Hindi Current Affairs One Liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर : 14 सितंबर 2021
September 16, 2021
current affairs one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 15 सितंबर 2021
September 16, 2021

 

1. अभियंता दिवस (Engineers Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

भारत में प्रत्येक साल 15 सिंतबर को अभियंता दिवस (इंजीनियर्स डे) मनाया जाता है। आज का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि आज महान अभियंता और भारत रत्न एम विश्वेश्वरैया (M Visvesvaraya) का जन्मदिन है, जो भारत के महान इंजीनियरों में से एक थे। ये दिन देश के इंजीनियरों के प्रति सम्मान और उनके कार्य की सराहना के लिए मनाया जाता है। 15 सितंबर यानी इंजीनियर डे उन लोगों को समर्पित है, जिन लोगों ने तकनीक के जरिये विकास को गति दी है।

2. हाल ही में श्रीलंका के किस तेज गेंदबाज ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है?

Correct! Wrong!

श्रीलंका के स्टार तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने 14 सितंबर 2021 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। मलिंगा टेस्ट और वन-डे से पहले ही संन्यास ले चुके थे। मलिंगा ने 83 अंतरराष्ट्रीय टी20 में 107 विकेट झटके हैं। 6 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट रहा है। लसिथ मलिंगा के नाम लगातार चार गेंद पर चार विकेट झटकने का रिकॉर्ड है। उन्होंने ये करनामा दो बार इटरनैशनल क्रिकेट में किया है। मलिंगा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2019 में टी20 मैच में यह उपलब्धि दूसरी बार हासिल की थी।

3. हाल ही में किस राज्य की सरकार ने इस साल भी दीवाली को देखते हुए पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है?

Correct! Wrong!

केजरीवाल सरकार ने इस साल भी दीवाली को देखते हुए पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। केजरीवाल ने कहा कि पिछले 3 साल से दीवाली के समय दिल्ली के प्रदूषण (Pollution) की खतरनाक स्थिति को देखते हुए पिछले साल की तरह इस बार भी हर प्रकार के पटाखों के भंडारण, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है। जिससे लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।

4. दक्षिण कोरिया के प्रतिस्पर्धा आयोग ने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम में अपने दबदबे का दुरुपयोग करने को लेकर गूगल पर निम्न में से कितने करोड़ रुपए का जुर्माना लगा दिया है?

Correct! Wrong!

दक्षिण कोरिया ने गूगल पर 177 मिलियन डॉलर (करीब 1305 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है। गूगल पर यह जुर्माना मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम और ऐप मार्केट में अपने दबदबे का गलत फायदा उठाने के लिए लगाया गया है। हाल में दक्षिण कोरिया में गूगल के एकाधिकार को कम करने के लिए एक बिल पास किया गया था, जो अब कानून बन चुका है। खास बात यह है कि गूगल पर इतना बड़ा जुर्माना इस कानून के लागू होने के तुरंत बाद लगाया गया है।

5. हाल ही जोमैटो (Zomato) के किस को-फाउंडर ने इस्तीफा दे दिया है?

Correct! Wrong!

जोमैटो के को-फाउंडर गौरव गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है। वे कंपनी में सप्लाई डिविजन के हेड थे। करीब दो महीने पहले जौमेटो ने खुद को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराया था। कंपनी के आईपीओ में गौरव गुप्ता की बड़ी भूमिका थी। वे साल 2015 में जोमैटो से जुड़े थे। उन्हें साल 2018 में कंपनी का चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (COO) बनाया गया था। गुप्ता ने जोमैटो का न्यूट्रिशन और ग्रॉसरी बिजनेस (Grocery business) शुरू करने पर फोकस किया था।

6. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

पूर्व आईपीएस अधिकारी इकबाल सिंह लालपुरा को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लालपुरा अब तक भाजपा के प्रवक्ता की भूमिका निभा रहे थे और अल्पसंख्यक सिख समुदाय से आते हैं। इससे पहले गैयुरूल हसन रिजवी आयोग के अध्यक्ष थे जिनका कार्यकाल पिछले साल मई में पूरा हो गया था।

7. तमिलनाडु सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के आरक्षण को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर निम्न में से कितने प्रतिशत करने की घोषणा की है?

Correct! Wrong!

तमिलनाडु सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए कोटा 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया है। राज्य के वित्त और मानव संसाधन प्रबंधन मंत्री पलानीवेल थियागा राजन ने कहा कि लैंगिक समानता बदलाव लाने में एक प्रमुख भूमिका निभाएगी और सरकार महिलाओं के लिए नौकरी के कोटा में वृद्धि को लागू करने के लिए आवश्यक संशोधन पेश करेगी। रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए 2017-18 के आंकड़ों के अनुसार राज्य सरकार, राज्य सरकार के अंडरटेकिंग और स्थानीय निकायों के 8.8 लाख कर्मचारियों में से 2.92 लाख महिलाएं थीं।

8. अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) ने हाल ही में संपन्न हुए टोक्यो 2020 ओलिंपिक खेलों से एकतरफा हटने पर किस देश को निलंबित कर दिया है?

Correct! Wrong!

अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) ने हाल ही में संपन्न हुए टोक्यो 2020 ओलिंपिक खेलों से एकतरफा हटने पर उत्तर कोरिया को निलंबित कर दिया है। आइओसी ने उत्तर कोरिया पर ये भी आरोप लगाया कि इसने अफगानिस्तान से ओलिंपिक समुदाय के लगभग 100 सदस्यों को मानवीय वीजा पर तालिबान नियंत्रित देश छोड़ने में मदद की है।

9. लेबनान के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

नजीब मिकाती – लेबनान के सबसे अमीर आदमी – देश के प्रधान मंत्री बन गये हैं, उन्होंने यह पद पहले भी दो बार संभाला है। इससे पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री हसन दीब ने 4 अगस्त, 2020 को बेरूत में बड़े पैमाने पर विस्फोट के बाद इस्तीफ़ा दिया था। इस विस्फोट ने बेरूत बंदरगाह और आसपास के क्षेत्र को नष्ट कर दिया था। अनुचित तरीके से संग्रहीत अमोनियम नाइट्रेट के कारण हुए विस्फोट में 203 लोग मारे गए, कम से कम 6,000 अन्य घायल हो गए और अरबों डॉलर का नुकसान हुआ।

10. मोरक्को के प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

मोरक्को के राजा मोहम्मद VI ने नेशनल रैली ऑफ इंडिपेंडेंट्स (RNI) पार्टी के अजीज अखनौच को प्रधानमंत्री नियुक्त किया है और उन्हें सरकार बनाने के लिए कहा है। 8 सितंबर को हुए संसदीय चुनाव में RNI सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जिसने एक दशक तक देश का नेतृत्व करने वाली इस्लामिक जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी को पराजित किया। मोरक्को में निर्वाचित राजनेताओं के पास केवल सीमित शक्तियाँ हैं, क्योंकि प्रमुख निर्णय सम्राट के हाथों में रहते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *