Hindi Current Affairs One Liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 19-20 सितंबर 2021
September 23, 2021
current affairs one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 21-22 सितंबर 2021
September 23, 2021

 

1. विश्व गुलाब दिवस (World Rose day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

दुनियाभर में हर साल 22 सितंबर को विश्व गुलाब दिवस (World Rose day) मनाया जाता है। इसके साथ ही इस दिन को मनाने का उद्देश्य कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाना भी है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य कैंसर से लड़ने वाले लोगों को जीने की प्रेरणा देना और उनके जीवन में खुशियां लाना है। ये दिन कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए है।

2. केंद्र सरकार ने किसे देश का अगला वायुसेना अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला किया है?

Correct! Wrong!

वायुसेना के उपप्रमुख एयर मार्शल वीआर चौधरी भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख होंगे। वे 30 सितंबर को निवर्तमान वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया की सेवानिवृत्ति के बाद पदभार संभालेंगे। एयर मार्शल चौधरी फिलहाल वायुसेना उप प्रमुख हैं। एयर मार्शल वीआर चौधरी 29 दिसंबर 1982 को भारतीय वायुसेना की युद्धक शाखा में शामिल हुए थे। चौधरी नेशनल डिफेंस अकैडमी (NDA) के छात्र रहे हैं। वे डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज से भी ग्रेजुएट हैं। उनका पूरा नाम विवेक राम चौधरी है।

3. हाल ही में किस देश ने आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी है?

Correct! Wrong!

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का यूएई में आगाज हो चुका है। दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसक इस मेगा इवेंट का लुत्फ उठा रहे हैं। लेकिन अफगानिस्तान में आईपीएल के प्रसारण पर तालिबान सरकार ने रोक लगा दी है। अफगानिस्तान में तालिबान ने विशेष रूप से मनोरंजन के अधिकांश साधनों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसमें कई खेल भी शामिल हैं। महिलाओं को तो किसी भी खेल में भाग लेने से पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

4. अंतरराष्ट्रीय एवं लिस्ट ए क्रिकेट को मिलाकर 20 हजार रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर निम्न में से कौन बन गयी हैं?

Correct! Wrong!

मिताली राज सभी फॉर्मेट में 20 हजार रन पूरा करने वाली पहली महिला बल्लेबाज बन चुकी हैं। मिताली ने यह कीर्तिमान फर्स्ट क्लास, लिस्ट-ए, टी20 और अंतरराष्ट्रीय मैचों के तीनों फार्मेट में रन बनाकर हासिल किया है। मिताली राज ने यह मुकाम 21 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान हासिल किया। मिताली राज के अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन पर नजर डालें, तो उन्होंने 217 एकदिवसीय मैचों में 7304, जबकि 11 टेस्ट में 669 रन बनाए हैं। मिताली राज ने इसके अलावा 89 टी20 मैचों में 2364 रन अपने नाम किए हैं।

5. मोबाइल एक्सेसरीज ब्रांड अंब्रेन ने किस अभिनेत्री को अपना नया ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

Correct! Wrong!

मोबाइल एक्सेसरीज ब्रांड अंब्रेन ने दिशा पाटनी को भारत में अपना ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है। एसोसिएशन के साथ एम्ब्रेन का लक्ष्य मिलेनियल्स के बीच अपने नेटवर्क को मजबूत करना है। कंपनी ने कहा कि आउटरीच में बाहरी निष्पादन और सक्रियण के साथ सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म शामिल होंगे।

6. शंघाई सहयोग संगठन (SCO) ने किस देश को संगठन में 9वें सदस्य के रूप में शामिल किया है?

Correct! Wrong!

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) ने ईरान को संगठन में 9वें सदस्य के रूप में शामिल किया है। शंघाई सहयोग संगठन के 21वें शिखर सम्मेलन के अंत में संगठन के आठ मुख्य सदस्यों के नेताओं ने ईरान के इस्लामी गणराज्य की सदस्यता को एक पर्यवेक्षक सदस्य से पूर्ण सदस्य में बदलने पर सहमति व्यक्त की और संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।

7. तालिबान सरकार ने किसे अफगानिस्तान का संयुक्त राष्ट्र राजदूत के तौर पर नियुक्त किया है?

Correct! Wrong!

तालिबान ने अपने दोहा के प्रवक्ता सुहैल शाहीन के नाम की घोषणा अफगानिस्तान का संयुक्त राष्ट्र राजदूत के तौर पर की है। सुहैल शाहीन तालिबान के प्रवक्ता हैं और उन्होंने कतर शांति वार्ता में तालिबान का प्रतिनिधित्व किया था।

8. विश्व अल्जाइमर दिवस (World Alzheimer’s Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

विश्व अल्जाइमर दिवस (World Alzheimer's Day) प्रतिवर्ष 21 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिवस अल्जाइमर रोग और डिमेंशिया के बारे में जागरूकता प्रसारित करने के लिए मनाया जाता है। विश्व अल्जाइमर दिवस रोग की गंभीरता के कारण इसके बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।

9. MSME समूहों के अपग्रेडेशन के लिए परियोजना-विशिष्ट ऋण प्रदान करने के लिए किस संगठन ने असम सरकार के साथ भागीदारी की है?

Correct! Wrong!

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने घोषणा की है कि सिडबी क्लस्टर डेवलपमेंट फंड (SCDF) के तहत परियोजना-विशिष्ट ऋण सहायता विभिन्न मौजूदा MSME समूहों के अपग्रेडेशन और नए औद्योगिक बुनियादी ढांचे के विकास के लिए असम की राज्य सरकार को दी जाएगी। असम तीन प्रमुख विषयों पर ध्यान केंद्रित करेगा- स्टार्टअप, क्लस्टर विकास और आजीविका, और उद्यम संवर्धन।

10. किस संगठन ने ‘Planetarium Innovation Challenge’ लांच किया है?

Correct! Wrong!

MyGov India द्वारा टेक उद्यमियों और भारतीय स्टार्ट-अप के लिए “प्लैनेटेरियम इनोवेशन चैलेंज” लांच किया गया है। यह प्लैनेटेरियम चैलेंज स्थानीय स्टार्ट-अप और तकनीकी फर्मों को एक साथ लाने के प्राथमिक उद्देश्य के साथ शुरू किया गया है, जिसमें स्वदेशी प्लेनेटेरियम सिस्टम सॉफ्टवेयर बनाने की क्षमता है। यह सिस्टम सॉफ्टवेयर वर्चुअल रियलिटी (VR), ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) और मर्ज्ड रियलिटी (MR) जैसी नवीनतम तकनीकों का उपयोग करके बनाया जाना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *