Current Affairs one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 19 अक्टूबर 2021
October 19, 2021
Current Affairs one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 20 अक्टूबर 2021
October 20, 2021

 

1. हाल ही में किस देश ने एक बार फिर से पनडुब्बी से नई बैलिस्टिक मिसाइल (Ballistic Missile) का परीक्षण किया है?

Correct! Wrong!

उत्तर कोरिया (North Korea) ने एक बार फिर से पनडुब्बी से नई बैलिस्टिक मिसाइल (Ballistic Missile) का परीक्षण किया है। दक्षिण कोरियाई सेना के अनुसार उत्तर कोरिया ने जापान के समुद्री तट के करीब पनडुब्बी से एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। दागी गई मिसाइल 60 किमी की अधिकतम ऊंचाई पर लगभग 450 किमी की दूरी तक गई। उत्तर कोरिया ने एक पनडुब्बी से नई और छोटी बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण कर क्षेत्र में तनाव को फिर से बढ़ा दिया है।

2. विश्व सांख्यिकी दिवस (World Statistics Day) किस दिन मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

हर साल 20 अक्टूबर को ‘विश्व सांख्यिकी दिवस’ (World Statistics Day) मनाया जाता है। आपको बता दें कि विश्व सांख्यिकी दिवस एक वैश्विक सहयोगात्मक प्रयास है, जिसे संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासभा ने वर्ष 2010 में समाज में सांख्यिकी के महत्व को देखते हुए 20 अक्टूबर को विश्व सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। पहला विश्व सांख्यिकी दिवस 20 अक्टूबर 2010 को मनाया गया था।

3. मेरिलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने हाल ही में किन दो भारतीय खिलाड़ियों को मानद आजीवन सदस्यता प्रदान की है?

Correct! Wrong!

मेरिलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने हाल ही में भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह और पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ को मानद आजीवन सदस्यता प्रदान की है। लंदन स्थित एमसीसी को क्रिकेट नियमों का संरक्षक माना जाता है। हरभजन सिंह के नाम 103 टेस्ट में 417 विकेट दर्ज हैं और वे खेल के इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीयों में तीसरे नंबर पर हैं। श्रीनाथ भारत के महान तेज गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने वनडे में 315 और टेस्ट में 236 विकेट लिए हैं।

4. व्हाइट हाउस ने तीन भारतवंशियों समेत कितने लोगों को उभरते हुए नेताओं को 2021-2022 के लिए अपने फेलो के रूप में नामित किया है?

Correct! Wrong!

व्हाइट हाउस ने तीन भारतीय-अमेरिकियों समेत 19 उभरते युवा नेताओं को 2021-22 के लिए अपने फेलो के रूप में नामित किया है। प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस फेलोशिप कार्यक्रम के तहत विविध पृष्ठभूमियों के पेशेवरों को चुना जाता है, जो एक साल तक व्हाइट हाउस कर्मियों, कैबिनेट मंत्रियों और सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के पूर्णकालिक फेलो के रूप में कार्य करते हैं। इसके लिए उन्हें वेतन भी दिया जाता है। इस सूची में जगह बनाने वाले तीन भारतीय-अमेरिकियों में कैलिफोर्निया के सनी पटेल एवं जॉय बसु और न्यूजर्सी के आकाश शाह शामिल हैं।

5. किस देश में अमेरिका के दूत रहे जलमय खलीलजाद (Zalmay Khalilzad) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?

Correct! Wrong!

अफगानिस्तान में अमेरिका के दूत रहे जलमय खलीलजाद (Zalmay Khalilzad) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने काबुल में तालिबान के कब्जे के दो महीने बाद ही इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी अमेरिकी विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकेन ने दी है. उन्होंने ये भी बताया कि अब थॉमस वेस्ट (Thomas West) नए दूत होंगे। अमेरिका-अफगानिस्तान के बीच शांति वार्ता में जलमय खलीलजाद की अहम भूमिका रही है। जलमय खलीलजाद ने तालिबान से बातचीत की और अफगानिस्तान में अमेरिका के सबसे बड़े युद्ध को खत्म किया। ट्रम्प सरकार ने 2018 में उन्हें तालिबान से बातचीत के लिए विशेष दूत नियुक्त किया था।

6. बर्लिन फिल्म महोत्सव 2022 के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2022 के अध्यक्ष के तौर पर भारतवंशी अमेरिकी फिल्मकार एम नाइट श्यामलन के नाम की घोषणा हुई है। श्यामलन हॉलीवुड में एक जाना माना नाम हैं। उन्होंने ‘द सिक्सथ सेंस’, ‘अनब्रेकेबल’, ‘द विलेज’, ‘साइंस’, ‘स्पिलिट’ और हालिया ‘ओल्ड’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। बर्लिन फिल्म महोत्सव के 72वें संस्करण का आयोजन 10 से 20 फरवरी 2022 को होगा।

7. किस राज्य सरकार ने ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना लांच की है?

Correct! Wrong!

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 17 अक्टूबर 2021 को ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना लांच की है। यह योजना उन लोगों को स्वामित्व का अधिकार देगी जो शहरों के साथ-साथ गांवों के लाल लकीर के भीतर घरों में रह रहे हैं। लाल लकीर से तात्पर्य उस भूमि से है जो गांव की बस्ती का हिस्सा है। ऐसी भूमि का उपयोग केवल गैर-कृषि उद्देश्यों के लिए किया जाता है। यह योजना वंचित और जरूरतमंद तबके के लोगों सहित सभी लोगों को बहुत आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।

8. अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ की विश्व रैंकिंग में कौन सा खिलाड़ी शीर्ष पर पहुंच गया है?

Correct! Wrong!

भारत के उभरते टेबल टेनिस खिलाड़ी पायस जैन ने लड़कों के अंडर-17 वर्ग में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पायस जैन विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले दूसरे भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गये हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि मानव ठक्कर ने हासिल की थी, जो जनवरी 2020 में अंडर-21 वर्ग में नंबर एक रैंकिंग पर काबिज हुए थे। पायस जैन दिल्ली के पहले खिलाड़ी हैं जो अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) की विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे हैं।

9. “Our Future is at Hand – Let’s Move Forward Together” 15 अक्टूबर को मनाये जाने वाले किस विशेष दिवस की थीम है?

Correct! Wrong!

स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 15 अक्टूबर को ग्लोबल हैंडवाशिंग डे 2021 मनाया जाता है। इस दिन की स्थापना ग्लोबल हैंडवाशिंग पार्टनरशिप द्वारा की गई थी, जो संस्थानों का एक अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन है, जो साबुन से हाथ धोने को बढ़ावा देता है।

10. हाल ही में खबरों में रहे प्रज्ञानानंद किस खेल से जुड़े हैं?

Correct! Wrong!

प्रज्ञानानंद भारतीय शतरंज खिलाड़ी हैं और देश के युवा ग्रैंडमास्टरों में से एक हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टोफर यू के खिलाफ जीतकर जूलियस बेयर चैलेंजर्स शतरंज टूर जीता।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *