uppcl recruitment 2021
UPPCL JE Recruitment 2021 : उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए जल्द करें आवेदन
November 15, 2021
Military exercise Shakti 2021
Military exercise Shakti 2021 : जानिए, भारत-फ्रांंस सैन्य अभ्यास शक्ति (SHAKTI) 2021 के बारे में
November 16, 2021
Show all

Kaiser-e-Hind Butterfly : अरुणाचल प्रदेश ने कैसर-ए-हिंद को राज्य तितली के रूप में मंज़ूरी दी

Kaiser-e-Hind butterfly

Kaiser-e-Hind Butterfly : हाल ही में अरुणाचल प्रदेश ने बड़ी और चमकीली रंग की तितली ‘कैसर-ए-हिंद’ को राज्य तितली के रूप में मंज़ूरी दी है। ‘कैसर-ए-हिंद’ का शाब्दिक अर्थ है ‘भारत का सम्राट’।

प्रमुख तथ्य

  • इस तितली का वैज्ञानिक नाम टीनोपालपस इम्पीरियलिस है।
  • यह दुर्लभ और स्वेलोटेल तितलियों में से एक है जो मध्यम और उच्च ऊंचाई वाले स्थानों पर पाई जाती है।
  • स्वॉलोटेल, तितली परिवार- ‘पैपिलियोनिडे’ (‘लेपिडोप्टेरा’ ऑर्डर) में तितलियों का एक समूह है।
  • यह चौड़ी पत्ती वाले समशीतोष्ण सदाबहार वनों में ऊँचाई पर पाई जाती है।
  • समशीतोष्ण सदाबहार वन पूर्वी और पश्चिमी हिमालय में पाए जाते हैं।
  • 90-120 मिलीमीटर के पंखों वाली यह तितली पूर्वी हिमालय के साथ (पश्चिम बंगाल, मेघालय, असम, सिक्किम और मणिपुर) में भी पाई जाती है।
  • इसकी उपस्थिति एक बेहतर वन पारिस्थितिकी तंत्र एवं संरक्षण के अस्तित्व को इंगित करती है।
  • यह तितली नेपाल, भूटान, म्यांमार, लाओस, वियतनाम और दक्षिणी चीन में भी पाई जाती है।

तितलियों की संरक्षण स्थिति

  • IUCN : निकट संकटग्रस्त
  • CITES : परिशिष्ट- II
  • वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972: अनुसूची- II

तितली के बारे में यह भी जानें

  • तितलियां, आर्थ्रोपोडा फाइलम के लेपिडोप्टेरा ऑर्डर से संबद्ध कीड़े हैं, जिसमें पतंगें भी शामिल हैं।
  • वयस्क तितलियों में बड़े और प्रायः चमकीले रंग के पंख मौजूद होते हैं।
  • हाल ही में ‘गोल्डन बर्डविंग’ (ट्रोइड्स ऐकस) के रूप में प्रसिद्ध एक हिमालयी तितली को 88 वर्षों के बाद भारत की सबसे बड़ी तितली के रूप में खोजा गया है।

तितली का महत्व

  • समृद्ध जैव विविधता : किसी भी क्षेत्र में तितलियों की प्रचुरता समृद्ध जैव विविधता का प्रतिनिधित्व करती है।
  • संकेतक प्रजाति : तितली एक संकेतक प्रजाति के रूप में कार्य करती है।
  • एक संकेतक प्रजाति पारिस्थितिकी तंत्र की समग्र स्थिति और उस पारिस्थितिकी तंत्र में अन्य प्रजातियों की जानकारी प्रदान करती है। यह पर्यावरणीय परिस्थितियों के साथ-साथ सामुदायिक संरचना के पहलुओं में गुणवत्ता और परिवर्तनों को भी दर्शाती है।
  • परागणक : यह परागण में मदद करके और पौधों की कई प्रजातियों के संरक्षण में परागकण के रूप में कार्य करती है।

यह भी पढ़ें

स्टारलिंक (Starlink) ने उपग्रहों से जुड़ने के लिए डिश लॉन्च की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *