भारत हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस मनाता है। यह दिवस आधिकारिक एवं सार्वजनिक रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए किसी भी संगठन में भारतीय वायु सेना के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता हैं। भारतीय वायुसेना दिवस (Indian Air Force Day) आयोजित समारोह में सबसे महत्वपूर्ण पुराने विमानों का शानदार प्रदर्शन शामिल होता है।
आरबीआई ने वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में रीयल जीडीपी ग्रोथ 17.2 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने FY22 में जीडीपी ग्रोथ के अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया है। यह 9.5 प्रतिशत पर बरकार रहेगी। आरबीआई ने जुलाई-सितंबर 2021 के लिए 7.9 प्रतिशत, अक्टूबर-दिसंबर 2021 के लिए 6.8 प्रतिशत और जनवरी-मार्च 2022 के लिए 6.1 प्रतिशत किया है।
साल 2021 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार उपन्यासकार अब्दुलराजक गुरनाह को दिया गया है। स्वीडिस एकेडमी ने पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि अब्दुलराजक गुरनाह ने अपनी लेखनी के जरिए उपनिवेशवाद के प्रभावों, संस्कृतियों को लेकर काफी कुछ लिखा है। उन्होंने शरणार्थियों के भाग्य का निर्धारण करने के लिए अपनी अडिग और करुणामय लेखनी के माध्यम से दुनिया के दिलों में प्रेम पैदा किया है। साल 2020 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लूक को दिया गया था।
अंशु मलिक 7 अक्टूबर 2021 को विश्व चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला हार गई और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इस हार के बाद भी 57 किग्रा में 19 वर्ष की अंशु मलिक इतिहास बनाने में सफल रहीं। वे इस चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं। इससे पहले भारत की चार महिला पहलवानों ने विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीता है, लेकिन सभी को कांस्य पदक मिला है। गीता फोगाट ने साल 2012 में, बबीता फोगाट ने साल 2012 में, पूजा ढांडा ने साल 2018 और विनेश फोगाट ने साल 2019 में कांस्य पदक जीता था।
रिलायंस इंडस्ट्री के सीएमडी मुकेश अंबानी फोर्ब्स की अमीरों की लिस्ट में लगातार 14वें साल सबसे अमीर शख्स के तौर पर शुमार किए गए हैं। Forbes Rich List 2021 के अनुसार देश के अमीरों में मुकेश अंबानी 6.90 लाख करोड़ रुपये की अपनी संपत्ति के साथ टॉप पर बने हुए हैं। फोर्ब्स के अनुसार पिछले एक साल में उन्होंने 26 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है। देश के दूसरे सबसे अमीर शख्स और अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने पिछले साल सबसे ज्यादा साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये के लगभग अपनी संपत्ति में जोड़े। उनकी संपत्ति लगभग 5.61 लाख करोड़ रुपये के बराबर हो गई है।
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने 5 अक्टूबर 2021 को छत्तीसगढ़ सरकार के गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और तमोर पिंगला वन्यजीव अभयारण्य के संयुक्त क्षेत्रों को एक नए टाइगर रिजर्व के तौर पर घोषित करने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। छत्तीसगढ़ में बना यह नया टाइगर रिजर्व झारखंड और मध्य प्रदेश की सीमा से लगे राज्य के उत्तरी भाग में स्थित है। अचानकमार, उदंती-सीतानदी और इंद्रावती रिजर्व के बाद छत्तीसगढ़ में यह चौथा टाइगर रिजर्व भी होगा।
केंद्र सरकार ने 6 अक्टूबर, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को पूरा करते हुए 7 पीएम मित्र पार्क स्थापित करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। पीएम मित्र पार्क 5 साल में 4,445 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ स्थापित किए जाएंगे। ऐसे पार्कों को स्थापित करने की घोषणा केंद्रीय बजट 2021-22 में की गई थी। यह कदम भारत को वैश्विक कपड़ा दिग्गजों के बराबर खड़ा करने में मदद करेगा।
फिच रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 8.7 प्रतिशत कर दिया है। हालांकि उसने अगले वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि के अनुमान को बढ़ाकर 10 प्रतिशत किया है। फिच ने कहा कि उसने मार्च 2022 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 2021-22) के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के पूर्वानुमान को जून में बताए गए 10 प्रतिशत से 8.7 प्रतिशत तक कम कर दिया है और ऐसा कोविड महामारी की गंभीर दूसरी लहर की वजह से हुआ है।
उष्णकटिबंधीय चक्रवात शाहीन ओमान के तट से टकराया है और इस क्षेत्र में मानव और भौतिक क्षति हुई है। यह चक्रवात गुलाब चक्रवात का एक वंशज है, जिसका सितंबर 2021 के अंत में भारत के पूर्वी तट पर विनाशकारी प्रभाव पड़ा था।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल ही में “बच्चों के लिए आवश्यक दवाओं और आवश्यक दवाओं की मॉडल सूची” का नवीनतम संस्करण प्रकाशित किया है। नई सूची में मधुमेह और कैंसर के उपचार तक पहुंच को प्राथमिकता दी गई है। इस सूची में उन लोगों की सहायता के लिए नई दवाएं शामिल हैं जो धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं और गंभीर जीवाणु और फंगल संक्रमण के इलाज के लिए नए एंटीमाइक्रोबियल्स शामिल हैं।