प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत एक नया डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन e-RUPI लॉन्च कर दिया है। यह अन्य डिजिटल पेमेंट मोड की तुलना में काफी अलग है। खास बात है कि इसका सीधा लाभ लाभार्थी को ही मिलेगा और बीच में कोई नहीं आएग। साधारण शब्दों में कहें तो e-RUPI एक गिफ्ट वाउचर की तरह काम करेगा। इसका मुख्य लक्ष्य डायरेक्ट टू बेनिफिट्स के लिए किया जाएगा।
वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे ने 31 अगस्त 2021 को वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार के स्थान पर नौसेना स्टाफ के नए उप प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले घोरमडे एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय में एकीकृत रक्षा स्टाफ (संचालन और प्रशिक्षण) के उप प्रमुख थे। घोरमडे ने पूर्वी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में भी काम किया है। घोरमडे को 01 जनवरी 1984 को नौसेना में शामिल किया गया था।
संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले डॉक्टर्स को अब गोल्डन वीजा दिया जाएगा। फेडरल अथॉरिटी फॉर आइडेंटिटी एंड सिटिजनशिप (ICA) ने यूएई में रहने वाले डॉक्टरों को गोल्डन वीजा जारी करने की सुविधा के लिए 'गोल्डन रेजिडेंसी सर्विसेज' की शुरुआत की है। यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के निर्देश के बाद डॉक्टर्स के लिए इस सुविधा की शुरुआत की जाएगी। सेवाओं के तहत डॉक्टर्स और उनके परिवार को 10 साल का रेजिडेंसी वीजा मिलेगा।
अमेरिका ने रूस के 24 राजनयिकों को देश छोड़कर चले जाने का आदेश दिया है। अमेरिका के आदेश के मुताबिक इन सभी को 3 सितंबर तक देश छोड़कर जाना होगा। अमेरिका में रूस के राजदूत ने इसकी जानकारी दी है। इन राजनयिकों की जगह दूसरे राजनयिकों भी रूसी दूतावास में तैनात नहीं हो सकेंगे। इसकी वजह ये है कि अमेरिका से इन्हें वीजा नहीं मिला है।
मशहूर फिल्म समीक्षक राशीद ईरानी का निधन हो गया है। 74 साल के राशीद ईरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से गुजर रहे थे। राशिद ईरानी के निधन से फिल्म जगत में भी शोक की लहर है। करण जौहर ने राशिद ईरानी के निधन पर शोक प्रकट किया है।
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने 3 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोविड-19 टीके लॉन्च किए। UAE 3-17 वर्ष की आयु के बच्चों को चीन के सिनोफार्म COVID-19 वैक्सीन लगाएगा। यह फैसला क्लिनिकल ट्रायल और व्यापक मूल्यांकन के बाद लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, 900 बच्चों की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया के लिए परीक्षण की निगरानी की गई थी। संयुक्त अरब अमीरात में दुनिया की उच्चतम टीकाकरण दरों में से एक है।
दीपक दास ने नये महालेखा नियंत्रक का पदभार संभाल लिया है। 25वें महालेखा नियंत्रक का पद संभालन वाले दीपक दास, भारतीय सिविल अकांउट सेवा के 1986 बैच के अधिकारी हैं। वे इससे पहले विभिन्न मंत्रालयों में महत्वूपर्ण पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और वन तथा गृह मंत्रालय, उद्योग सम्वर्द्धन तथा आंतरिक व्यापार विभाग और केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर तथा सीमा शुल्क बोर्ड में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व रेंजर दिवस (World Ranger Day) हर साल 31 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिवस ड्यूटी के दौरान मारे गए या घायल हुए रेंजरों की याद में और दुनिया की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए रेंजर्स द्वारा किए गए कार्य का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है। विश्व रेंजर दिवस उनके महत्वपूर्ण कार्यों का समर्थन करने का अवसर प्रदान करता है, जो पर्यावरण अभियान से लेकर शिक्षा तक है। विश्व रेंजर दिवस अंतर्राष्ट्रीय रेंजर महासंघ द्वारा बनाया गया था और पहली बार 2007 में आयोजित किया गया था।
अविनाश साबले टोक्यो ओलंपिक 2020 में 3000 मीटर स्टीपलचेज़ स्पर्धा में सातवें स्थान पर रहे। उन्होंने दौड़ पूरी करने के लिए 8 मिनट 18.12 सेकंड (8:18.12 सेकंड) का समय लिया और 8:20.20 के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। अविनाश साबले महाराष्ट्र के बीड जिले के रहने वाले हैं।
30 जुलाई को ‘ड्रग्स व अपराध पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय’ द्वारा “तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस 2021” मनाया गया। 2021 की थीम थी : “Victims voices lead the way”। यह थीम मानव तस्करी से बचे लोगों के साथ बातचीत के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए निर्धारित की गयी थी। उनकी बचने की कहानियां तस्करी को रोकने, पीड़ितों की पहचान करने और उन्हें बचाने और पुनर्वास में उनकी मदद करने के लिए प्रभावी उपाय करने में मदद करेंगी। ड्रग्स व अपराध पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय एक अन्तर्राष्ट्रीय संगठन या एजेंसी है जिसकी स्थापना 1997 में हुई थी। इसका मुख्यालय वियना (ऑस्ट्रिया) में है। इसका मूल संगठन संयुक्त राष्ट्र सचिवालय है।