saurabh ganguly
सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) बने ICC पुरुष क्रिकेट समिति के अध्यक्ष
November 17, 2021
Chandra Grahan
Chandra Grahan 2021 : जानिए, 580 साल बाद क्यों लग रहा ऐसा चंद्र ग्रहण?
November 17, 2021

FIFA World Cup 2022 : फीफा वर्ल्ड कप 2022 में कतर में आयोजित किया जाएगा। इस बड़े इवेंट के लिए क्वालीफाई करने की रेस में सभी टीम अपना पूरा जोर लगा रही है। नीदरलैंड ने आठ साल के अंतराल के बाद फीफा विश्व कप में जगह बनायी है। इससे नार्वे के स्टार इर्लिंग हालैंड का विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट में खेलने का इंतजार साल 2026 तक बढ़ गया।

नीदरलैंड ने नार्वे को 2-0 से हराया

नीदरलैंड ने रोटरडैम में खेले गये मैच में आखिरी क्षणों के गोल के दम पर नार्वे को 2-0 से हराया। इस हार से नार्वे क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर हो गया। स्पेन, सर्बिया और क्रोएशिया ने अगले साल कतर में होने वाले विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। लेकिन स्वीडन, पुर्तगाल और रूस को अभी इंतजार करना पड़ेगा। पुर्तगाल के पास अब भी क्वालिफाई करने का मौका है, लेकिन इसके लिए उसे मार्च में प्लेऑफ में शीर्ष चार टीमों में जगह बनानी होगी।

32 टीमें ही 2022 फीफा विश्व कप का हिस्सा होंगी

विश्वभर के 200 से अधिक देशों ने हर चार साल में आयोजित किए जाने वाले इस टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए अपनी शुरुआत कर दी है। लेकिन, मेजबान क़तर सहित केवल 32 टीमें ही 2022 फीफा विश्व कप का हिस्सा होंगी।

कितनी टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है?

2022 फीफा विश्व कप के लिए कुल 13 टीमों ने क्वालीफाई किया है। इसमें कतर को मेजबान होने की वजह से ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन मिला है। आपको बता दे कि पांच बार की चैंपियन ब्राजील इस इवेंट के लिए क्वालीफाई करने वाली दक्षिण अमेरिका की पहली टीम थी, जबकि जर्मनी कतर में अपनी जगह पक्की करने वाला पहला यूरोपीय राष्ट्र था।

यह भी पढ़ें

बेलारूस-पोलैंड सीमा संकट (Belarus-Poland border crisis) क्या है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *