Mahila vikas nigam bihar
Bihar WCDC Recruitment 2021 : बिहार WCDC ने काउंसल पद पर निकाली सैकड़ों वैकेंसी, जानें योग्यता और वेतन
October 11, 2021
Global Multidimensional Poverty Index 2021
वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक (Global Multidimensional Poverty Index) 2021
October 13, 2021
Show all

Nobel Prize in Economics 2021 : डेविड कार्ड, जोशुआ अंग्रिस्ट और गुइदो इम्बेन्स को मिला अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize in Economics 2021

Nobel Prize in Economics 2021 : इस बार तीन अर्थशास्त्रियों डेविड कार्ड (David Card), जोशुआ अंग्रिस्ट (Joshua Angrist) और गुइदो इम्बेन्स (Guido Imbens) को अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Economics) 2021 से सम्मानित किया गया है।

ये हैं खास बातें

  • डेविड कार्ड एक अमेरिकी कनाडाई, जोशुआ एंग्रिस्ट एक इजरायल-अमेरिकी और गुइदो इम्बेन्स एक डच-अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं, इस बार अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार श्रम बाजार और “प्राकृतिक प्रयोगों” में अंतर्दृष्टि के लिए प्रदान किया गया है।
  • इस पुरस्कार का आधा हिस्सा डेविड कार्ड (कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के एक प्रोफेसर) को “श्रम अर्थशास्त्र में उनके अनुभवजन्य योगदान के लिए” प्रदान किया गया। डेविड कार्ड का काम न्यूनतम मजदूरी, आप्रवास और शिक्षा के श्रम बाजार प्रभावों पर केंद्रित है।
  • पुरस्कार अन्य आधा हिस्सा जोशुआ एंग्रिस्ट (मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के प्रोफेसर) और स्टैनफोर्ड के प्रोफेसर गुइदो इम्बेन्स को प्रदान किया गया, उन्हें “कारण संबंधों के विश्लेषण में उनके पद्धतिगत योगदान के लिए” इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Economics)

अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Economics) पहली बार 1969 में प्रदान किया गया था। यह पुरस्कार Royal Swedish Academy of Sciences द्वारा प्रदान किया जाता है। 1969 में जेन टिनबर्जन और रैगन्र फ़्रिश इस पुरस्कार के पहले विजेता थे। इस पुरस्कार का आधिकारिक नाम Sveriges Riksbank Prize in Economic Sciences in Memory of Alfred Nobel है।

यह भी पढ़ें

‘पाक बे’ योजना (Palk Bay Scheme) और समुद्री मत्स्य पालन विधेयक क्या है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *