Junior Hockey World Cup 2021 : हॉकी इंडिया ने 11 नवंबर 2021 को आगामी अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2021 के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी। ओडिशा के भुवनेश्वर में 24 नवंबर 2021 से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में दुनिया भर की 16 शीर्ष टीमें खिताब के लिए लड़ेंगी, जबकि भारतीय टीम अपना टाइटल डिफेंड करेगी।
भारत ने साल 2016 में पिछला टूर्नामेंट जीता था। टोक्यो ओलंपिक में सीनियर टीम का हिस्सा रहे विवेक सागर को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि 2018 युवा ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली टीम के डिफेंडर संजय को उप कप्तान बनाया गया है।
भारतीय टीम इस खिताब को 2016 में लखनऊ में अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह आयोजन 24 नवंबर से शुरू होगा और 5 दिसंबर तक चलेगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 24 नवंबर को फ्रांस के खिलाफ करेगा जबकि अगले दिन कनाडा से भिड़ेगा। टीम ग्रुप चरण का अपना अंतिम मैच 27 नवंबर को पोलैंड के खिलाफ खेलेगी।
दीनाचंद्र सिंह मोइरेंगथेम और बॉबी सिंह धामी को वैकल्पिक खिलाड़ी चुना गया है। इन्हें 18 सदस्यीय टीम के किसी खिलाड़ी के चोटिल होने या कोविड-19 के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने पर ही खेलने की स्वीकृति होगी।
नॉकआउट चरण के मैचों का आयोजन एक से पांच दिसंबर के बीच होगा। टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही अन्य टीमें बेल्जियम, नीदरलैंड, अर्जेन्टीना, जर्मनी, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, पाकिस्तान, कोरिया, मलेशिया, पोलैंड, फ्रांस, चिली, स्पेन और अमेरिका हैं।
विवेक सागर प्रसाद (कप्तान), संजय, शारदानंद तिवारी, प्रशांत चौहान, सुदीप चिरमाको, राहुल कुमार राजभर, मनिंदर सिंह, पवन, विष्णुकांत सिंह, अंकित पाल, उत्तम सिंह, सुनील जोजो, मंजीत, रबीचंद्र सिंह मोइरंगथेम, अभिषेक लाकड़ा, यशदीप सिवाच, गुरमुख सिंह और अरिजीत सिंह हुंदल।
IRCTC ने शुरू की श्री रामायण यात्रा स्पेशल ट्रेन (Shri Ramayana Yatra Special Train)