Belarus-Poland border crisis
बेलारूस-पोलैंड सीमा संकट (Belarus-Poland border crisis) क्या है?
November 16, 2021
Current Affairs one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 14-15 नवंबर 2021
November 16, 2021

1. Retail Direct Scheme और Integrated Ombudsman Scheme किस संगठन द्वारा लांच की गई हैं?

Correct! Wrong!

भारतीय रिजर्व बैंक की “Retail Direct Scheme” और “Integrated Ombudsman Scheme” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लांच की गई और राष्ट्र को समर्पित की गई। Retail Direct Scheme के तहत, खुदरा निवेशक सरकारी प्रतिभूतियों को ऑनलाइन खरीद और बेच सकते हैं। Integrated Ombudsman Scheme ग्राहकों की शिकायतों पर शिकायत निवारण तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करती है।

2. कौन सा देश 2022 में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन COP27 की मेजबानी करेगा?

Correct! Wrong!

संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन – पार्टियों का सम्मेलन (UNFCCC COP) 27 की मेजबानी वर्ष 2022 में मिस्र द्वारा की जाएगी और COP 28 की मेजबानी 2023 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) द्वारा की जाएगी।

3. किस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने ‘सेफ स्त्री’ और ‘माई कानून’ नाम से दो साइबर सुरक्षा अभियान शुरू किए हैं?

Correct! Wrong!

इंस्टाग्राम ने युवा यूजर्स को ऑनलाइन सुरक्षा प्रदान करने के लिए ‘सेफ स्त्री’ और ‘माई कानून’ नाम से दो अभियान शुरू किए हैं। इंस्टाग्राम ने ‘सेफ स्त्री’ लॉन्च करने के लिए एक युवा मीडिया कंपनी और एक महिला अधिकार व कानून मंच के साथ भागीदारी की है। इसका उद्देश्य प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सुरक्षा सुविधाओं के बारे में जागरूकता फैलाना है। ‘माई कानून’ यूजर्स को उनके लिए उपलब्ध कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के बारे में सूचित करेगा।

4. राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (National Achievement Survey – NAS) कितने वर्षों में एक बार आयोजित किया जाता है?

Correct! Wrong!

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (National Achievement Survey – NAS) हर तीन साल में आयोजित किया जाता है। यह सर्वेक्षण आखिरी बार 2017 में आयोजित किया गया था और उसके बाद 2020 में होने वाला था। कोविड-19 स्थिति के कारण, इसे इस वर्ष तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1,23,000 स्कूलों के लगभग 3.8 मिलियन छात्र राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS) 2021 में भाग लेंगे। यह सर्वेक्षण छात्रों द्वारा ग्रेड 3, 5 और 8 में विकसित दक्षताओं का आकलन करता है। यह पहली बार है कि इस NAS में निजी स्कूल शामिल किये गये हैं।

5. पांच जिलों में मेट्रो की सुविधा वाला देश का एकमात्र राज्य/केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है?

Correct! Wrong!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में कानपुर मेट्रो के ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाई। कानपुर मेट्रो पर काम 15 नवंबर, 2019 को शुरू हुआ था। उत्तर प्रदेश में वर्तमान में गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और लखनऊ में मेट्रो रेल सेवा चालू है। कानपुर मेट्रो को हरी झंडी दिखाने के बाद, उत्तर प्रदेश देश का एकमात्र राज्य होगा जहां पांच जिलों में मेट्रो की सुविधा होगी।

6. हाल ही में किस देश के सेना प्रमुख को भारतीय सेना के जनरल के मानद पद से सम्मानित किया गया है?

Correct! Wrong!

नेपाल के सेना प्रमुख जनरल प्रभु राम शर्मा को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा भारतीय सेना के जनरल के मानद पद से सम्मानित किया गया। यह दोनों देशों द्वारा एक दूसरे के सेना प्रमुखों को जनरल की मानद रैंक प्रदान करने की प्रथा है। जनरल शर्मा ने सितंबर 2021 में सेनाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। वह भारत में राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज से स्नातक भी हैं।

7. किस योजना के तहत ‘स्वच्छ हरित ग्राम सप्ताह’ (Clean Green Village Week) मनाया गया है?

Correct! Wrong!

आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने 29 अक्टूबर से 4 नवंबर 2021 तक मनरेगा योजना के तहत सप्ताह भर चलने वाली स्वच्छ हरित ग्राम गतिविधि का आयोजन किया है। स्वच्छ हरित ग्राम सप्ताह के दौरान वर्मीकम्पोस्ट/NADEP पिट और वर्मिन कम्पोस्टिंग, अपशिष्ट पदार्थों का पुन: उपयोग, गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरे के पुनर्चक्रण जैसी पहल पर ध्यान केंद्रित किया गया था।

8. कोविड-19 के इलाज के लिए दुनिया के पहले प्लास्मिड डीएनए वैक्सीन का नाम क्या है?

Correct! Wrong!

Zydus Cadila का ZyCoV-D दुनिया का पहला प्लास्मिड डीएनए वैक्सीन है। यह पहला कोविड -19 वैक्सीन भी है जिसे सुई-मुक्त ऐप्लिकेटर का उपयोग करके लगाया जा सकता है। 12 साल और उससे अधिक उम्र के वयस्कों और बच्चों में आपातकालीन उपयोग के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) द्वारा इस 3-खुराक वाले टीके को मंजूरी दी गई थी। भारत सरकार ने इस कंपनी को कोविड-19 वैक्सीन ‘ZyCoV-D’ की एक करोड़ खुराक का ऑर्डर दिया है।

9. खनिज रियायत नियम, 2021 में हाल ही में किए गए संशोधनों के अनुसार, कैप्टिव खानों (captive mines) से उत्पादित खनिज का कितना प्रतिशत बेचा जा सकता है?

Correct! Wrong!

खान मंत्रालय ने खनिज (परमाणु और हाइड्रो कार्बन ऊर्जा खनिज के अलावा) रियायत (चौथा संशोधन) नियम, 2021 को अधिसूचित किया है, नए तंत्र के तहत, कैप्टिव खदानों (captive mines) से उत्पादित खनिज का 50% बेचा जा सकता है। यह बिना किसी शुल्क के खानों के हस्तांतरण और पट्टे के आंशिक समर्पण की सुविधा भी देता है।

10. किस राज्य का गठन 9 नवंबर को भारत के 27वें राज्य के रूप में हुआ था?

Correct! Wrong!

उत्तराखंड स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 9 नवंबर को भारत के 27वें राज्य के गठन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उत्तराखंड का गठन वर्ष 2000 में उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भाग से कई जिलों और हिमालय पर्वत श्रृंखला के एक हिस्से को मिलाकर किया गया था। इसे पहले उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था और वर्ष 2007 में इसका नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *