ATL Space Challenge 2021
एटीएल स्पेस चैलेंज (ATL Space Challenge) 2021
September 13, 2021
Atmanirbhar Corner in Indian Missions
भारतीय दूतावासों में आत्मनिर्भर कॉर्नर (Atmanirbhar Corner in Indian Missions)
September 13, 2021
Show all
World’s Northernmost Island

विश्व का सबसे उत्तरी द्वीप ग्रीनलैंड के तट पर स्थित है

हाल ही में विश्व के सबसे उत्तरी द्वीप (World’s Northernmost Island) की खोज की गई है जो ग्रीनलैंड के तट पर स्थित है। शोधकर्त्ताओं ने सुझाव दिया है कि इस खोज का नाम ‘क्यूकर्टाक अवन्नारलेक’ (Qeqertaq Avannarleq) रखा जाए, जिसका अर्थ ग्रीनलैंडिक में “सबसे उत्तरी द्वीप” है।

ये हैं खास बातें

60×30 मीटर वाला और समुद्र तल से तीन मीटर की चोटी के साथ यह अब पृथ्वी पर भूमि का नया सबसे उत्तरी टुकड़ा बन गया है। इससे पहले उडाक आईलैंड (Oodaaq) को पृथ्वी के सबसे उत्तरी क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया था। इसका निर्माण समुद्र तल की मृदा और मलबे (Moraine) से हुआ है तथा इसमें कोई वनस्पति नहीं पाई जाती है।

एक चुनौती के रूप में सामने आई यह खोज

“सबसे उत्तरी द्वीप” की यह खोज आर्कटिक देशों- संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, कनाडा, डेनमार्क और नॉर्वे के बीच उत्तरी ध्रुव के उत्तर में लगभग 700 किमी. तथा आसपास के समुद्र तल, मछली पकड़ने के अधिकार और जलवायु परिवर्तन के कारण बर्फ के पिघलने से उजागर मार्गों के नियंत्रण के लिए एक चुनौती के रूप में सामने आई है। ग्लोबल वार्मिंग का ग्रीनलैंड की बर्फ की चादर पर गंभीर प्रभाव हो सकता है, हालांकि नया द्वीप जलवायु परिवर्तन का प्रत्यक्ष परिणाम नहीं है।

यह भी पढ़ें

2022-23 के लिए सभी रबी फसलों के MSP में हुई वृद्धि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *