कनाडा के लिबरल पार्टी के नेता जस्टिन ट्रूडो तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री चुने गए हैं। वह 2015 से सत्ता में हैं और 6 साल के कार्यकाल में 3 चुनाव जीते हैं। जस्टिन ट्रूडो ने चुनावों में बहुमत हासिल करने के उद्देश्य से अगस्त 2021 में मध्यावधि चुनाव का आह्वान किया।
संयुक्त अरब अमीरात 2019 और 2020 में मूल्य के मामले में भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है और वर्तमान में व्यापार मूल्य 59 बिलियन अमरीकी डालर के करीब है। यह अमेरिका के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य भी है। हाल ही में, भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (Comprehensive Economic Partnership Agreement – CEPA) पर औपचारिक रूप से बातचीत शुरू की है, जिससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 5 वर्षों में 100 बिलियन डालर तक बढ़ाने की उम्मीद है।
उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), भारत सरकार ने बेहतर सुरक्षा के लिए अमोनियम नाइट्रेट और कैल्शियम कार्बाइड के भंडारण और संचालन से संबंधित नियमों को संशोधित और आसान किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 सितंबर 2021 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा विकसित 35 विशेष गुणों वाली फसल किस्मों को राष्ट्र को समर्पित किया। इन किस्मों का विकास जलवायु परिवर्तन और कुपोषण की दोहरी चुनौतियों से निपटने के उद्देश्य से किया गया है।
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने राष्ट्रीय राजधानी में एक जनवरी 2022 तक पटाखों की बिक्री और फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। आदेश के मुताबिक, कई विशेषज्ञों ने संकेत दिया है कि कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी का अंदेशा है और पटाखों को फोड़कर बड़े पैमाने पर जश्न मनाने लिए बड़ी संख्या में लोग जमा होंगे, जिससे न सिर्फ सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन होगा, बल्कि वायु प्रदूषण का उच्च स्तर दिल्ली में गंभीर स्वास्थ्य मसलों का कारण बनेगा।
इंग्लैंड के विश्व विजेता फुटबॉलर रोजर हंट का निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार को 83 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह लीवरपूल के दूसरे सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। वे 1964 और 1966 में लीग खिताब जीतने वाली लीवरपूल टीम का हिस्सा थे। रोजर हंट का जन्म 1938 में हुआ था। रोजर 1966 में वेस्ट जर्मनी को फाइनल में 4-2 से हराने वाली इंग्लैंड की टीम का भी हिस्सा थे। इंग्लैंड का यह इकलौता विश्व कप खिताब है।
हरियाणा में गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध 1 साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। हरियाणा में गुटखा और पान मसाला के निर्माण भंडारण और वितरण पर एक साल तक के लिए पाबंदी रहेगी। ये आदेश राज्य के सभी जिला उपायुक्त, सभी पुलिस अधीक्षक, सभी सिविल सर्जन, सभी पदाभिहित अधिकारियों व सभी खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी को जारी किए गए हैं। अब 7 सितंबर 2021 से 7 सितंबर 2022 तक हरियाणा राज्य के किसी खाद्य उत्पाद में संघटकों के रूप में तंबाकू व निकोटिन (गुटखा, पान मसाला) के निर्माण, भंडारण और वितरण पर प्रतिबंध रहेगा।
उत्तराखंड वन विभाग ने 26 सितंबर, 2021 को राज्य के पहले पामेटम (Palmetum) का उद्घाटन किया। इसे नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र में विकसित किया गया है। यह पामेटम उत्तर भारत में सबसे बड़ा है, जिसमें ताड़ (palm) की 110 प्रजातियां शामिल हैं। यह तीन एकड़ के क्षेत्र में स्थापित किया गया है।
भारत के प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंक – एक्सिस बैंक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 तक सतत वित्तपोषण (ICICI ) के लिए 30,000 करोड़ रुपये की राशि देने का वादा किया है, जो कि सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप है। इस प्रतिबद्धता का उद्देश्य भारत को 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों लक्ष्यों तक पहुंचने में सहायता करना है। बैंक का उद्देश्य सतत विकास परियोजनाओं को थोक ऋण देना है, जिसका सकारात्मक सामाजिक और पर्यावरणीय प्रभाव होगा।
विश्वभर में 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) के दिन के रूप में मनाया जाता है। हृदय मनुष्य शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यदि हृदय अपना काम करना बंद कर दे तो व्यक्ति की मौत हो जाती है। आज के समय में लगातार नई प्रकार की बिमारियों और हमारी खराब दिनचर्या के कारण सेहत पर खराब असर पड़ रहा है, जिससे हृदय को भी काफी नुकसान पहुंचता है।