फेसबुक ने तालिबान को आतंकवादी संगठन के रूप में नामित करने के बाद तालिबान और उसके समर्थन करने वाली सभी सामग्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।
ये हैं खास बातें
फेसबुक
यह एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी कंपनी है, जिसका मुख्यालय मेनलो पार्क, कैलिफोर्निया में है। इसकी स्थापना 2004 में TheFacebook के रूप में हुई थी। मार्क जुकरबर्ग, एंड्रयू मैककॉलम, एडुआर्डो सेवरिन, डस्टिन मोस्कोविट्ज़ और क्रिस ह्यूजेस इसके संस्थापक सदस्य हैं। 2021 तक लगभग इसके 2.9 बिलियन मासिक यूजर हैं। इसने 2012 में इंस्टाग्राम और 2014 में व्हाट्सएप और ओकुलस का अधिग्रहण किया था। फेसबुक दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक है और एप्पल, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और अमेज़ॅन के अलावा अमेरिकी सूचना प्रौद्योगिकी में बड़ी पांच कंपनियों में से एक है। फेसबुक फेसबुक वॉच, फेसबुक मैसेंजर और फेसबुक पोर्टल जैसे उत्पाद और सेवाएं प्रदान करता है। फेसबुक ने Giphy और Mapillary का भी अधिग्रहण किया। जियो प्लेटफॉर्म्स में इसकी 9.99% हिस्सेदारी है।