भाजपा की वरिष्ठ विधायक निमाबेन आचार्य (Nimaben Acharya) 27 सितंबर, 2021 को गुजरात विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बन गई हैं। राज्य विधानसभा के दो दिवसीय मॉनसून सत्र के पहले दिन आचार्य का नामांकन सर्वसम्मति से किया गया। आचार्य का नाम गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल द्वारा प्रस्तावित किया गया था, जिस पर विपक्ष के नेता परेश धनानी ने भी कांग्रेस पार्टी की ओर से सहमति दी, 182 सदस्यीय सदन में जिसके 65 विधायक शामिल हैं।
गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष का पद 16 सितंबर, 2021 को राजेंद्र त्रिवेदी के इस्तीफा देने के बाद खाली हो गया था। वे CM भूपेंद्र पटेल के नए राज्य मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। त्रिवेदी गुजरात राज्य सरकार में विधायी और संसदीय मामलों के साथ-साथ राजस्व विभागों के भी प्रभारी हैं।
भाजपा विधायक जेठा भारवाड़ को गुजरात विधानसभा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि पंकज देसाई को मुख्य सचेतक बनाया गया है। भरूच से बीजेपी विधायक दुष्यंत पटेल डिप्टी व्हिप या उप सचेतक बन गए हैं।
UK Fuel Crisis : ब्रिटेन में भयानक तेल संकट, जानिए ऐसी नौबत क्यों आई?