रवि दहिया (Ravi Dahiya) ने ओलिंपिक में रजत पदक जीता
August 6, 2021
current affairs quiz
Current Affairs Quiz : 7 August 2021 करेंट अफेयर्स क्विज
August 7, 2021
Show all

भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीत कर रचा इतिहास

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीत कर इतिहास रच दिया है। गौरतलब है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 वर्ष बाद ओलिंपिक में कोई पदक जीता है। इससे पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 1980 के ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।

ये हैं खास बातें

कांस्य पदक के लिए मैच में भारत का मुकाबला जर्मनी से हुआ। इस मुकाबले में शुरुआत में भारत 1-3 से पिछड़ रहा था, बाद में भारत ने शानदार वापसी करते हुए यह मैच 5-4 से जीत लिया।

ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम

भारतीय हॉकी टीम ने ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है। अब तक भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलिंपिक में 8 स्वर्ण पदक, 1 रजत पदक और 3 कांस्य पदक जीते हैं।

हॉकी इंडिया

हॉकी इंडिया भारत में पुरुष और महिला हॉकी दोनों के लिए सभी गतिविधियों का निर्देशन और संचालन करती है। इसे युवा मामले व खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है। यह भारत में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार एकमात्र निकाय है। 2008 में IOA द्वारा भारतीय हॉकी महासंघ को बर्खास्त करने के बाद इसका गठन किया गया था। नई दिल्ली में मुख्यालय के साथ हॉकी इंडिया की स्थापना 20 मई, 2009 को हुई थी और यह अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH), भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) और एशियाई हॉकी महासंघ (AHF) से संबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *