पाकिस्तान ने फतह-1 (Fatah-1) का सफल परीक्षण किया
August 26, 2021
सरकार ने ड्रोन उड़ाने से जुड़े नियम आसान किए (drone rules 2021)
August 26, 2021
Show all

भारत ने अफगानी नागरिकों के लिए अनिवार्य किया ई-वीजा

भारत सरकार ने अफगानिस्तान में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। फैसले के अनुसार अब से सभी अफगानिस्तान नागरिक केवल ई वीजा पर भारत की यात्रा कर सकेंगे। दरअसल भारत सरकार को यह रिपोर्ट मिली है कि कुछ अफगान नागरिकों के पासपोर्ट खो गए हैं।

इन सभी अफगानी नागरिकों को पहले वीजा जारी किए गए थे। भारत सरकार ने यह सभी वीजा तत्काल प्रभाव से अमान्य कर दिए हैं। भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारत की यात्रा करने के इच्छुक अफगान नागरिक भारतीय वेबसाइट पर ई वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। केवल ई वीजा वाले अफगानी नागरिकों को ही भारत में प्रवेश करने दिया जायेगा।

अफगानिस्तान में उथल पुथल की स्थिति

तालिबान के कब्जे के बाद से अफगानिस्तान में उथल पुथल की स्थिति है। भारत हमेशा से अफगानिस्तान में शान्ति का समर्थक रहा है। इस मुश्किल घड़ी में लगभग हर दिन अफगानिस्तान से अफगान नागरिकों को एयरलिफ्ट करके भारत लाया जा रहा है।

ई-वीजा छह महीने के लिए वैध

भारत ने ई-वीजा की एक नई श्रेणी शुरू की है, जो अभी छह महीने के लिए वैध होगी। वीजा के आवेदनों को ट्रैक करने के लिए ई-वीजा की एक नई श्रेणी भी शुरू की है। इसके जरिए जारी हुआ वीजा छह महीनों तक वैध होता है। इसके लिए बड़ी संख्या में अफगान नागरिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन भी करवाया है।

गृह मंत्रालय ने क्या कहा?

गृह मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान में सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए सभी अफगान नागरिकों को केवल ई-वीजा पर भारत की यात्रा करनी चाहिए। केंद्र सरकार ने कहा कि ई-आपातकालीन एक्स-विविध वीजा की शुरूआत ने आवेदन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया है, इस प्रकार भारत आने वाले सभी अफगान नागरिकों के लिए ई-वीजा अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया है।

ई-वीजा के लिए आवेदन

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से वहां के कई नागरिक भारत आने की कोशिश कर रहे हैं। अब भारत आने के लिए ई-वीजा बनवाना पड़ेगा, जिसके लिए अफगानी नागरिक www.indianvisaonline.gov.in साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ई-वीजा के लिए भारत आने का इच्छुक कोई भी अफगानी नागरिक अप्लाई कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *