Current Affairs Quiz
हिंदी करेंट अफेयर्स क्विज : 1 September 2021
September 6, 2021
हिंदी करेंट अफेयर्स क्विज : 3 सितंबर 2021
September 6, 2021

 

1. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का नया चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ अधिकारी जेबी माहपात्रा को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। जेबी महापात्रा 1985 बैच के आईआरएस अधिकारी है। इससे पहले यह केंद्र सरकार की ओर गठित इनकम टैक्स की कमिटी में भी रह चुके हैं।

2. निम्न में से किस देश के राष्ट्रपति ने विदेशी मुद्रा संकट के चलते खाद्य आपातकाल की घोषणा की है?

Correct! Wrong!

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने देश में आर्थिक आपातकाल की घोषणा की है। देश की मुद्रा के मूल्य में भारी गिरावट के कारण खाद्य कीमतों में तेजी आने के बाद बढ़ती मुद्रास्फीति को रोकने के लिए श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने यह कदम उठाया है। राष्ट्रपति राजपक्षे ने चावल और चीनी सहित आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी को रोकने के लिए सार्वजनिक सुरक्षा अध्यादेश के तहत आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी।

3. विश्व नारियल दिवस (World Coconut Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

विश्व नारियल दिवस हर साल 2 सितंबर को मनाया जाता है। यह एशियाई और प्रशांत नारियल समुदाय (एपीसीसी) द्वारा गरीबी कम करने में फल के महत्व पर जोर देने के लिए मनाया जाता है. नारियल दुनिया भर में एक लोकप्रिय फल है। साल 2009 में पहली बार विश्व नारियल दिवस मनाया गया था।

4. निम्न में से किस अलगाववादी हुर्रियत नेता का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

Correct! Wrong!

जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी का 01 सितंबर 2021 को श्रीनगर में निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे। सैयद अली शाह गिलानी 15 सालों तक पूर्व जम्मू कश्मीर राज्य की 87 सदस्यों वाली विधानसभा के सदस्य रहे थे। वे 1972, 1977 और 1987 में तत्कालीन जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सोपोर से सदस्य रहे। वे जमात-ए-इस्लामी का प्रतिनिधित्व करते थे जिसे अब प्रतिबंधित कर दिया गया है।

5. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने केवाईसी नियमों के पालन में ढिलाई को लेकर किस बैंक पर 25 लाख का जुर्माना लगा दिया है?

Correct! Wrong!

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक पर केवाईसी नियमों के पालन में ढिलाई को लेकर कार्रवाई की है। रिजर्व बैंक ने एक्सिस बैंक पर इसके लिए 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

6. हाल ही में किस देश के ‘चेंगदू’ शहर को ‘यांगून’ (म्याँमार) के माध्यम से हिंद महासागर तक पहुंच प्रदान करने वाला एक नया समुद्री-सड़क-रेल लिंक शुरू किया गया है?

Correct! Wrong!

हाल ही में चीन के ‘चेंगदू’ शहर को ‘यांगून’ (म्याँमार) के माध्यम से हिंद महासागर तक पहुँच प्रदान करने वाला एक नया समुद्री-सड़क-रेल लिंक शुरू किया गया है। यह पश्चिमी चीन को हिंद महासागर से जोड़ने वाला पहला ‘ट्रेड कॉरिडोर’ है। यह नया व्यापार गलियारा मार्ग सिंगापुर, म्याँमार और चीन की लॉजिस्टिक लाइनों को जोड़ता है तथा वर्तमान में हिंद महासागर को दक्षिण-पश्चिम चीन से जोड़ने वाला सबसे सुविधाजनक भूमि और समुद्री चैनल है।

7. भारतीय समाज में छोटे और लघु उद्योगों के महत्त्व को मान्यता देने हेतु प्रतिवर्ष किस तारीख को ‘राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस’ का आयोजन किया जाता है?

Correct! Wrong!

भारतीय समाज में छोटे और लघु उद्योगों के महत्त्व को मान्यता देने हेतु प्रतिवर्ष 30 अगस्त को ‘राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस’ का आयोजन किया जाता है। यह दिवस आम लोगों को रोज़गार प्रदान करने में छोटे व्यवसायों के महत्त्व को मान्यता प्रदान करता है और उन्हें प्रोत्साहित करने हेतु समर्पित है। भारत जैसे विकासशील देश में छोटे पैमाने के उद्योग आर्थिक विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

8. भारतीय कुश्ती को व्यापक पैमाने पर बढ़ावा देने के लिये किस राज्य सरकार ने इस खेल को वर्ष 2032 तक गोद लेने का निर्णय लिया है?

Correct! Wrong!

भारतीय कुश्ती को व्यापक पैमाने पर बढ़ावा देने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार ने इस खेल को वर्ष 2032 तक गोद लेने का निर्णय लिया है। इसके तहत उत्तर प्रदेश सरकार पहलवानों को बुनियादी अवसंरचना प्रदान करने तथा ओलिंपिक तक पहुँचने में खिलाड़ियों का समर्थन करने हेतु 170 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।

9. कौन सी संस्था Quarterly House Price Index (HPI) जारी करती है?

Correct! Wrong!

रिज़र्व बैंक 10 प्रमुख शहरों में आवास पंजीकरण प्राधिकरणों से प्राप्त लेनदेन-स्तर के आंकड़ों के आधार पर एक त्रैमासिक आवास मूल्य सूचकांक (House Price Index – HPI) जारी करता है। यह शहर अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई हैं। RBI के आंकड़ों के मुताबिक, अखिल भारतीय हाउस प्राइस इंडेक्स (HPI) की वृद्धि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में घटकर 2% रह गई, जो पिछले साल 2.8% थी। HPI की वृद्धि 8.8% (अहमदाबाद) के विस्तार से लेकर -5.1% (चेन्नई) के संकुचन तक रही।

10. हाल ही में खबरों में रहा सुपरटेक ट्विन टावर मामला किस राज्य से जुड़ा है?

Correct! Wrong!

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में सुपरटेक के एमराल्ड कोर्ट हाउसिंग प्रोजेक्ट में बिल्डिंग बाय-लॉज का उल्लंघन करने वाले ट्विन टावरों को गिराने का आदेश दिया। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि जिला अधिकारियों के साथ समझौते में भवन मानदंडों के उल्लंघन के लिए तीन महीने के भीतर टावरों को तोड़ा जाए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध ट्विन टावर मामले में नोएडा में दोषी अधिकारियों के खिलाफ जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *