Zircon Missile : रूस ने 4 अक्टूबर, 2021 को पहली बार परमाणु पनडुब्बी से हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।
जिरकोन मिसाइल को रूसी क्रूजर, फ्रिगेट और पनडुब्बियों को मज़बूत बनाने के लिए विकसित किया गया है। यह रूस में विकसित की जा रही कई हाइपरसोनिक मिसाइलों में से एक है।
3M22 Zircon या 3M22 Tsirkon मिसाइल एक स्क्रैमजेट पावर्ड, एंटी-शिप हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। फिलहाल रूस इस मिसाइल का परीक्षण कर रहा है। 2012-2013 में एक Tu-22M3 बॉम्बर से Zircon मिसाइलों के प्रोटोटाइप का परीक्षण किया गया था। अप्रैल 2017 तक, Zircon एक परीक्षण के दौरान 8 मैक की गति तक पहुँच गयी थी। 3 जून 2017 को जिरकोन का फिर से परीक्षण किया गया।
जिरकोन मिसाइल ध्वनि की गति से 9 गुना तेज उड़ान भरने की क्षमता रखती है। इसकी मारक क्षमता 1000 किलोमीटर है सॉलिड-फ्यूल इंजन के साथ बूस्टर स्टेज इसे सुपरसोनिक गति तक बढ़ा देता है। इस चरण के बाद, तरल-ईंधन से युक्त एक स्क्रैमजेट मोटर इसे हाइपरसोनिक गति तक बढ़ा देता है। यह मैक 8 – मैक 9 तक की गति से यात्रा कर सकता है।
जानिए, क्या है कामधेनु दीपावली 2021 अभियान (Kamdhenu Deepawali 2021 Campaign)?