हिंदी करेंट अफेयर्स क्विज़ : 7 सितंबर 2021
September 7, 2021
Business Blasters
Business Blasters program : दिल्ली सरकार ने लांच किया ‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ कार्यक्रम
September 8, 2021

 

1. हाल ही में खबरों में रही कसाई नदी किस देश में स्थित है?

Correct! Wrong!

कसाई नदी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में स्थित है। यह खबरों में इसलिए है क्योंकि हाल ही में कसाई नदी लाल हो गई थी। दरियाई घोड़े और मरी हुई मछलियों के शव नदी में तैरते देखे गए थे। प्रदूषण पहली बार कसाई नदी की एक सहायक नदी में पाया गया था, जिसका नाम त्सिकापा (Tshikapa) है। कसाई कांगो नदी की एक सहायक नदी है। यह प्रदूषण अंगोला में तीन खनन सुविधाओं में रिसाव से उत्पन्न होता है। शोधकर्ताओं को भूजल के स्थायी संदूषण (contamination) की संभावना का भी डर है।

2. किस देश के साथ एक नई ‘Climate Finance Leadership Initiative (CFLI) India’ साझेदारी पर हस्ताक्षर किए गए हैं?

Correct! Wrong!

11वें भारत-यूके आर्थिक और वित्तीय संवाद (EFD) में, भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और यूके के चांसलर ऋषि सनक ने वर्चुअली मुलाकात की। उन्होंने हरित परियोजनाओं और नवीकरणीय ऊर्जा में सार्वजनिक और निजी निवेश के 1.2 बिलियन डालर के पैकेज पर हस्ताक्षर किए। भारत में स्थायी बुनियादी ढांचे में निजी पूंजी जुटाने के लिए एक नई Climate Finance Leadership Initiative (CFLI) India साझेदारी पर सहमती प्रकट की गयी है।

3. विश्व साक्षरता दिवस (International Literacy Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

पूरे विश्व में साक्षरता दिवस 8 सितंबर को मनाया जाता है। विश्व में शिक्षा के महत्व को दर्शाने और निरक्षरता को समाप्त करने के उद्देश्य से प्रत्येक साल 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज में लोगों के प्रति शिक्षा को प्राथमिकता देने को बढ़ावा देना है। पहला विश्व साक्षरता दिवस 08 सितंबर 1966 को मनाया गया था।

4. बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं 9 बार विधायक रहे किस कांग्रेस नेता का हाल ही में निधन हो गया है?

Correct! Wrong!

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं 9 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता सदानंद सिंह का हाल ही में निधन हो गया है। सदानंद सिंह बिहार में कांग्रेस के सबसे बड़े जमीनी नेता थे। वह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा वर्ष 2000 से 2005 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे। सदानंद सिंह कई बार मंत्री भी बने। वे बिहार सरकार में सिंचाई और ऊर्जा राज्यमंत्री रह चुके थे।

5. हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति ने बढ़ती खाद्य कीमतों, मुद्रा मूल्यह्रास और तेज़ी से घटते विदेशी मुद्रा भंडार को रोकने के लिए आर्थिक आपातकाल की घोषणा की है?

Correct! Wrong!

हाल ही में श्रीलंका के राष्ट्रपति ने बढ़ती खाद्य कीमतों, मुद्रा मूल्यह्रास और तेज़ी से घटते विदेशी मुद्रा भंडार को रोकने के लिए आर्थिक आपातकाल की घोषणा की है। श्रीलंका में सार्वजनिक सुरक्षा अध्यादेश के तहत आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर आपातकाल घोषित किया गया था। आपातकालीन कानून अधिकारियों को वारंट के बिना लोगों को हिरासत में लेने, संपत्ति को ज़ब्त करने, किसी भी परिसर में प्रवेश करने और तलाशी लेने, कानूनों को निलंबित करने तथा आदेश जारी करने में सक्षम बनाता है, इन पर अदालत में सवाल नहीं उठाया जा सकता है।

6. एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने किस राज्य में शहरी गरीबों के लिए एक वहनीय आवासीय परियोजना के लिये 15 करोड़ डॉलर (करीब 1,095 करोड़ रुपये) के ऋण को मंजूरी दी है?

Correct! Wrong!

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने तमिलनाडु में शहरी गरीबों के लिए एक वहनीय आवासीय परियोजना के लिये 15 करोड़ डॉलर (करीब 1,095 करोड़ रुपये) के ऋण को मंजूरी दी है। एजेंसी ने कहा कि तमिलनाडु भारत के आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है, जो देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 8.54 प्रतिशत का योगदान देता है। आर्थिक अवसरों की वजह से राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों की ओर विस्थापन बढ़ गया है। तमिलनाडु पहले से ही भारत में सबसे अधिक शहरीकरण दर वाले राज्यों में से एक है।

7. किस राज्य की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंप दिया है?

Correct! Wrong!

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। गौरतलब है कि 2 दिन पहले उन्होंने नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी जिसके बाद से ही उनके इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही थीं। वह राज्यपाल के तौर पर अपने 3 वर्ष पूरे कर चुकी हैं। बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड के राज्यपाल की कमान संभालने वाली दूसरी महिला हैं।

8. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने हाल ही में किस आईएनएस हंस को ‘प्रेसीडेंट कलर अवार्ड’ प्रदान किया है?

Correct! Wrong!

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने हाल ही में आईएनएस ‘हंस’ (गोवा स्थित भारतीय नेवल एविएशन) को ‘प्रेसीडेंट कलर अवार्ड’ या ध्वज प्रदान किया है। शांति और युद्ध दोनों स्थितियों में राष्ट्र को दी गई असाधारण सेवा के सम्मान में एक सैन्य इकाई को राष्ट्रपति द्वारा यह अवार्ड प्रदान किया जाता है। भारतीय नौसेना 27 मई 1951 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद से ध्वज प्राप्त करने वाली पहली भारतीय सशस्त्र सेना थी।

9. विश्व फिज़ियोथेरेपी दिवस का आयोजन निम्न में से किस दिन किया जाता है?

Correct! Wrong!

प्रतिवर्ष 8 सितंबर को वैश्विक स्तर पर ‘विश्व फिज़ियोथेरेपी दिवस’ का आयोजन किया जाता है। यह दिवस लोगों को फिट और स्वस्थ्य बनाने में फिज़ियोथेरेपिस्ट की महत्त्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करता है। इस वर्ष ‘विश्व फिज़ियोथेरेपी दिवस’ कोविड-19 संक्रमण से रिकवरी और इससे प्रभावित लोगों के प्रबंधन तथा उपचार में फिज़ियोथेरेपी की भूमिका पर केंद्रित है।

10. हाल ही में किस देश की सरकार ने जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को दूर करने के लिए एक नए मंत्रालय का गठन किया है?

Correct! Wrong!

हाल ही में ग्रीस सरकार ने जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को दूर करने के लिए एक नए मंत्रालय का गठन किया है और यूरोपीय संघ के पूर्व आयुक्त ‘क्रिस्टोस स्टाइलियानाइड्स’ को मंत्रालय का प्रमुख नामित किया है। ‘क्रिस्टोस टायलियनाइड्स’ वर्ष 2014 से वर्ष 2019 के बीच मानवीय सहायता और संकट प्रबंधन के लिए यूरोपीय संघ आयुक्त के रूप में कार्य कर चुके हैं। यह नियुक्ति ऐसे समय में की गई है, जब ग्रीस में भीषण आग लगी हुई है, जिसने अब तक इविया द्वीप और दक्षिणी ग्रीस में 1,000 वर्ग किलोमीटर (385 वर्ग मील) से अधिक वन क्षेत्र को जला दिया है।

 

यह भी पढ़ें

हिंदी करेंट अफेयर्स क्विज़ : 7 सितंबर 2021

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *