India and Bhutan relations
India and Bhutan relations : भारत और भूटान के बीच खोले जायेंगे सात और व्यापार प्रवेश और निकास द्वार
November 10, 2021
Current Affairs one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 9 नवंबर 2021
November 10, 2021

1. राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस (National Legal Services Day) किस दिन मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस (National Legal Services Day) भारत में प्रत्येक वर्ष 9 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन देश के कई स्थानों पर कानूनी साक्षरता शिविरों और कार्यों की विविधता देखने को मिलती है। इस दिन सरकार तथा गैर सरकारी संगठन के लोग कानूनी दिवस से संबंधित कार्यों और शिविरों के आयोजन कराते हैं। इस दिन को मनाने का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों के लोगों को मुफ्त, कुशल और कानूनी सेवाएं प्रदान करना है।

2. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत 12 नवंबर, 2021 को किस राज्य में cOcOn 2021 का उद्घाटन करेंगे?

Correct! Wrong!

भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत 12 नवंबर, 2021 को केरल राज्य में cOcOn 2021 का उद्घाटन करेंगे। cOcOn एक 13 साल पुराना प्लेटफॉर्म है, जिसे गोपनीयता, सूचना सुरक्षा और डाटा सुरक्षा के बारे में शिक्षित करने, प्रदर्शित करने, समझने और जागरूकता फैलाने के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से बनाया गया है। cOcOn का मुख्य सम्मेलन दो दिन 12 - 13 नवंबर, 2021 को केरल पुलिस द्वारा आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन का आयोजन "इम्प्रोवाइज, एडाप्ट एंड ओवरकम" थीम के तहत किया जाएगा।

3. भारत पर अपनी चौकसी बढ़ाने के लिए चीन ने पाकिस्तान को जो सबसे बड़ा युद्धपोत दिया है, उसका नाम क्या है?

Correct! Wrong!

चीन ने पाकिस्तान को स्टील्थ (चालबाज) क्षमताओं के साथ एक सबसे बड़ा और सबसे उन्नत युद्धपोत (फ्रिगेट) दिया है। PNS तुगरिल, टाइप 054 ए/पी पाकिस्तान की नौसेना के लिए बनाए जा रहे चार प्रकार के 054 युद्धपोतों में से पहला है। पाकिस्तान और चीन ने टाइप-054 युद्धपोतों के लिए साल 2017 में डील की थी। इस समझौते के तहत पहला पोत पिछले साल अगस्त में तैयार हुआ था। इसके बाद लगभग एक साल तक इसका समुद्री परीक्षण किया गया है।

4. लॉजिस्टिक प्रदर्शन सूचकांक में किस राज्य को पहला स्थान प्राप्त हुआ है?

Correct! Wrong!

वाणिज्य मंत्रालय द्वारा हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार गुजरात लॉजिस्टिक प्रदर्शन सूचकांक में शीर्ष स्थान पर बरकरार है। यह सूचकांक निर्यात और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए जरूरी लॉजिस्टिक सेवाओं की कुशलता का संकेतक है। गुजरात 21 राज्यों की सूची में पहले स्थान है। उसके बाद क्रम से हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु और महाराष्ट्र का स्थान है।

5. कर्नाटक सरकार ने मुंबई-कर्नाटक क्षेत्र का नाम बदलकर क्या कर दिया है?

Correct! Wrong!

कर्नाटक मंत्रिमंडल ने ‘मुंबई-कर्नाटक’ क्षेत्र को ‘कित्तूर कर्नाटक’ नाम देने का फैसला किया। इसमें सात जिले शामिल हैं। मंत्रिमंडल ने उत्तर कन्नड़, बेलगावी, धारवाड़, विजयपुरा, बगलकोट, गडाग और हावेरी जिलों वाले मुंबई-कर्नाटक क्षेत्र को कित्तूर कर्नाटक, नया नाम देने का फैसला किया है। कित्तूर का नाम बेलगावी जिले के ऐतिहासिक तालुका के नाम पर पड़ा है, जहां रानी चेनम्मा (1778-1829) का शासन था और जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी।

6. कर्नाटक की आदिवासी तुलसी गौड़ा को पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर काम के लिए निम्न में से किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

Correct! Wrong!

कर्नाटक की पर्यावरणविद् तुलसी गौड़ा को 30,000 से अधिक पौधे लगाने और पिछले छह दशकों से पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों में शामिल रहने के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया। कर्नाटक में हलक्की जनजाति से नाता रखने वाली तुलसी गौड़ा का जन्म एक बेहद गरीब परिवार में हुआ था। यह सम्मान भारत सरकार द्वारा आम तौर पर केवल भारतीय नागरिकों को दिया जाने वाला सम्मान है। यह सम्मान जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि कला, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन आदि में उनके विशिष्ट योगदान को मान्यता प्रदान करने हेतु दिया जाता है।

7. कौन भारत के सबसे तेज 71वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं?

Correct! Wrong!

शतरंज खिलाड़ी संकल्प गुप्ता देश के 71वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। उन्होंने सर्बिया में आयोजित एक शंतरज (Chess) प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की। बता दें कि ग्रैंडमास्टर की उपाधि पाने के लिए एक खिलाड़ी को तीन ग्रैंडमास्टर नार्म हासिल करने पड़ते हैं और उसकी "लाइव" ईएलओ रेटिंग 2500 या इससे अधिक होनी चाहिए। वर्ल्ड चेस फेडरेशन की आयोजित प्रतियोगिताओ में सबसे बड़ा अवार्ड ग्रैंड मास्टर माना जाता है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय विश्वनाथ आनंद थे, जो 1987 में ग्रैंड मास्टर बने थे।

8. हाल ही में किस शहर को यूनेस्कोे की क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (UNESCO Creative Cities) में शामिल किया गया है?

Correct! Wrong!

श्रीनगर को यूनेस्को की क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (UNESCO Creative Cities) में शामिल किया गया है। इस लिस्टी में दुनिया भर के 49 शहर शामिल हैं। इस तरह इस नेटवर्क में 90 देशों के 295 शहर शामिल हो गए हैं। श्रीनगर को शिल्प और लोक कला श्रेणी के तहत यूनेस्को की सूची में रखा गया है।

9. कौन सा देश रोगसूचक (symptomatic) कोविड के इलाज के लिए मौखिक गोली ‘मोलनुपिरवीर’ (Molnupiravir) को मंजूरी देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है?

Correct! Wrong!

यूके के दवा नियामक ने हाल ही में रोगसूचक कोविड के इलाज के लिए निर्मित की गई पहली एंटीवायरल गोली को मंजूरी दी है। इस बीमारी से ग्रसित कमजोर रोगियों को मोलनुपिरवीर नाम की गोली दिन में दो बार दी जाएगी।

10. भारत किस देश के साथ व्यापार के लिए सात अतिरिक्त प्रवेश और निकास बिंदु स्थापित करेगा?

Correct! Wrong!

व्यापार संपर्क बढ़ाने के उपायों के तहत भारत और भूटान में व्यापार के लिए सात अतिरिक्त प्रवेश और निकास बिंदु होंगे। इनमें नागरकाटा भूमि सीमा शुल्क स्टेशन, अगरतला भूमि सीमा शुल्क स्टेशन, पांडु बंदरगाह (गुवाहाटी स्टीमरघाट), जोगीघोपा बंदरगाह, एशियाई राजमार्ग 48 भारत में तोर्शा चाय बागान और भूटान में अहले शामिल हैं। भारत और भूटान के बीच व्यापार 2014-15 में 484 मिलियन डॉलर से बढ़कर 2020-21 में 1,083 मिलियन डॉलर हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *