long-range cruise missile
North Korea : उत्तर कोरिया ने लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया
September 13, 2021
Daniil Medvedev
US Open 2021 Final : डेनियल मेदवेदेव ने नोवाक जोकोविच को हराकर जीता ग्रैंड स्लैम खिताब
September 13, 2021
Show all

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में भूपेंद्र पटेल ने ली शपथ

Bhupendra Patel

विजय रुपाणी के साथ भूपेंद्र पटेल

Bhupendra Patel : बीजेपी विधायक भूपेंद्र पटेल 13 सितंबर 2021 को गुजरात के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल समेत समेत बीजेपी के तमाम नेता शामिल हुए। मध्य प्रदेश, गोवा, हरियाणा के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। घाटलोदिया के विधायक भूपेंद्र पटेल ने राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है।

इससे पहले 12 सितंबर शाम को भूपेंद्र पटेल ने राजभवन में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। भुपेंद्र पटेल को 12 सितंबर को अहमदाबाद में सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया था।

भूपेंद्र पटेल के नाम का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भूपेंद्र पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा। सीएम रूपाणी ने 11 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। 182 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के 112 विधायकों में से अधिकतर बैठक में उपस्थित थे।

पटेल समुदाय में मजबूत पकड़

पटेल समुदाय में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। जमीन जानाधार वाले भूपेंद्र पटेल बीजेपी के लिए पटेल वोट बैंक को साधने में सफल हो सकते हैं। अहमदाबाद के शिलाज क्षेत्र के निवासी भूपेंद्र पटेल ने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है।

भूपेंद्र पटेल के बारे में खास बातें

  • भूपेंद्र पटेल को मृदुभाषी कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है,जिन्होंने नगर पालिका स्तर के नेता से लेकर प्रदेश की राजनीति में शीर्ष पद तक का सफर तय किया है। उन्होंने ने साल 2017 में पहली बार राज्य की घाटलोडिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और 1.17 लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की, जो उस चुनाव में एक रिकॉर्ड था।
  • अपने समर्थकों के बीच ‘दादा’ के नाम से पुकारे जाने वाले भूपेंद्र पटेल को गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का करीबी माना जाता है। वे जिस विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं, वो गांधीनगर लोकसभा सीट का हिस्सा है, जहां से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सांसद हैं।
  • भूपेंद्र पटेल 2015 से 2017 तक अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (एयूडीए) के अध्यक्ष रह चुके हैं। इससे पहले वे 2010 से 2015 तक गुजरात के सबसे बड़ी शहरी निकाय अहमदाबाद नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष रहे थे।
  • सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा रखने वाले पटेल विधानसभा चुनाव लड़ने से पहले स्थानीय राजनीति में सक्रिय थे और अहमदाबाद जिले की मेमनगर नगरपालिका के सदस्य रहे और दो बार इसके अध्यक्ष बने।
  • वे पाटीदार समुदाय के सामाजिक-आर्थिक विकास को समर्पित संगठन सरदारधाम विश्व पाटीदार केंद्र के न्यासी भी हैं। भूपेंद्र पटेल घाटलोदिया से विधायक हैं। भूपेंद्र पटेल इससे पहले अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (AUDA) के अध्यक्ष रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें

जानिए, क्यों चर्चा में है तमिलनाडु की थमिराबरानी सभ्यता

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *