gay marriage in switzerland
स्विट्जरलैंड ने समलैंगिक विवाह (Gay marriage) को कानूनी मान्यता दी
September 27, 2021
current affairs one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 26-27 सितंबर 2021
September 27, 2021

 

1. वायुसेना का नया उप प्रमुख निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

एयर मार्शल संदीप सिंह को भारतीय वायु सेना का नया उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह एयर मार्शल वीआर चौधरी का स्थान लेंगे। चौधरी 30 सितंबर को वायु सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण करेंगे। उन्हें हाल ही में पदोन्नत कर नया वायुसेना प्रमुख बनाया गया है। एयर मार्शल संदीप सिंह को 22 दिसंबर 1983 को एक लड़ाकू विमान पायलट के रूप में भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था।

2. किस राज्य की सोजत मेहंदी को सरकार की ओर से जीआई टैग प्रदान किया गया है?

Correct! Wrong!

राजस्थान की 'सोजत मेहंदी' को सरकार से भौगोलिक संकेतक (जीआई) का दर्जा मिला है। जीआई दर्जा उत्पाद के निर्माताओं को उच्च मूल्य प्राप्त करने में मदद करता है और कोई अन्य निर्माता अपने उत्पादों के विपणन के लिए इस नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकता। आमतौर पर यह दर्जा नाम, गुणवत्ता और विशिष्टता का आश्वासन देता है, जो मुख्य रूप से इसके मूल स्थान के कारण होता है।

3. निम्न में से कौन सा राज्य पुरुष जूनियर हॉकी विश्वकप की मेजबानी करने वाला है?

Correct! Wrong!

ओडिशा 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक एफआईएच पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसकी घोषणा की। इस उद्देश्य के लिए यहां आयोजित एक विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि हाल ही में हॉकी इंडिया ने राज्य सरकार से दो महीने में होने वाले पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए समर्थन देने के लिए संपर्क किया था। लखनऊ ने 2016 में टूर्नामेंट के आखिरी संस्करण की मेजबानी की थी।

4. टी-20 क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी निम्न में से कौन बन गए हैं?

Correct! Wrong!

विराट कोहली ने 26 सितंबर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ जारी मैच में इतिहास रच दिया है। वे टी-20 फॉर्मेट में 10 हजार रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। विश्व क्रिकेट में कोहली ऐसा करने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड, पाकिस्तान के शोएब मलिक और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर यह कारनामा कर चुके हैं। भारत की तरफ से कोहली के बाद टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं।

5. केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत ने वर्ष 2030 तक कितने हजार अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य तय किया है?

Correct! Wrong!

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत ने वर्ष 2030 तक दो हजार अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य तय किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से देश की इकोनॉमी एक नई दिशा की ओर बढ़ रही है और जिस प्रकार इंडस्ट्री नई चीजों को अपना रही है, उससे कई नई चुनौतियां पैदा हुई हैं। इसको देखते हुए भारत को ना सिर्फ ज्यादा संख्या में बल्कि अधिक बड़े बैंकों की जरूरत है।

6. हाल ही में किस देश ने सभी क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) लेनदेन को अवैध घोषित किया?

Correct! Wrong!

चीन के केंद्रीय बैंक ने बिटकॉइन सहित अन्य वर्चुअल करेंसी में किए गए सभी लेनदेन को अवैध घोषित कर दिया है। चीन ने अनाधिकृत डिजिटल मनी के उपयोग को हतोत्सागहित करने के लिए यह कदम उठाया है। साल 2013 में चीनी बैंकों द्वारा क्रिप्टोतकरेंसी को संभालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, लेकिन सरकार ने इस साल फिर रिमाइंडर जारी किया। भारतीय रिजर्व बैंक इस साल के अंत तक डिजिटल करेंसी का मॉडल ला सकता है। केंद्रीय बैंक के डिप्टी गवर्नर टी रवि शंकर ने कहा कि केंद्रीय बैंक डिजिटल करेंसी पेश करने की संभावनाओं का आकलन कर रहा है।

7. हाल ही में भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (Botanical Survey of India) ने अपने नए प्रकाशन प्लांट डिस्कवरी, 2020 में देश की वनस्पतियों में कितने नई प्रजातियां जोड़ी हैं?

Correct! Wrong!

हाल ही में भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (Botanical Survey of India) ने अपने नए प्रकाशन प्लांट डिस्कवरी, 2020 में देश की वनस्पतियों में 267 नई प्रजातियां जोड़ी हैं। इससे पहले जैव विविधता पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन ने वर्ष 2030 तक प्रकृति का प्रबंधन करने के लिए विभिन्न स्रोतों से विकासशील देशों को अतिरिक्त 200 बिलियन अमेरिकी डॉलर देने की मांग की थी।

8. विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

विश्व पर्यटन दिवस हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है। कोरोना महामारी के शुरू होने के बाद जिस सेक्टर को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है वह पर्यटन का क्षेत्र है। पर्यटन के माध्यम से हमें दूसरे स्थानों, सभ्यताओं और संस्कृतियों के बारे में पता चलता है। विश्व पर्यटन मनाने का मुख्य उद्देश्य वैश्विक विकास और सांस्कृतिक ज्ञान के लिए एक उपकरण के रूप में पर्यटन के वैश्विक महत्व को उजागर करना है।

9. आधार बेस्ड e-KYC, self KYC और OTP based conversion भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए सुधारों का एक हिस्सा हैं?

Correct! Wrong!

हाशिए के लोगों के लिए विश्व स्तरीय इंटरनेट/टेली-कनेक्टिविटी प्रदान करने और KYC प्रक्रियाओं को सरल बनाने के उद्देश्य से, दूरसंचार विभाग – संचार मंत्रालय, भारत सरकार ने दूरसंचार क्षेत्र में सुधार शुरू किया है। इनमें “आधार बेस्ड e-KYC”, “self KYC” और सिम कार्ड घर-घर पहुंचाने के लिए और प्रीपेड से पोस्टपेड में “मोबाइल कनेक्शन का ओटीपी आधारित कन्वर्शन” शामिल हैं।

10. आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए कौन सा संगठन ‘सेलिंग रेगाटा और सेल परेड’ आयोजित करने जा रहा है?

Correct! Wrong!

भारतीय नौसेना ने इंडियन नेवल सेलिंग एसोसिएशन (INSA) के साथ मिलकर तीनों कमांड मुख्यालयों में सेलिंग रेगाटा और सेल परेड आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है। यह आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के एक भाग के रूप में है। इस तरह का पहला आयोजन भारतीय नौसेना वाटरमैनशिप ट्रेनिंग सेंटर, कोच्चि में आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत नौसेना के 75 कर्मियों की एक टीम भाग लेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *