Kaiser-e-Hind butterfly
Kaiser-e-Hind Butterfly : अरुणाचल प्रदेश ने कैसर-ए-हिंद को राज्य तितली के रूप में मंज़ूरी दी
November 16, 2021
joint naval exercise
joint naval exercise : यूएस, यूएई, बहरीन और इज़रायल का पहला संयुक्त नौसेना अभ्यास
November 16, 2021
Show all

Military exercise Shakti 2021 : जानिए, भारत-फ्रांंस सैन्य अभ्यास शक्ति (SHAKTI) 2021 के बारे में

Military exercise Shakti 2021

Military exercise Shakti 2021 : भारत-फ्रांंस सैन्य अभ्यास शक्ति (SHAKTI) 2021 (द्विपक्षीय संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास) का छठा संस्करण नवंबर में फ्रांंस के फ्रेजस (Frejus) में आयोजित किया जाएगा। गोरखा राइफल्स इन्फैंट्री बटालियन की एक प्लाटून इस द्विपक्षीय अभ्यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व करेगा।

प्रमुख तथ्य

  • यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत अर्द्ध-शहरी इलाके की पृष्ठभूमि में आतंकवाद विरोधी अभियानों पर ध्यान केंद्रित करेगा, जिसका उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग और अंतर-संचालन को बढ़ाना है।
  • दोनों देशों की सेनाओं के बीच द्विवार्षिक अभ्यास वर्ष 2011 में शुरू हुआ था।
  • यह भारत और फ्रांँस द्वारा क्रमिक रूप से आयोजित किया जाता है।
  • अभ्यास शक्ति का अंतिम संस्करण वर्ष 2019 में राजस्थान में आयोजित किया गया था, जिसमें ‘अर्द्ध-रेगिस्तानी इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियानों’ का अभ्यास किया गया था।

भारत और फ्रांंस के बीच सैन्य अभ्यास

  • वरुण – नौसेना अभ्यास
  • डेज़र्ट नाइट-21 और गरुड़ (वायुसेना अभ्यास)
  • शक्ति – सैन्य अभ्यास

यह भी जानिए

  • गगन शक्ति का संचालन भारतीय वायुसेना द्वारा हिंद महासागर क्षेत्र के सम्पूर्ण विस्तारित क्षेत्र में अपने वायु सैन्य क्षमता के प्रभुत्त्व को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है।
  • गरुड़ शक्ति भारत और इंडोनेशिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
  • मित्र शक्ति भारत और श्रीलंका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
  • हरिमऊ शक्ति भारत-मलेशिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास है।

यह भी पढ़ें

जानिए, क्या है इंडिया टेक्नोप्रेन्योरशिप सीरीज़ (India Technopreneurship Series)?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *