अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस (International Girl Child Day ) हर साल 11 अक्टूबर को मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस को पहली बार साल 2012 में मनाया गया था। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों का संरक्षण करना तथा उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों एवं कठिनाईयों की पहचान करना है।
भारतीय रेल (Indian Railway) के दक्षिण मध्य मंडल ने पहली बार लंबी दूरी की दो मालगाड़ियों ‘‘त्रिशूल’’ और ‘‘गरुड़’’ का सफलतापूर्वक परिचालन किया। इस तरह की ट्रेनों के कई फायदे हैं, जिनमें एक ही बार में बहुत ज्या दा माल की ढुलाई शामिल हैं, जिससे क्षमता के कमी का समाधान करती हैं। ये मालगाड़ियां सामान्य संरचना से काफी लंबी हैं। ये लंबी ट्रेनें महत्वपूर्ण वर्गों में क्षमता की कमी की समस्या का बहुत प्रभावी समाधान प्रदान करेंगी। त्रिशूल दक्षिण मध्य रेलवे की पहली लंबी दौड़ वाली ट्रेन है।
राजस्थान की बीस वर्षीय अदिति माहेश्वरी हाल ही में एक दिन के लिए भारत की ब्रिटिश उच्चायुक्त बनी हैं। उन्हें यह सम्मान अगली पीढ़ी की महिलाओं को नेता और गाइड के तौर पर सशक्त करने के लक्ष्य के साथ आयोजित प्रतियोगिता जीतने पर दिया गया। यह प्रतियोगिता वर्ष 2017 से हर साल 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस (International Girl Child) मनाने के लिए आयोजित की जा रही है। अदिति इस समय दिल्ली यूनिवर्सिटी से एफिलिएट मिरांडा हाउस (Miranda House) में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही हैं, और एक दिन के हाई कमीशन के तौर पर उन्होंने 8 अक्टूबर को ब्रिटिश हाई कमीशन का काम देखा।
पाकिस्तान के प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक डॉ अब्दुल कादिर खान का 10 अक्टूबर 2021 को 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। डॉ खान को पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम का जनक माना जाता है। अब्दुल कादिर खान का जन्म एक अप्रैल, 1936 को मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ था। बंटवारे के दौरान वो अपने परिवार के साथ पाकिस्तान चले गए थे। कादीर खान पाकिस्तान के पहले ऐसे नागरिक थे जिन्हें तीन प्रेसिडिंशियल अवार्ड से नवाजा गया था।
टाटा संस ने एयर इंडिया (Air India) को खरीद लिया है। टाटा संस ने एयर इंडिया को खरीदने के लिए 18 हजार करोड़ रुपये की बोली लगाई है। टाटा ग्रुप के संस्थापक जमशेदजी टाटा ने वर्ष 1932 में 2 लाख रुपये के निवेश से एयर इंडिया का शुरुआत की थी। उस समय कंपनी का नाम टाटा एयरलाइंस हुआ करता था। इस एयरलाइन ने पहली उड़ान वर्ष 1932 में कराची से मुंबई के बीच भरी।
रिदम सांगवान एवं विजयवीर सिद्धू ने जूनियर विश्व चैम्पियनशिप के 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है। खास बात यह है कि इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का अबतक शानदार प्रदर्शन रहा है। टूर्नामेंट में दो दिन शेष हैं और भारतीय टीम 10 गोल्ड मेडल समेत कुल 23 पदक जीत चुका है।
फिलीपीन्सो की पत्रकार मारिया रेसा और रूस के दमित्री मुरातोव को साल 2021 के लिए शांति का नोबेल पुरस्कासर दिया गया है। नोबेल पुरस्कार हर साल 10 दिसंबर को प्रदान किए जाते हैं। नोबेल कमेटी ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के लिए दोनों के प्रयासों को देखते हुए यह पुरस्कार दिया गया है। अभिव्यक्ति की आजादी किसी लोकतंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पूर्व शर्त है। नोबेल कमेटी ने दोनों के प्रयासों की सराहना की।
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने उत्तर प्रदेश में 08 अक्टूबर, 2021 को रिवर रैंचिंग (नदी पशुपालन) कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ बृजघाट, गढ़ मुक्तेश्वर, उत्तर प्रदेश में किया गया। उत्तर प्रदेश के साथ अन्य 4 राज्यों उड़ीसा, उत्तराखंड, त्रिपुरा और छत्तीसगढ़ ने ‘राष्ट्रव्यापी नदी पशुपालन कार्यक्रम’ के शुभारंभ में भाग लिया।
नासा की डीप स्पेस एटॉमिक क्लॉक (Deep Space Atomic Clock) ने अपने मिशन को सफलतापूर्वक समाप्त कर दिया है। इस घड़ी का निर्माण दक्षिणी कैलिफोर्निया में नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी द्वारा किया गया था। डीप स्पेस एटॉमिक क्लॉक एक अति-सटीक, पारा-आयन परमाणु घड़ी है। इसे 25 जून, 2019 को रक्षा अंतरिक्ष परीक्षण कार्यक्रम 2 मिशन विभाग में लॉन्च किया गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके डेनिश समकक्ष मेटे फ्रेडरिकसन ने हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता की। तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंची फ्रेडरिकसेन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करेंगी। इससे पहले फ्रेडरिकसन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। 200 से अधिक डेनिश कंपनियां भारत में मौजूद हैं और लगभग 60 भारतीय कंपनियां डेनमार्क में मौजूद हैं।