current affairs one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 29 सितंबर 2021
September 29, 2021
Current Affairs one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 30 सितंबर 2021
September 30, 2021

 

1. किस संगठन ने AC001 नाम से इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए स्वदेशी चार्जर विकसित किया है?

Correct! Wrong!

ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए AC001 नाम के चार्जर को स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा बड़े पैमाने पर इसका विनिर्माण किया जायेगा। वर्तमान में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अधिकांश चार्जिंग घटकों का आयात किया जाता है। इन घटकों के स्वदेशी विकास और निर्माण से भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा।

2. हाल ही में किस देश ने अपने पूर्वी तट से ह्वासोंग-8 नामक एक नई विकसित हाइपरसोनिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?

Correct! Wrong!

उत्तर कोरिया ने 28 सितंबर 2021 को अपने पूर्वी तट से ह्वासोंग-8 नामक एक नई विकसित हाइपरसोनिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। यह नवीनतम लॉन्च सितंबर, 2021 में उत्तर कोरिया का तीसरा मिसाइल परीक्षण है। हाइपरसोनिक मिसाइल अगली पीढ़ी की नवीनतम युद्ध तकनीकों में से एक है जिसे अमेरिका, रूस, चीन और भारत जैसी सैन्य शक्तियों द्वारा विकसित किया जा रहा है।

3. विश्व समुद्री दिवस 2021 (World Maritime Day 2021) निम्न में से किस दिन मनाया गया?

Correct! Wrong!

अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) द्वारा हर साल ‘विश्व समुद्री दिवस’ मनाया जाता है। दुनिया भर में अलग-अलग सरकारें समुद्री दिवस मनाने के लिए सटीक दिन चुनती हैं, हालांकि, यह आमतौर पर सितंबर के अंतिम सप्ताह के दौरान और इसी महीने के अंतिम गुरुवार को मनाया जाता है। विश्व समुद्री दिवस 2021 इस बार 30 सितंबर को मनाया गया। इस दिवस का उद्देश्य समुद्री वातावरण की सुरक्षा, समुद्री उद्योग तथा शिपिंग सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

4. लुईस हैमिल्टन कितने रेस जीतने वाले पहले फॉर्मूला वन (F1) ड्राइवर बन गये हैं?

Correct! Wrong!

लुईस हैमिल्टन 100 रेस जीतने वाले पहले फॉर्मूला वन (F1) ड्राइवर बन गये हैं। यह रूसी ग्रैंड प्रिक्स सीज़न में हैमिल्टन की 5वीं जीत है और जुलाई, 2021 में ब्रिटिश ग्रैंड प्रिक्स के बाद, उनकी पहली जीत है। 2021 रूसी ग्रैंड प्रिक्स - F1 रेस एक फॉर्मूला वन रेस है जो 26 सितंबर, 2021 को सोची ऑटोड्रोम में आयोजित की गई थी। यह 2021 की रूसी ग्रैंड प्रिक्स - F1 रेस की 15वीं रेस थी। मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन ने यह रेस जीत ली है।

5. हाल ही में किस राज्य ने ऑनलाइन “गेम्स ऑफ चांस” पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक विधेयक पारित किया है?

Correct! Wrong!

कर्नाटक की राज्य विधानसभा ने कर्नाटक पुलिस अधिनियम 1963 में संशोधन करने के लिए एक विधेयक पारित किया है, जो ऑनलाइन “गेम्स ऑफ चांस” पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास करता है। इस विधेयक को ध्वनि मत से पारित कर दिया गया है। यह बिल ऑनलाइन गेम को प्रतिबंधित नहीं करता है जो “कौशल के खेल” हैं।

6. हाल ही में किस राज्य सरकार ने मिशन शक्ति-चरण 3 के तहत "निर्भया-एक पहल" कार्यक्रम की शुरुआत की?

Correct! Wrong!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मिशन शक्ति-चरण 3 के तहत "निर्भया-एक पहल" कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान बताया कि 75,000 महिलाएं राज्य के बैंकों से जुड़ेंगी, सस्ती ब्याज दरों पर ऋण प्राप्त करेंगी और 3 महीने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत राज्य सब्सिडी का लाभ प्राप्त करेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन एक दूसरे के साथ जुड़े हैं।

7. निम्न में से किस देश के राष्ट्रपति कैस सईद ने नजला बौदेंत रमजाने को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री नामित किया है?

Correct! Wrong!

ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद ने एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग स्कूल की प्राध्यापक नजला बौदेंत रमजाने को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री को नामित किया है। राष्ट्रपति द्वारा 25 जुलाई को संसद भंग करने और कार्यकारी शक्तियां अपने हाथों में ले लेने के बाद से देश में प्रधानमंत्री का पद रिक्त है। ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद ने कहा कि नई सरकार का मुख्य उद्देश्य ‘कई सरकारी संस्थानों में फैले भ्रष्टाचार और अराजकता को समाप्त करना’ होगा।

8. हाल ही में सरकार ने दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह का कार्यकाल कब तक के लिए बढ़ा दिया है?

Correct! Wrong!

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक के पद पर डॉ. मंगू सिंह का कार्यकाल छह माह और बढ़ा दिया गया है। बता दें कि दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के निर्देश पर परिवहन विभाग ने इस संबंध में कुछ दिन पहले केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजा था, जिस पर केंद्र ने अपनी अनुमति प्रदान कर दी। मंगू सिंह का प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यकाल इस महीने 30 सितंबर को समाप्त हो रहा था। अब वे 31 मार्च, 2022 तक इस पद पर बने रहेंगे। बता दें कि डीएमआरसी में दिल्ली सरकार और केंद्र की समान हिस्सेदारी है और इसके प्रबंध निदेशक को हमेशा केंद्र की सहमति से राज्य सरकार द्वारा नामित किया जाता है।

9. ग्रीस और किस देश ने रक्षा क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए 27 सितंबर, 2021 को एक रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किए?

Correct! Wrong!

ग्रीस और फ्रांस ने रक्षा क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए 27 सितंबर, 2021 को एक रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किए। रक्षा सौदे में तुर्की के साथ बार-बार तनाव के बीच पूर्वी भूमध्य सागर में अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने की रणनीति के तहत तीन फ्रांसीसी युद्धपोतों को खरीदने का ग्रीस का निर्णय शामिल है। दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी आपसी हितों के आधार पर रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में उनके बीच सहयोग को बढ़ाएगी।

10. हाल ही में भारत और किस देश ने स्वास्थ्य और जैव चिकित्सा विज्ञान में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?

Correct! Wrong!

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने 28 सितंबर, 2021 को चौथी भारत-अमेरिका स्वास्थ्य वार्ता के समापन सत्र को संबोधित किया। इस सत्र की मेजबानी भारत ने की। इस संवाद के दौरान, महामारी विज्ञान अनुसंधान और निगरानी को मजबूत करने, वैक्सीन विकास, जूनोटिक और वेक्टर जनित रोगों, स्वास्थ्य नीतियों और स्वास्थ्य प्रणालियों आदि से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *