रेल मंत्रालय और सूचना व प्रसारण मंत्रालय द्वारा एक ‘सिंगल विंडो फिल्मिंग मैकेनिज्म’ बनाया गया है। इस योजना का उद्देश्य रेलवे परिसरों में फिल्मांकन की अनुमति को आसान और अधिक कुशल बनाना है। इस तंत्र के तहत, फिल्म निर्माता किसी भी क्षेत्रीय रेलवे के अधिकार क्षेत्र में विभिन्न रेलवे स्थानों पर केंद्रीकृत तरीके से फिल्मांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
COP26 जलवायु शिखर सम्मेलन के पहले बड़े सौदे में, 110 विश्व नेताओं ने 2030 तक वनों की कटाई को समाप्त करने और उलटने के लिए प्रतिबद्धता ज़ाहिर की। ‘Glasgow Leaders’ Declaration on Forests and Land Use’ नामक प्रतिबद्धता में $12 बिलियन सार्वजनिक फण्ड और $7.2 बिलियन निजी फण्ड शामिल हैं।
यमुना की एक सहायक नदी मंदाकिनी मध्य प्रदेश के सतना जिले से शुरू होती है और उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में यमुना में मिल जाती है। यह नदी सती अनुसुइया से होकर बहती है, जो एक बारहमासी गर्त है जहाँ कई झरने इसमें समा जाते हैं। यह हाल ही में ख़बरों में थी, क्योंकि अतिक्रमण, कंक्रीटीकरण और प्रदूषण इस नदी को गंभीर नुकसान पहुंचा रहे हैं।
पूरे भारत में हरित परियोजनाओं के लिए 750 मिलियन पाउंड अनलॉक करने के लिए यूके विश्व बैंक को “इंडिया ग्रीन गारंटी” प्रदान करेगा। ग्लासगो में COP26 शिखर सम्मेलन में इसकी घोषणा की गई। ग्रीन गारंटी वित्तपोषण स्वच्छ ऊर्जा, परिवहन और शहरी विकास सहित क्षेत्रों में स्वच्छ और लचीले बुनियादी ढांचे का समर्थन करेगा। यूके ने निजी अवसंरचना विकास समूह (PIDG) के तहत संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में 210 मिलियन पाउंड से अधिक की प्रतिबद्धता ज़ाहिर की है।
IIT खड़गपुर के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में किए गए एक अध्ययन में कटोल L6 चोंड्राइट (Katol L6 Chondrite) उल्कापिंड के भीतर खनिज ब्रिजमेनाइट (bridgmanite) की उपस्थिति पाई गई है, जो पृथ्वी के आंतरिक भाग में सबसे प्रचुर मात्रा में खनिज है। इस अध्ययन के प्रमुख निष्कर्ष हमें पृथ्वी के गठन और विकास को समझने में मदद कर सकते हैं। यह उल्कापिंड 2012 में महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कटोल शहर के पास गिरा था।
भारत के स्वतंत्र शोधकर्ताओं ने वैश्विक जलवायु नीति पर “Climate Equity Monitor” नामक एक ऑनलाइन डैशबोर्ड का विकास किया है। क्लाइमेट इक्विटी मॉनिटर डैशबोर्ड जलवायु कार्रवाई में समानता, उत्सर्जन में असमानता, दुनिया भर में ऊर्जा खपत और कई देशों की जलवायु नीतियों का आकलन करने के लिए एक ऑनलाइन डैशबोर्ड प्रदान करता है।
Skills Strengthening for Industrial Value Enhancement (STRIVE) विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित एक परियोजना है जिसे 2016 में कुल 2200 करोड रुपये की लागत से लांच किया गया था। इस परियोजना का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए उद्योग समूहों के माध्यम से जागरूकता पैदा करना है। स्ट्राइव कार्यक्रम को मंगुलुरु में कनारा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन-इंडस्ट्रियल क्लस्टर के माध्यम से लॉन्च किया गया।
पंजाब सिंधु नदी डॉल्फ़िन (Platanista gangetica minor) की जनगणना शुरू करने जा रहा है। यह मीठे पानी की डॉल्फिन है जो ब्यास नदी में पाई जाती है। इंटरनेशनल यूनियन फॉर द कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) द्वारा सिंधु नदी डॉल्फिन को ‘लुप्तप्राय’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है। 2007 में, पंजाब के हरिके वन्यजीव अभयारण्य में इस डॉल्फ़िन की खोज की गई थी। सिंधु नदी डॉल्फ़िन को 2019 में पंजाब का राज्य जलीय जानवर घोषित किया गया था।
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (MDL) ने भारतीय नौसेना को प्रोजेक्ट 15B क्लास डिस्ट्रॉयर-यार्ड 12704 (विशाखापत्तनम) का पहला जहाज डिलीवर किया है। इस जहाज का निर्माण स्वदेशी स्टील DMR 249A का उपयोग करके किया गया है और यह भारत में निर्मित सबसे बड़े डिस्ट्रॉयर में से एक है। इसकी कुल लंबाई 164 मीटर है और इसका विस्थापन 7500 टन से अधिक है। यह सतह से सतह पर मार करने वाली सुपरसोनिक ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल और ‘बराक-8’ लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों से लैस है।
केंद्र सरकार ने हाल ही में Indian Telegraph Right of Way (Amendment) Rules, 2021 को अधिसूचित किया। इसने ₹1,000 प्रति किमी (अधिकतम) का एकमुश्त मुआवजा तय किया है। इन संशोधनों का उद्देश्य ओवरग्राउंड टेलीग्राफ लाइन की स्थापना के लिए एक समान प्रक्रिया को शामिल करना है। ये देश भर में डिजिटल संचार अवसंरचना की स्थापना और संवर्द्धन के लिए अनुमति प्रक्रियाओं को आसान बनाएंगे।