हाल ही में शुक्लाफांटा राष्ट्रीय उद्यान (Shuklaphanta National Park) से हाथियों का एक झुंड पीलीभीत टाइगर रिज़र्व (Pilibhit Tiger Reserve), उत्तर प्रदेश पहुंचा और किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया।शुक्लाफांटा राष्ट्रीय उद्यान सुदूर पश्चिमी क्षेत्र, नेपाल के तराई में एक संरक्षित क्षेत्र है।
प्रमुख बिंदु
- यह टाइगर रिज़र्व उत्तर प्रदेश के तीन ज़िलों यथा- पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और बहराइच में अवस्थित है।
- इसे वर्ष 2014 में टाइगर रिज़र्व के रूप में नामित किया गया था और यह भारत की 45वीं टाइगर रिज़र्व परियोजना थी।
- वर्ष 2020 में इसने बीते चार वर्षों (2014-18) में बाघों की संख्या को दोगुना करने के लिए TX2 अवार्ड भी जीता।
- यह ऊपरी गंगा के मैदान में ‘तराई आर्क लैंडस्केप’ के हिस्से का निर्माण करता है। रिज़र्व का उत्तरी छोर भारत-नेपाल सीमा के पास स्थित है, जबकि दक्षिणी सीमा शारदा और खकरा नदी तक विस्तृत है।
कॉरिडोर लिंकेज
राज्य के भीतर और बाहर कई बाघ आवासों के साथ संबंध होने के कारण पीलीभीत बाघों के लिये एक महत्त्वपूर्ण निवास स्थान है। इसका उपयोग बाघ और अन्य जंगली जानवरों के आवास के रूप में किया जता है।
महत्त्वपूर्ण लिंकेज
- सुरही रेंज – कॉर्बेट
- लग्गा-बग्गा – शुक्लफांटा राष्ट्रीय उद्यान (नेपाल)
- किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य – दुधवा।
वनस्पति और प्राणीजगत
- यहां 127 से अधिक जंगली जानवर, 326 पक्षी प्रजातियां और 2,100 फूल एवं पौधों की विभिन्न प्रजतियां पाई जाती हैं।
- जंगली जानवरों में बाघ, हिरण और तेंदुआ आदि शामिल हैं।
- इसमें कई जल निकायों के साथ जंगल और घास के मैदान भी शामिल हैं।
तराई आर्क लैंडस्केप
- तराई आर्क लैंडस्केप (TAL) पश्चिम में यमुना नदी और पूर्व में बागमती नदी के बीच 810 किमी. लंबा खंड है।
- यह उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल की निचली पहाड़ियों तक विस्तृत है।
- इसमें भारत के कुछ सबसे प्रसिद्ध टाइगर रिज़र्व और संरक्षित क्षेत्र जैसे कि कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व (उत्तराखंड), राजाजी नेशनल पार्क (उत्तराखंड), दुधवा टाइगर रिज़र्व (उत्तर प्रदेश), वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व (बिहार) शामिल हैं।
- वन तीन प्रमुख प्रजातियों का निवास स्थान हैं, बंगाल टाइगर (पैंथेरा टाइग्रिस), एक सींग वाला गैंडा (राइनोसेरोस यूनिकॉर्निस) और एशियाई हाथी (एलिफस मैक्सिमस)।
यह भी पढ़ें
US Open 2021 Final : डेनियल मेदवेदेव ने नोवाक जोकोविच को हराकर जीता ग्रैंड स्लैम खिताब