न्यूकैसल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने मेंढक की एक नई प्रजाति की पहचान की है, जिसका नाम Assa wollumbinsp.nov रखा गया है। यह ऑस्ट्रेलिया के वोलुम्बिन नेशनल पार्क में पाया गया था। यह मेंढक दो ज्ञात प्रजातियों में से एक है जो अपने शरीर पर टैडपोल जमा करता है।
पुर्तगाल, डेनमार्क और जर्मनी के शोधकर्ताओं की एक अंतर्राष्ट्रीय टीम ने डिजिटल 3D मॉडल बनाने के लिए पहले खोदी गई हड्डियों का माइक्रो-सीटी स्कैन किया है। यह खोज एक नई प्रजाति से संबंधित है, जिसे इस्सी सानेक नाम दिया गया है। ग्रीनलैंड की इनुइट भाषा में इसका अर्थ है “कोल्डबोन”। दो पैरों वाली प्रजाति लगभग 214 मिलियन वर्ष पहले वर्तमान ग्रीनलैंड में रहती थी। यह एक मध्यम आकार का, लंबी गर्दन वाला शाकाहारी और सोरोपोड्स (सबसे बड़ा भूमि जानवर) का पूर्ववर्ती था।
बंधन बैंक ने असम में लोकप्रिय असमिया और बॉलीवुड गायक जुबिन गर्ग (Zubeen Garg) को बैंक का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। यह जुड़ाव बंधन बैंक के लिए एक मील का पत्थर है क्योंकि यह पहली बार है जब बैंक ने छह साल पहले अपनी स्थापना के बाद से किसी ब्रांड एंबेसडर के साथ जुड़ाव किया है। इस एसोसिएशन की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए, जुबीन ने अपना नया संगीत वीडियो जारी किया है जो असमिया संस्कृति और विरासत के विविध तत्वों को प्रदर्शित करता है।
दिल्ली सरकार ने निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों की सहायता के लिए हाल ही में 'श्रमिक मित्र' योजना शुरू की है। यह योजना सुनिश्चित करेगी कि सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों का लाभ राष्ट्रीय राजधानी में निर्माण श्रमिकों तक पहुंचे। ध्यान देने वाली बात है कि श्रमिकों के लाभ के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं विकसित की जाती हैं, लेकिन अधिकांश श्रमिकों को इनके विषय में ज्ञान ही नहीं होता है। ऐसे में इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों को इन योजनाओं के लाभों से अवगत कराना है।
अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance) में शामिल होने वाला 101वां सदस्य देश बन गया है। सौर ऊर्जा को वैश्विक रूप से अपनाने में तेजी लाने के लिए अमेरिका सदस्य देश के रूप में ISA में शामिल हुआ। ISA फ्रेमवर्क को पहली बार 2016 में देशों के समर्थन के लिए परिचालित किया गया था। यह सभी देशों के लिए सहयोग के माध्यम से वैश्विक प्रासंगिकता और स्थानीय लाभ प्रदान करने पर जोर देता है।
भारत और अमेरिका के बीच मानवरहित यान बनाने के संबंध में एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर हुए। रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार पहल (डीटीटीआई) के तहत यह पहला करार है। दोनों देशों ने रक्षा क्षेत्र में तकनीकी सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया। दोनों देशों ने रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार पहल की रूपरेखा के अनुरूप वायु प्रणालियों पर संयुक्त कार्य समूह के तहत हवाई क्षेत्र से प्रक्षेपित किए जा सकने वाले एक मानव रहित यान (एएलयूएवी) को विकसित करने के लिए एक समझौता किया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के अनुसार, 96 देश भारत के कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण पत्र को पारस्परिक रूप से मान्यता देने पर सहमत हुए हैं। इस मान्यता के साथ इन देशों से यात्रा करने वाले व्यक्तियों को अंतर्राष्ट्रीय आगमन पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा—निर्देशों में उल्लिखित कुछ छूट प्रदान की जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय यात्रा टीकाकरण प्रमाणपत्र CoWIN पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है।
हर साल 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (National Education Day) मनाया जाता है। यह दिवस भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद (Maulana Abul Kalam Azad) की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। मौलाना अबुल कलाम आजाद स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे। उस समय शिक्षा मंत्रालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय था। अबुल कलाम गुलाम मुहियुद्दीन को मौलाना अबुल कलाम आजाद के नाम से जाना जाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित करने को मंजूरी दे दी है। यह दिन वीर आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति को समर्पित है, ताकि आने वाली पीढ़ियां देश के प्रति उनके बलिदानों के बारे में जान सकें। झारखंड में बिरसा मुंडा को भगवान का दर्जा प्राप्त है। इसे न केवल जनजातीय लोग बल्कि झारखंड के दूसरे समाज के लोग भी नायक के तौर पर देखते हैं।
हाल ही में ‘हार्म रिडक्शन कंसोर्टियम’ द्वारा ‘ग्लोबल ड्रग पॉलिसी इंडेक्स’ का उद्घाटन संस्करण जारी किया गया। 30 देशों में भारत का स्थान 18वां है। इसका कुल स्कोर 46/100 है। ‘हार्म रिडक्शन कंसोर्टियम’ नेटवर्क का एक वैश्विक कंसोर्टियम है जिसका लक्ष्य वैश्विक रूप से ‘वॉर ऑन ड्रग्स’ को चुनौती देना, नुकसान कम करने वाली सेवाओं तक पहुंच बढ़ाना और नुकसान में कमी के लिए संसाधनों को बढ़ाने की वकालत करना है।