Current Affairs one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 20 अक्टूबर 2021
October 20, 2021
Current Affairs one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 21 अक्टूबर 2021
October 21, 2021

1. 'Collective Security Treaty Organisation', जो एक अंतर सरकारी सैन्य गठबंधन है। इसमें कितने पूर्णकालिक सदस्य शामिल हैं?

Correct! Wrong!

Collective Security Treaty Organisation (CSTO) 6 पूर्णकालिक सदस्यों (आर्मेनिया, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान) और दो गैर-सदस्य पर्यवेक्षक राज्यों (अफगानिस्तान और सर्बिया) का एक अंतर-सरकारी सैन्य गठबंधन है। हाल ही में CSTO ने 22-23 अक्टूबर तक ताजिकिस्तान में अफगान सीमा के पास सैन्य अभ्यास करने का प्रस्ताव रखा है।

2. नाटो का मुख्यालय कहां स्थित है?

Correct! Wrong!

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) 30 सदस्य देशों का एक अंतर-सरकारी सैन्य गठबंधन है, जिसमें से 28 यूरोपीय देश और 2 उत्तरी अमेरिकी देश हैं। नाटो का मुख्यालय ब्रुसेल्स, बेल्जियम में है। हाल ही में, रूस ने घोषणा की है कि वह नाटो के लिए अपने मिशन को निलंबित कर रहा है और मॉस्को में नाटो के सैन्य संपर्क और सूचना कार्यालय बंद कर दिए जाएंगे।

3. विश्व आयोडीन अल्पता दिवस (World Iodine Deficiency Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

प्रत्येक साल 21 अक्टूबर को विश्व आयोडीन अल्पता दिवस (World Iodine Deficiency Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य शरीर में आयोडीन की कमी के प्रभावों और इसके नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक करना है। शरीर में यदि आयोडीन की कमी लंबे समय तक बनी रहे तो स्वास्थ्य को कई समस्याएं हो सकती हैं। माना जाता है कि एक वयस्क को रोजाना लगभग 150 माइक्रोग्राम आयोडीन का सेवन करना चाहिए।

4. किस राज्य सरकार ने 19 अक्टूबर, 2021 को ‘मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना’ को लागू करने का निर्णय लिया?

Correct! Wrong!

मध्य प्रदेश सरकार ने 19 अक्टूबर, 2021 को अपनी बैठक में ‘मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना’ को लागू करने का निर्णय लिया है। गरीब आदिवासी परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए ‘मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना’ लागू की जाएगी। इसे राज्य के आदिवासी विकास खंडों में लागू किया जाएगा, उन ब्लॉकों को छोड़कर जो उपचुनाव वाले जिलों के अंतर्गत आते हैं। इस योजना से 16 जिलों के 74 विकास खंडों के लगभग 7511 गांवों के आदिवासी परिवारों को लाभ मिलेगा।

5. भारत और किस देश ने खनन और इस्पात क्षेत्र में सहयोग करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं?

Correct! Wrong!

भारत और रूस ने खनन और इस्पात क्षेत्र में सहयोग करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। केंद्रीय इस्पात मंत्री राम चंद्र प्रसाद और रूस के ऊर्जा मंत्री निकोले शुलगिनोव के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता ज्ञापन विशेष रूप से कोकिंग पर केंद्रित है। इस सौदे पर हस्ताक्षर करना भारत की राष्ट्रीय इस्पात नीति 2017 का हिस्सा है। राष्ट्रीय इस्पात नीति 2017 के तहत, भारत का लक्ष्य 2030 तक 30 करोड़ टन इस्पात उत्पादन तक पहुंचना है।

6. किस राज्य सरकार ने 14 अक्टूबर, 2021 को ‘रोजगार बाजार 2.0’ नामक एक पोर्टल विकसित करने के लिए निविदाएं जारी कीं?

Correct! Wrong!

दिल्ली सरकार ने 14 अक्टूबर, 2021 को ‘रोजगार बाजार 2.0’ नामक एक पोर्टल विकसित करने के लिए निविदाएं जारी कीं। यह पोर्टल दिल्ली के युवाओं को रोजगार संबंधी सेवाएं प्रदान करेगा। यह राष्ट्रीय राजधानी में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को रोजगार से जुड़ी पूरी जानकारी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित जॉब मैचिंग मुहैया कराएगा।

7. गुजरात सरकार ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ यात्रा के लिए आदिवासी समुदाय से संबंधित प्रति व्यक्ति कितने रुपये की वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है?

Correct! Wrong!

गुजरात सरकार ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ यात्रा के लिए आदिवासी समुदाय से संबंधित प्रति व्यक्ति 5000 रुपये की वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है। यह घोषणा ‘शबरी धाम’ में एक सभा में की गई थी जो गुजरात के डांग जिले में एक तीर्थ स्थल है। शबरी धाम भगवान श्रीराम से जुड़ा हुआ है।

8. ब्रिटेन के प्रतिस्पर्धा नियामक ने हाल ही में सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर नियमों के उल्लघंन को लेकर कितने करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है?

Correct! Wrong!

ब्रिटेन के प्रतिस्पर्धा नियामक ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर नियमों के उल्लघंन को लेकर 6.94 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है। नियामक के अनुसार यह जुर्माना फेसबुक द्वारा ऑनलाइन डेटाबेस कंपनी 'गिफी' की खरीद संबंधी जांच के दौरान नियमों के उल्लंघन को लेकर लगाया गया है। ब्रिटेन के प्रतिस्पर्धा और बाजार प्राधिकरण (सीएमए) ने कहा कि फेसबुक जांच के दौरान आवश्यक जानकारी प्रदान करने में विफल रही।

9. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर कितने करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है?

Correct! Wrong!

भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने एक बयान में बताया कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने ऐसी जानकारी दी थी जो तथ्यात्मक स्थिति को नहीं दर्शाती है। यही वजह है कि 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा है। आरबीआई ने कहा कि यह पीएसएस अधिनियम की धारा 26 (2) में उल्लिखित प्रकृति का अपराध था। इसके बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक को एक नोटिस जारी किया गया।

10. राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम के नए अध्यक्ष के रूप में निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

अमित रस्तोगी को राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम (NRDC) का नया अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह 5 साल के लिए एकीकृत मुख्यालय, रक्षा मंत्रालय में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के निदेशक और 2 साल के लिए नौसेना डॉकयार्ड में अतिरिक्त महाप्रबंधक टेक सेवाओं के निदेशक थे। NRDC की स्थापना भारत में साल 1953 में विभिन्न राष्ट्रीय अनुसंधान एवं विकास संस्थानों में विकसित प्रौद्योगिकियों को विकसित करने और बढ़ावा देने में मदद करने हेतु की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *