Exercise SCO Peaceful Mission 2021 : SCO अभ्यास (शांतिपूर्ण मिशन) के छठे संस्करण की मेज़बानी रूस द्वारा की जा रही है। इसका आयोजन दक्षिण-पश्चिम रूस के ऑरेनबर्ग क्षेत्र में 13-25 सितंबर, 2021 के मध्य किया जा रहा है। भारत ने पहली बार इस अभ्यास (2018) के 5वें संस्करण में भाग लिया था।
प्रमुख बिंदु
- यह एक बहुपक्षीय और संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभ्यास है, जो शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के बीच सैन्य कूटनीति के एक हिस्से के रूप में द्विवार्षिक रूप से आयोजित किया जाता है।
- SCO एक आर्थिक और सुरक्षा संगठन है, इसमें भारत एवं पाकिस्तान को वर्ष 2017 में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल किया गया था।
- इसके संस्थापक सदस्यों में चीन, रूस, कज़ाखस्तान, किर्गिज़स्तान, ताज़िकिस्तान और उज़्बेकिस्तान शामिल थे।
- इस अभ्यास के अंतर्गत पेशेवर आपसी संपर्क, अभ्यास और प्रक्रियाओं की आपसी समझ, संयुक्त कमान एवं नियंत्रण संरचनाओं की स्थापना के साथ ही आतंकवादी खतरों का उन्मूलन करना शामिल है।
- इस अभ्यास का उद्देश्य SCO सदस्य देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा देना और बहुराष्ट्रीय सैन्य टुकड़ियों की नेतृत्व क्षमता में वृद्धि करना है।
- भारतीय वायु सेना के 38 कर्मियों सहित 200 सैन्यकर्मियों (सभी हथियारों की संयुक्त क्षमता वाले) का भारतीय सैन्य दल इस मिशन-2021 अभ्यास में भाग ले रहा है।
यह भी पढ़ें
Time Magazine की 100 ‘सबसे प्रभावशाली लोगों’ की सूची में Modi, Mamta और Adar Poonawalla