भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने पेंशनभोगियों के लिए पहली ‘वीडियो जीवन प्रमाणपत्र सेवा’ शुरू की है। इस नई सुविधा से पेंशनभोगी अपने घरों से वीडियो के माध्यम से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे। SBI के अनुसार, यह सुविधा केवल पेंशनभोगियों के लिए उपलब्ध है और पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनभोगी के पति/पत्नी इस सुविधा का उपयोग नहीं कर पाएंगे। वीडियो लाइफ सर्टिफिकेट की प्रक्रिया पेपरलेस है और मुफ्त उपलब्ध है।
‘नेचर फूड’ नामक पत्रिका में प्रकाशित नासा के एक नए अध्ययन के अनुसार, उच्च ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन परिदृश्य के तहत जलवायु परिवर्तन 2030 तक मक्का और गेहूं के उत्पादन को प्रभावित कर सकता है। इस अध्ययन के अनुसार, मक्का की फसल की पैदावार में 24% की गिरावट का अनुमान है, जबकि गेहूं में संभावित रूप से लगभग 17% की वृद्धि हो सकती है। यह तापमान में वृद्धि, वर्षा के पैटर्न में बदलाव और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन से सतही CO2 सांद्रता में वृद्धि के कारण है।
हर साल 8 नवंबर को विश्व स्तर पर विश्व रेडियोग्राफी दिवस (International Day of Radiography) मनाया जाता है। इस दिन लोगों के बीच रेडियोग्राफी के बारे में जागरूकता बढ़ाया जाता है। रेडियोलॉजिस्ट और रेडियोलॉजिकल टेक्नोलॉजिस्ट स्वास्थ्य सेवा में एक अहम भूमिका निभाता है। यह रोगियों की देखभाल करने में सहायता करता है। एक्स-रे लोगों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को खोजने में सहायता करती है। विश्व रेडियोग्राफी दिवस पहली बार साल 2012 में मनाया गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म द मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में पीएम मोदी की एप्रूवल रेटिंग अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन से भी ज्यादा है। इस सर्वे में पीएम मोदी की एप्रूवल रेटिंग 70 प्रतिशत है। दुनिया के 13 राष्ट्रप्रमुखों की लिस्ट में पीएम मोदी पहले नंबर पर हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति 6ठे और बोरिस जॉनसन 10वें नंबर पर हैं।
मशहूर सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण को नेल्सन मंडेला नोबेल शांति पुरस्कार के लिए प्लेबैक सिंगिंग और एक्टिंग में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। आदित्य ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने ‘सा रे गा मा पा’ के 4 सीजन की होस्टिंग की है जो कि 170 एपिसोड हैं, फिर ‘इंडियन आइडल’ के 2 सीजन यानी 120 एपिसोड, ‘खतरा खतरा खतरा’ का 1 सीजन यानी कुल 110 एपिसोड जिससे यह कुल 400 एपिसोड बन गए हैं। उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘राइजिंग स्टार’, ‘एंटरटेनमेंट की रात’, ‘किचन चैंपियन’ और ‘जी कॉमेडी शो’ जैसे शो भी होस्ट किए हैं।
हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने प्रदेश की जनता को सबसे बड़ा तोहफा दिया है। इसके तहत प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में स्थानीय लोगों को 75 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। यह कानून 15 जनवरी 2022 से लागू हो जाएगा। इस अधिनियम में प्राइवेट नौकरियों में स्थानीय लोगों को मौका दिया जाएगा। हालांकि, पहले यह कोटा 50 हजार रुपए तक की मासिक नौकरियों पर था। लेकिन अब इसे घटाकर 30 हजार रुपए कर दिया गया है।
ब्रिटेन के स्वास्थ्य नियामकों ने रोगसूचक COVID-19 के मामलों के इलाज के लिए दुनिया की पहली गोली को मंजूरी दे दी है। Medicines and Healthcare Products Regulatory Agency (MHRA) ने कहा कि एंटीवायरल लेगेवरियो (molnupiravir) को हल्के से मध्यम COVID-19 वाले लोगों में अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु के जोखिम को कम करने में सुरक्षित और प्रभावी पाया गया है।
12वें द्विवार्षिक पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (EPI) के अनुसार, 168वें स्थान के साथ भारत अपने पड़ोसियों से भी बदतर स्थिति में है। भारत के कई शहर इस समय वायु गुणवत्ता में गंभीर गिरावट से जूझ रहे हैं। जबकि वायु प्रदूषण, सामान्य रूप से, स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है, यह बच्चों के लिए विशेष रूप से हानिकारक है, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और UNICEF जैसे अंतर्ऱाष्ट्रीय निकायों के अनुसार, किसी भी किस्म के प्रदूषक बच्चों पर सबसे अधिक हमला करते हैं क्योंकि उनके शरीर पूरी तरह से विकसित नहीं होते हैं।
अंतरिक्षयात्री वांग यापिंग ने अंतरिक्ष में चलनेवाली पहली चीनी महिला की उपलब्धि हासिल कर इतिहास रच दिया है। वे निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकलीं और छह घंटे से ज्यादा समय तक उन्होंने अन्य गतिविधियों में हिस्सा लिया। चाइना मेन्ड स्पेस एजेंसी ने एक बयान में कहा कि चीन के अंतरिक्ष इतिहास में ऐसा पहली बार था जब एक महिला अंतरिक्षयात्री ने अंतरिक्ष में चहलकदमी की। चीन ने तीन अंतरिक्ष यात्रियों को छह महीने के लिए शेनजो-13 यान से अंतरिक्ष में रवाना किया था।
ओडिशा हाईकोर्ट के न्यायाधीश के तौर पर जस्टिस आदित्य कुमार महापात्र ने शपथ ली है। महापात्र की नियुक्त के बाद ओडिशा हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 18 हो गई है। जस्टिस महापात्र का जन्म 16 फरवरी 1969 को हुआ था। उन्होंने 1984 में रेवेन्सा कालेजिएट स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास की। वे मधुसूदन कानून कालेज से एलएलबी डिग्री हासिल करने के बाद 1995 में हाईकोर्ट में वकिल के तौर पर उन्होंने अपना कार्य शुरू किया।