Current Affairs one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 15-16 अक्टूबर 2021
October 19, 2021
Current Affairs one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 17-18 अक्टूबर 2021
October 19, 2021

 

1. टी-20 के सभी प्रारूपों के 300 मैचों में कप्तानी करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी निम्न में से कौन बन गए हैं?

Correct! Wrong!

महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फाइनल में 15 अक्टूबर 2021 को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ टॉस के लिये उतरते ही एक विशिष्ट रिकार्ड अपने नाम पर जोड़ा। वे क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप टी20 में 300 मैचों में कप्तानी करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गये हैं। धोनी ने साल 2006 में टी20 में पदार्पण किया और साल 2007 से वह भारत तथा आईपीएल में कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे हैं।

2. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र को किसके नाम पर रखने की घोषणा की है?

Correct! Wrong!

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी के नाम पर रखने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि स्व. नारायण दत्त तिवारी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री के रूप में राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास किया। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य को औद्योगिक पैकेज दिया था। उस समय नारायण दत्त तिवारी ही मुख्यमंत्री थे। नारायण दत्त तिवारी ने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से नवसृजित राज्य में औद्योगिक विकास की नींव रखी थी।

3. अफगानिस्तान के किस पूर्व प्रधानमंत्री का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

Correct! Wrong!

अफगानिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री अहमद शाह अहमदजई का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। तालिबान के देश पर नियंत्रण करने से पहले अहमदजई ने 1995 से 1996 तक अफगानिस्तान के प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। अहमद शाह अहमदजई 1992 से 1994 तक अफगानिस्तान सरकार में विभिन्न प्रमुख पदों पर कार्यरत कर चुके हैं।

4. टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज निम्न में से कौन बन गए हैं?

Correct! Wrong!

बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दूसरे क्वॉलिफायर मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ इतिहास रच दिया है। शाकिब टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। शाकिब ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 2 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही उन्होंने श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के रेकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 84 टी20 इंटरनैशनल मैचों में कुल 107 विकेट चटकाए थे। 89वां टी20 इंटरनैशनल मैच खेल रहे शाकिब के 108 विकेट हो गए हैं।

5. फ़ोर्ब्स इंडिया द्वारा सबसे प्रभावशाली एक्टर्स की सूची में निम्न में से किस अभिनेत्री को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

Correct! Wrong!

फोर्ब्स इंडिया द्वारा सबसे प्रभावशाली एक्टर्स की सूची में शीर्ष स्थान पर आ कर रश्मिका ने सामंथा, विजय देवरकोंडा और यश को पीछे छोड़ दिया है। अपने सोशल मीडिया पेजों पर फोलोवर्स की संख्या में उच्च वृद्धि दर दर्ज करते हुए, रश्मिका मंदाना सबसे प्रभावशाली एक्टर्स की सूची में शीर्ष स्थान पर हैं। विजय देवरकोंडा, जिन्होंने अपनी फिल्मों 'पेली चोपुलु' और 'अर्जुन रेड्डी' से प्रसिद्धि हासिल की, सूची में दूसरे स्थान पर हैं, इसके बाद कन्नड़ के सबसे हैंडसम हंक यश हैं।

6. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 27 रन से हराकर निम्न में से कौन से टीम ने आईपीएल 2021 की ट्रॉफी जीत ली है?

Correct! Wrong!

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2021 के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से हराकर चौथी बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा कर लिया है। चौथी बार एमएस धोनी की कप्तानी में सीएसके चैंपियन बनी है। वहीं केकेआर अपना तीसरा खिताब जीतने से चूक गई। गौरतलब है कि इससे पहले 2010, 2011 और 2018 में सीएसके ने एमएस धोनी की अगुआई में आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं कोलकाता ने 2012 और 2014 में आईपीएल का खिताब जीता था।

7. ग्लोबल हंगर इंडेक्स की तरफ से जारी ताजा रैंकिंग में 116 देशों में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

Correct! Wrong!

ग्लोबल हंगर इंडेक्स की लिस्ट जारी की गई है। इसमें भारत की रैंक काफी चिंताजनक है। 116 देशों में से भारत का स्थान 101वां है। भारत उन 31 देशों में भी शामिल है जहां पर भुखमरी की समस्या काफी गंभीर मानी गई है। पिछले साल ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) की सूची में भारत का स्थान 94 था और पिछले साल 107 देशों की सूची जारी गई थी।

8. विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

प्रत्येक साल 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) मनाया जाता है। साल 1945 में इसी दिन रोम में 'खाद्य एवं कृषि संगठन' (Food and Agriculture Organization, FAO) की स्थापना की गई थी। यह संगठन बदलती टेक्नोलॉजी के साथ कृषि, पर्यावरण, पोषक तत्व और खाद्य सुरक्षा के बारे में जानकारी देता है। ताकि पूरी दुनिया में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बढ़ाई जा सके और मालन्यूट्रिशन को रोका जा सके। साल 1979 में कांफ्रेंस ऑफ FAO ने वर्ल्ड फूड डे मनाने की घोषणा की थी।

9. हाल ही में कौन सा देश उष्णकटिबंधीय तूफान कोम्पासु की चपेट में आया?

Correct! Wrong!

उष्णकटिबंधीय तूफान कोम्पासु ने फिलीपींस को प्रभावित किया और इसके कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है। फिलीपींस में 14 अन्य लोगों के लापता होने की खबर है। इसने हांगकांग और वियतनाम को भी पार किया और नुकसान पहुंचाया।

10. अभिनेता विलियम शैटनर (William Shatner), जो अंतरिक्ष में जाने वाले अब तक के सबसे उम्रदराज व्यक्ति बने, ने किस एजेंसी के रॉकेट पर यात्रा की?

Correct! Wrong!

अभिनेता विलियम शैटनर ने एक सबऑर्बिटल ट्रिप पर ब्लू ओरिजिन रॉकेट पर उड़ान भरी और 90 साल की उम्र में अंतरिक्ष में जाने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बने। ब्लू ओरिजिन (अमेरिकी अरबपति व्यवसायी जेफ बेजोस की कंपनी) ने अपनी दूसरी पर्यटक उड़ान भरी। शैटनर फुली ऑटोमेटेड न्यू शेपर्ड अंतरिक्ष यान में सवार चार यात्रियों में से एक थे। इन चार अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सीमा से ऊपर की यात्रा की, जिसे कर्मन रेखा के रूप में जाना जाता है, जो पृथ्वी से लगभग 100 किमी ऊपर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *