध्य प्रदेश सरकार ने पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर निम्न में से क्या रखने की घोषणा की है?

Correct! Wrong!

मध्य प्रदेश में भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन के बाद अब एक और रेलवे स्टेशन का नाम बदला जाएगा। सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि इंदौर के पातालपानी रेलवे स्टेशन (Patalpani Railway Station) का नाम बदलकर ‘टंट्या मामा’ रेलवे स्टेशन (Tantya Mama railway station) किया जाएगा। जानकारों का कहना है कि टंट्या भील का जन्म खंडवा जिले की पंधाना तहसील में साल 1842 में हुआ था। पिता भाऊ सिंह ने टंट्या को लाठी और व तीर-कमान चलाने का हुनर सिखाया। टंट्या ने धनुष बाण के साथ लाठी चलाने और गोफन कला में इतनी निपुणता हासिल कर ली कि उनकी चर्चा होने लगी।

7. सूडान में भारत का अगला राजदूत किसे नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

बीएस मुबारक को सूडान में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार वर्ष 2001 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी मुबारक अभी ग्वाटेमाला में भारत के राजदूत के रूप में काम कर रहे हैं। इसमें कहा गया है कि मुबारक को सूडान में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। वे जल्द ही कार्यभार संभाल सकते हैं।

8. निम्न में से किस राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ ‘समुद्री राज्य का पुरस्कार’ प्रदान किया गया है?

Correct! Wrong!

केंद्र सरकार ने तेलंगाना को अंतर्देशीय मत्स्य पालन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य जबकि आंध्र प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ समुद्री राज्य घोषित किया। ओडिशा के बालासोर को सर्वश्रेष्ठ समुद्री जिले जबकि मध्य प्रदेश के बालाघाट को अंतर्देशीय मत्स्य पालन में सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार मिला। इस क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्य का पुरस्कार त्रिपुरा को दिया गया। असम के बोंगाईगांव को इस श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार मिला।

9. दिल्ली सरकार ने किस वर्ष तक यमुना को पूरी तरह से साफ करने के लिए छह सूत्रीय कार्य योजना की घोषणा की?

Correct! Wrong!

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2025 तक यमुना को पूरी तरह से साफ करने के लिए छह-सूत्रीय कार्य योजना की घोषणा की। इस कार्य योजना में नए सीवेज उपचार संयंत्र (sewage treatment plants – STP) का निर्माण, मौजूदा STP की क्षमता बढ़ाना शामिल है। दिल्ली सरकार ने हर घर को सीवर नेटवर्क से जोड़ने का भी प्रस्ताव रखा है। इसमें औद्योगिक कचरे को हटाने का भी प्रस्ताव है।

10. जनवरी 2022 से कपड़े, परिधान और जूते पर एक समान वस्तु एवं सेवा कर (GST) की दर कितनी होगी?

Correct! Wrong!

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने कपड़े, परिधान और जूते पर एक समान वस्तु और सेवा कर की दर 12% अधिसूचित की है। नई दर का उद्देश्य उल्टे शुल्क ढांचे को ठीक करना है और बदली हुई दरें 1 जनवरी, 2022 से लागू होंगी। इससे पहले 1,000 रुपये तक के कपड़े और प्रति जूते की जोड़ी के लिए जीएसटी दर 5% थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *