PLI Scheme for Auto Sector and Drone Industry
PLI Scheme : ऑटो सेक्टर और ड्रोन इंडस्ट्री के लिए 26,058 करोड़ रुपये की PLI योजना मंजूर
September 16, 2021
current affairs quiz
हिंदी करेंट अफेयर्स क्विज (Hindi Current Affairs Quiz) : 16 सितंबर 2021
September 16, 2021
Show all

Time Magazine की 100 ‘सबसे प्रभावशाली लोगों’ की सूची में Modi, Mamta और Adar Poonawalla

Time Magazine 100 most influential people

टाइम मैगजीन की सूची को सबसे शक्तिशाली और भरोसेमंद माना जाता है

Time Magazine 100 most influential people : टाइम पत्रिका (Time Magazine) द्वारा जारी 2021 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) शामिल हैं।

टाइम पत्रिका ने 15 सितंबर को ‘2021 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों’ की अपनी वार्षिक सूची का खुलासा किया। नेताओं की इस वैश्विक सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी और मेगन और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल हैं।

Time Magazine ने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में क्या कहा?

टाइम मैगजीन ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रोफाइल में लिखा कि वह भारत के तीन सबसे ताकतवर नेताओं जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी के समकक्ष हैं। कई मायनों में वह इन दोनों से भी आगे निकल गए।

Time Magazine ने ममता बनर्जी के बारे में क्या कहा?

मैगजीन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तेजतर्रार नेता बताया। उनकी प्रोफाइल में लिखा गया कि वह किसी पार्टी की अध्यक्ष नहीं हैं बल्कि खुद एक पार्टी हैं। स्ट्रीट फाइटर के उनके तेवर उन्हें दूसरों से अलग करते हैं। उन्होंने अपने जीवन का ताना बाना खुद बुना और भारतीय राजनीति की सबसे तीखी नेता होने का तमगा हासिल किया। ममता का जीवन अपने आप में एक मिसाल बन गया है।

Time Magazine ने पूनावाला के बारे में क्या कहा?

मैगजीन ने पूनावाला के परिचय में कहा कि कोविड-19 महामारी की शुरुआत से दुनिया के सबसे बड़े टीका निर्माता के प्रमुख ने ‘इस पल की जरूरत को पूरा करने की कोशिश की। इसमें कहा गया कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और पूनावाला अब भी इसे समाप्त करने में मदद कर सकते हैं। टीका असमानता गंभीर है और दुनिया के एक हिस्से में टीकाकरण में देरी के वैश्विक परिणाम हो सकते हैं – जिसमें और अधिक खतरनाक रूपों के उभरने का जोखिम भी शामिल है।

Time Magazine की सूची में एप्पल के सीईओ भी शामिल

टाइम की लिस्ट में एप्पल के सीईओ टिम कुक, अभिनेत्री केट विंस्लेट, पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स, टेनिस सनसनी नाओमी ओसाका, रूस के विपक्षी नेता अलेक्सी नावेल्नी, एशिया प्रशांत पॉलिसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मंजुषा पी कुलकर्णी के साथ डब्ल्यूटीओ की पहली अफ्रीकी और पहली महिला अध्यक्ष का नाम भी शामिल हैं।

अब्दुल गनी बरादर भी Time Magazine की सूची में

इस सूची में तालिबान का सह-संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर भी शामिल है। मैगजीन का मानना है कि इस नेता का असर सारे विश्व में देखा गया। टाइम पत्रिका ने तालिबान के सह-संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को “शांत, गुप्त व्यक्ति के रूप में वर्णित किया है, जो शायद ही कभी सार्वजनिक बयान या साक्षात्कार देता है।

6 श्रेणियों में टाइम मैगजीन की सूची

टाइम मैगजीन की इस सूची को सबसे शक्तिशाली और भरोसेमंद माना जाता है। जिन लोगों को टाइम की सूची में शामिल किया जाता है उनके बेहतरीन कामों को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया जाता है। बता दें कि मैगजीन ने 100 प्रभावशाली लोगों की इस सूची की 6 श्रेणियां बनाई हैं। इनमें नेता, कलाकार, पायनियर, आइकन, टाइटन और अन्वेषक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें

जानें कौन हैं राजा महेंद्र प्रताप सिंह (Raja Mahendra Pratap Singh)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *