राष्ट्रपति ने SC में 9 जजों की नियुक्ति को मंजूरी दी, 2027 में देश को मिलेगी पहली महिला मुख्य न्यायाधीश
August 26, 2021
current affairs one liner
[PDF Download] Current Affairs One Liner : करेंट अफेयर्स वन लाइनर
August 27, 2021
Show all

Current Affairs Quiz : 27 August 2021 करेंट अफेयर्स क्विज

Current Affairs Quiz

 

1. जल शक्ति मंत्रालय ने हाल ही में 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' समारोह के अंतर्गत किस अभियान की शुरुआत की है?

Correct! Wrong!

जल शक्ति मंत्रालय ने हाल ही में 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' समारोह के अंतर्गत 'सुजलम' अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के द्वारा ग्रामीण स्तर पर अपशिष्ट जल प्रबंधन संबंधी गतिविधियों जैसे- दस लाख सोख-गड्ढों का निर्माण और अन्य ग्रेवाटर प्रबंधन गतिविधियों के माध्यम से अधिक-से-अधिक गांवों को ओडीएफ प्लस गांवों में परिवर्तित करने का प्रयास किया जाएगा। इस अभियान को आगामी 100 दिनों के लिए संचालित किया जाएगा।

2. तालिबान ने अफगानिस्तान में निम्न में से किसे अपना कार्यवाहक रक्षा मंत्री नियुक्त किया है?

Correct! Wrong!

तालिबान ने अफगानिस्तान में मुल्ला अब्दुल कय्यूम जाकिर को अपना कार्यवाहक रक्षा मंत्री नियुक्त किया है। मुल्ला अब्दुल कय्यूम जाकिर तालिबान का कमांडर रह चुका है। वे तालिबान का संस्थापक मुल्ला उमर का भी करीबी है।

3. द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट की ताजा रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों की लिस्ट में किसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

Correct! Wrong!

द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट की एक स्टडी में पता लगा है कि डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन (Copenhagen) दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर है। वहीं इस लिस्ट में टोरंटो दूसरे और सिंगापुर तीसरे नंबर पर आता है। इस लिस्ट में दुनिया के 60 सुरक्षित शहरों को स्थान दिया गया है, जिसमें भारत की राजधानी नई दिल्ली 48वें नंबर पर और मुंबई शहर 50वें नंबर पर आता है।

4. हाल ही में किस राज्य की दो महिलाओं को शिल्प के विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान, 'मदुर फ्लोर मैट' के निर्माण के लिए राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार दिया गया?

Correct! Wrong!

हाल ही में पश्चिम बंगाल की दो महिलाओं को शिल्प के विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान, 'मदुर फ्लोर मैट' के निर्माण के लिए राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार दिया गया। शिल्प गुरु पुरस्कार, राष्ट्रीय पुरस्कार और राष्ट्रीय उत्कृष्टता प्रमाणपत्र देश में हस्तशिल्प कारीगरों के लिए सर्वोच्च पुरस्कारों में से हैं। इन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। शिल्प गुरु पुरस्कार भारत में हस्तशिल्प पुनरुत्थान के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर वर्ष 2002 में स्थापित किया गया था। राष्ट्रीय पुरस्कार वर्ष 1965 में और राष्ट्रीय उत्कृष्टता प्रमाणपत्र वर्ष 1967 में स्थापित किया गया था।

5. चकमा संगठनों ने किस राज्य से चकमा और हाजोंग समुदायों के 60,000 लोगों के प्रस्तावित निर्वासन का विरोध किया है?

Correct! Wrong!

चकमा संगठनों ने अरुणाचल प्रदेश से चकमा और हाजोंग समुदायों के 60,000 लोगों के प्रस्तावित निर्वासन का विरोध किया है। ये जनजातीय लोग हैं जो चटगाँव पहाड़ी क्षेत्रों में रहते थे, इनमें से अधिकांश क्षेत्र बांग्लादेश में स्थित हैं। दरअसल चकमा बौद्ध हैं, जबकि हाजोंग हिन्दू हैं। ये लोग पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और म्यांमार में निवास करते हैं।

6. अंतर्राष्ट्रीय दास व्यापार और उसका उन्मूलन स्मरण दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

प्रतिवर्ष 23 अगस्त को विश्व भर में ‘अंतर्राष्ट्रीय दास व्यापार और उसका उन्मूलन स्मरण दिवस’ का आयोजन किया जाता है। यूनेस्को के मुताबिक, यह दिवस अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दास व्यापार की त्रासदी से पीड़ित लोगों की याद में आयोजित किया जाता है। यह दिवस हमें दास व्यापार जैसी त्रासदी के ऐतिहासिक कारणों, परिणामों और तरीकों पर सामूहिक रूप से पुनर्विचार करने का अवसर प्रदान करता है।

7. इंटरनेशनल डॉग डे (International Dog Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

प्रतिवर्ष 26 अगस्त को इंटरनेशनल डॉग डे (International Dog Day) मनाया जाता है। यह दिन सभी नस्लों के कुत्तों के सम्मान में मनाया जाता है। डॉग इंसानों के सबसे अच्छे दोस्त में गिना जाता है। डॉग एक ऐसा जीव जो जहां या जिस घर में रहता है, वहीं के लोगों के प्रति अपनी वफादारी निभाता है।

8. इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर पवनदीप राजन को किस राज्य के कला, संस्कृति व पर्यटन का ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर पवनदीप राजन को राज्य के कला, संस्कृति व पर्यटन का ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है। पवनदीप इंडियन आइडल के इकलौते ऐसे प्रतिभागी थे जो विभिन्न तरह के वाद्य यंत्र बजाते थे। उन्हें प्रतियोगिता की ट्राफी के अलावा 25 लाख रुपये का चेक और एक स्विफ्ट कार इनाम में मिली थी।

9. आर्थिक विकास संस्थान (IEG) सोसायटी के नए अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?

Correct! Wrong!

15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन.के. सिंह को आर्थिक विकास संस्थान (Institute of Economic Growth – IEG) सोसायटी के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का स्थान लिया जो 1992 से IEG के अध्यक्ष थे। डॉ. मनमोहन सिंह ने IEG की आम सभा में विचार के लिए उनके नाम की सिफारिश की थी। डॉ. मनमोहन सिंह ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण इस पद से इस्तीफा दे दिया। यह एक स्वायत्त, बहु-विषयक केंद्र है जिसका उपयोग उन्नत अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए किया जाता है। यह 1952 में वी.के.आर.वी. राव द्वारा स्थापित किया गया था, लेकिन 1958 में चालू हुआ। यह दिल्ली विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी एन्क्लेव में स्थित है।

10. किस संगठन ने ई-शील्ड नेक्स्ट लाइफ इंश्योरेंस उत्पाद लॉन्च किया है?

Correct! Wrong!

SBI लाइफ इंश्योरेंस ने एक नए जमाने का सुरक्षा समाधान ‘SBI Life eShield Next’ एक व्यक्तिगत, नॉन-लिंक्ड, जीवन बीमा शुद्ध जोखिम प्रीमियम उत्पाद लॉन्च किया है जो न तो शेयर बाजार से जुड़ा हुआ है और न ही कोई लाभ या लाभांश साझा करता है। यह तीन प्लान विकल्प प्रदान करता है – लेवल कवर, बढ़ते कवर और फ्यूचर-प्रूफिंग बेनिफिट के साथ लेवल कवर।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *