Evergrande Debt Crisis
जानिए, चीन की एवरग्रैंड (Evergrande) ने दुनियाभर में क्यों पैदा कर दी सिहरन?
September 27, 2021
Current Affairs Quiz
हिंदी करेंट अफेयर्स क्विज (Hindi Current Affairs Quiz) : 26-27 सितंबर 2021
September 27, 2021
Show all

स्विट्जरलैंड ने समलैंगिक विवाह (Gay marriage) को कानूनी मान्यता दी

gay marriage in switzerland

स्विट्जरलैंड में समलैंगिक विवाह को मिली मान्यता

स्विट्जरलैंड में मतदाताओं ने 26 सितंबर, 2021 को समलैंगिक विवाह (Gay marriage) को वैध बनाने का फैसला किया। यह स्विट्जरलैंड को ऐसा करने वाले पश्चिमी यूरोप के अंतिम देशों में से एक बनाता है।

ये हैं खास बातें

  • सभी जोड़ों के लिए शादी के विकल्प को खोलने के अलावा, सरकार ने स्विट्जरलैंड के विवाह कानून में एक संशोधन को भी मंजूरी दी जिसे मतदाताओं के लिए एक जनमत संग्रह में रखा गया था।
  • यह कानून समलैंगिक जोड़ों को शुक्राणु बैंकों (sperm banks) तक पहुंच प्रदान करने के साथ-साथ समलैंगिक जोड़ों को बच्चे गोद लेने की भी अनुमति देता है।
  • इस संशोधित कानून के तहत समलैंगिक जोड़े सिविल वेडिंग कर सकेंगे। उन्हें विषमलैंगिक जोड़ों के समान संस्थागत और कानूनी अधिकार दिए जाएंगे।
  • जनमत संग्रह के माध्यम से इस कानून को मंजूरी दी गई थी।
  • 64.1% मतदाताओं ने कानून परिवर्तन को स्वीकार किया। इसे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी मजबूत समर्थन मिला।

पृष्ठभूमि जानिए

संघीय सरकार ने वर्ष 2020 में विवाह कानूनों को मंजूरी दी है और इसी क्रम में संसद ने भी सभी जोड़ों को समान अधिकार प्रदान करते हुए उन्हें मंजूरी दी थी।

स्विट्ज़रलैंड में समलैंगिक जोड़े

स्विट्ज़रलैंड में समलैंगिक जोड़े 2007 से एक नागरिक साझेदारी में प्रवेश करने में सक्षम हैं। यह उन्हें कुछ कानूनी अधिकार प्रदान करता है। हालांकि, यह शादी के बराबर नहीं है।

समलैंगिक विवाह की अनुमति नहीं देने वाला देश

पश्चिमी यूरोप में इटली एकमात्र ऐसा देश है जो समलैंगिक जोड़ों के बीच विवाह की अनुमति नहीं देता है।

यह भी पढ़ें

Digital Health ID Card : PM मोदी ने लॉन्च किया प्रधानमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन, जानें क्या होंगे इसके फायदे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *