current affairs quiz
हिंदी करेंट अफेयर्स क्विज : 2 सितंबर 2021
September 6, 2021
Current Affairs Quiz
हिंदी करेंट अफेयर्स क्विज : 4 सितंबर 2021
September 7, 2021

 

1.हाल ही में किस राज्य सरकार ने ओबीसी वर्ग को सरकारी भर्तियों और परीक्षाओं में अब 27 प्रतिशत आरक्षण लागू कर दिया है?

Correct! Wrong!

मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण पर शिवराज सरकार ने बड़ा फैसला किया है। प्रदेश सरकार ने एमपी में ओबीसी वर्ग को सरकारी भर्तियों और परीक्षाओं में अब 27 प्रतिशत आरक्षण लागू कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। हालांकि जिन परीक्षाओं और भर्तियों पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई है, फिलहाल उन पर यह आरक्षण लागू नहीं होगा।

2. निम्न में से किस भारतीय ने टोक्यो पैरालम्पिक की हाई जम्प स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीत लिया है?

Correct! Wrong!

टोक्यो पैरालंपिक में पैरा एथलीट प्रवीण कुमार ने सिल्वर मेडल जीता है। नोएडा के 18 साल के प्रवीण ने पुरुष हाई जंप टी64 वर्ग के फाइनल में 2.07 मीटर की कूद लगाई और वह दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने एशियाई रिकॉर्ड के साथ रजत पदक अपने नाम किया। ग्रेट ब्रिटेन के ब्रूम-एडवर्ड्स जोनाथन (2.10 मीटर) ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। स्पर्धा का ब्रॉन्ज मेडल पोलैंड के लेपियाटो मासिएजो (2.04 मीटर) ने जीता।

3. भारत के लिए टेस्ट मैच में 31 गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले कपिल देव (30 गेंद) के बाद दूसरे बल्लेबाज निम्न में से कौन बन गए हैं?

Correct! Wrong!

शार्दुल ठाकुर ने केवल 31 गेंद पर अर्धशतक जमाया और वो टेस्ट में भारत की ओर से सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। शार्दुल से पहले सिर्फ कपिल देव हैं जिन्होंने भारत के लिए टेस्ट में केवल 30 गेंद पर अर्धशतक ठोका है। कपिल देव ने यह कारनामा साल 1982 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलकर किया था।

4. किस फुटबॉलर ने 111 गोल के साथ सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय गोल दागने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए हैं?

Correct! Wrong!

क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे अधिक गोल करने वाले फुटबॉलर बन गए हैं। उन्होंने यह रिकॉर्ड वर्ल्ड कप क्वालिफायर के मैच में आयरलैंड के खिलाफ दो गोल करके बनाया है। रोनाल्डो के अब इंटरनेशनल फुटबॉल में 111 गोल हो गए हैं। उन्होंने ईरान के अली देई के रिकॉर्ड को तोड़कर इस खास मुकाम को हासिल कर लिया। अली देई ने अपने इंटरनेशनल करियर में 109 गोल किए हैं। क्रिस्टियानो ने यूरो 2020 के दौरान ही अली देई के सबसे अधिक गोल करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी।

5. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने किस देश को 12.57 बिलियन (नवीनतम विनिमय दर पर लगभग 17.86 बिलियन डॉलर के बराबर) के विशेष आहरण अधिकार (SDR) का आवंटन किया है?

Correct! Wrong!

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत को 12.57 बिलियन (नवीनतम विनिमय दर पर लगभग 17.86 बिलियन डॉलर के बराबर) के विशेष आहरण अधिकार (SDR) का आवंटन किया है। IMF अपने सदस्यों को आईएमएफ में उनके मौजूदा कोटा के अनुपात में सामान्य एसडीआर आवंटन करता है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात् युद्ध प्रभावित देशों के पुनर्निर्माण में सहायता के लिये विश्व बैंक के साथ की गई थी।

6. हाल ही में किस राज्य सरकार ने उमंगोट नदी पर प्रस्तावित उमंगोट जलविद्युत परियोजना (Umngot Hydroelectric Project) को निष्पादित करने हेतु निजी विद्युत उत्पादकों के साथ एक समझौते को रद्द कर दिया है?

Correct! Wrong!

हाल ही में मेघालय सरकार ने उमंगोट नदी पर प्रस्तावित उमंगोट जलविद्युत परियोजना (Umngot Hydroelectric Project) को निष्पादित करने के लिये निजी विद्युत उत्पादकों के साथ एक समझौते को रद्द कर दिया है। दावकी नदी के रूप में लोकप्रिय, मेघालय की उमंगोट नदी निर्विवाद रूप से अपने साफ जल के साथ एशिया की सबसे स्वच्छ नदी है। यह पूर्वी शिलांग पीक से निकलती है, जो समुद्र तल से 1,800 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।

7. हाल ही में किस राज्य के केंद्रपाड़ा ज़िले ने भारत का एकमात्र ऐसा ज़िला होने का गौरव प्राप्त किया है जहां मगरमच्छ की तीनों प्रजातियां- घड़ियाल, खारे पानी के मगरमच्छ और मगर पाई जाती हैं?

Correct! Wrong!

हाल ही में ओडिशा के केंद्रपाड़ा ज़िले ने भारत का एकमात्र ऐसा ज़िला होने का गौरव प्राप्त किया है जहां मगरमच्छ की तीनों प्रजातियां- घड़ियाल, खारे पानी के मगरमच्छ और मगर पाई जाती हैं। यह अंडा देने वाली और होल-नेस्टिंग स्पेसीज़ (Hole-Nesting Species) है जिसे खतरनाक भी माना जाता है।

8. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज़ 23,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ निम्न में से कौन बन गए है?

Correct! Wrong!

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने 2 सितम्बर 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में बेहद खास उपलब्धि हासिल की। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 23000 रन (पारी के आधार पर) बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में विराट ने टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों को काफी पीछे छोड़ दिया। विराट कोहली ने 490 पारियों में यह कमाल किया है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने 522 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

9. हाल ही में खबरों में रहे डॉ. फिरदौसी कादरी और मुहम्मद अमजद साकिब किस पुरस्कार के प्राप्तकर्ता हैं?

Correct! Wrong!

बांग्लादेश की वैक्सीन वैज्ञानिक डॉ. फिरदौसी कादरी और पाकिस्तान के माइक्रोफाइनेंस अग्रणी मुहम्मद अमजद साकिब को इस साल के रेमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 1957 में स्थापित, यह पुरस्कार एशिया का सर्वोच्च सम्मान है और इसे नोबेल पुरस्कार का एशियाई संस्करण माना जाता है। अन्य विजेताओं में फिलिपिनो फिशर और सामुदायिक पर्यावरणविद् रॉबर्टो बैलोन, अमेरिकी मानवीय कार्यकरता स्टीवन मुंसी और खोजी पत्रकारिता के लिए इंडोनेशियाई वॉचडॉक हैं। यह पुरस्कार हर साल एशिया में ऐसे व्यक्तियों या संगठनों को दिया जाता है जो समाज को महत्वपूर्ण सेवा प्रदान करते हैं।

10. राज्यसभा के नए महासचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने डॉ. परसराम पट्टाधी के. केशव रामाचार्युलु को राज्यसभा का नया महासचिव नियुक्त किया। रामाचार्युलु 2018 से राज्यसभा सचिवालय में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। वह देश दीपक वर्मा का स्थान लेंगे, जिन्होंने इस पद पर चार साल तक सेवाएं दी। राज्यसभा सचिवालय के अनुसार, रामाचार्युलु पहले उच्च सदन के कर्मचारी हैं जो महासचिव के पद पर पहुंचे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *