Hindi Current Affairs One Liner
Hindi Current Affairs One Liner : 9 September 2021
September 12, 2021
current affairs one liner
Hindi Current Affairs One Liner : 10 September 2021
September 12, 2021

 

1. टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने किस ओलम्पिक पदक विजेता को अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

Correct! Wrong!

टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा को अपना ब्रैंड एम्बेसडर बनाया है। Tata AIA ने नीरज चोपड़ा के साथ एक मल्टी ईयर ब्रैंड पार्टनरशिप पर दस्तखत करने का ऐलान किया है। कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा कि नीरज को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त करने का मकसद पॉलिसीधारकों के बीच स्वास्थ्य और रखरखाव को बढ़ावा देना है और दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में पैठ बढ़ाना है।

2. उत्तराखंड के नए राज्यपाल के रूप में निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का नया राज्यपाल मनोनीत किया गया है। गुरमीत सिंह उत्तराखंड के आठवें राज्यपाल के तौर पर प्रदेश में अपना दायित्व ग्रहण करेंगे। वह सेना के डिप्टी चीफ आर्मी स्टाफ, कोर कमांडर श्रीनगर एडिशनल डीजीएमओ के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। गौरतलब है कि बेबी रानी मौर्य ने 8 सितंबर को अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया था।

3. देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में निम्न में से किस संस्थान को लगातार तीसरी बार देश का सर्वश्रेष्ठ संस्थान चुना गया है?

Correct! Wrong!

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) ने नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF 2021) में शीर्ष रैंक हासिल किया है। आईआईटी मद्रास को 'ओवरऑल' और 'इंजीनियरिंग' श्रेणी में नंबर एक स्थान दिया गया है। आईआईटी मद्रास ने लगातार तीसरे वर्ष शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलुरू और आईआईटी बॉम्बे देश के दूसरे और तीसरे शीर्ष स्थान पर अपनी जगह बनाई है।

4. टी-20 विश्व कप टीम के चयन मतभेद को लेकर निम्न में से किस टीम के कप्तान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?

Correct! Wrong!

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जैसे ही टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी 18 सदस्यीय टीम चुनी, वैसे ही राशिद ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह आनन-फानन में मोहम्मद नबी को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद भी अफगानिस्तान पुरुष क्रिकेट में कोई बदलाव नहीं आया है। विश्व कप के लिए घोषित हुई टीम में भी राशिद खान को कप्तानी सौंपी गई थी। हालांकि, राशिद ने साफ कर दिया है कि इस टीम के चयन में उनकी कोई भूमिका नहीं थी।

5. विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस हर साल 10 सितंबर को मनाया जाता है। बदलती लाइफस्टाइल और खुद के लिए समय की कमी, लोगों में अवसाद का कारण बन रही है। पिछले कुछ सालों में भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में खुदकुशी (Suicide) की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस (World Suicide Prevention Day) मनाने के पीछे का उद्देश्य विश्व में तेजी से बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति पर रोक लगाना है।

6. हाल ही में पंजाब का राज्यपाल निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का स्थायी राज्यपाल नियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नागालैंड के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

7. हाल ही में किस मंत्री को G20 के लिए भारत का शेरपा नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को G20 के लिए भारत का शेरपा नियुक्त किया गया है। G20 एक प्रभावशाली समूह है जो दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाता है। अगला G20 शिखर सम्मेलन 30 से 31 अक्टूबर, 2021 तक इटली की अध्यक्षता के तहत होने वाला है। 2014 से, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 20 शिखर सम्मेलन में भारत के प्रतिनिधित्व का नेतृत्व कर रहे हैं।

8. भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने 08 सितंबर 2021 को महाराष्ट्र में ग्रामीण संपर्क का विस्तार करने के लिए कितने मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए?

Correct! Wrong!

भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने 08 सितंबर 2021 को महाराष्ट्र में ग्रामीण संपर्क का विस्तार करने के लिए 300 मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए। ग्रामीण संपर्क में सुधार लाने के लिए अतिरिक्त वित्तपोषण के रूप में इस ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

9. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किस राज्य के राष्ट्रीय राजमार्ग में आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (emergency landing facility) का उद्घाटन किया है?

Correct! Wrong!

केंद्रीय रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह और केंद्रीय राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने राजस्थान में एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन किया। इस आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का निर्माण राजस्थान के बाड़मेर में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 925A के सट्टा-गंधव खंड पर किया गया है। यह पहली बार है जब भारतीय वायुसेना के विमानों की आपात लैंडिंग के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग का इस्तेमाल किया जाएगा।

10. भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने किस राज्य में जल आपूर्ति के बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए 112 मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए हैं?

Correct! Wrong!

भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने झारखंड राज्य में जल आपूर्ति के बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए 112 मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए हैं। झारखंड के चार शहरों में सेवा वितरण में सुधार के लिए यह ऋण शहरी स्थानीय निकायों की क्षमताओं को भी मजबूत करेगा। यह परियोजना राज्य में शहरी सेवाओं में सुधार के लिए झारखंड सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप है। यह रांची और अन्य तीन शहरों जैसे झुमरी तेलैया, हुसैनाबाद और मेदिनीनगर में निरंतर, उपचारित पाइप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। ये शहर आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों में स्थित हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *