साइरस पूनावाला को मिलेगा लोकमान्य तिलक पुरस्कार
August 2, 2021
Metro Train
इटली से भेजी गई पुणे मेट्रो के लिए भारत की सबसे हल्की मेट्रो ट्रेन
August 5, 2021

 

1. हाल ही में किस भारतीय महिला शटलर ने टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीत लिया है?

Correct! Wrong!

भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने 01 अगस्त 2021 को टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है। सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल के मैच में चीन की शटलर बिंगजिआओ पर 21-13 और 21-15 से जीत दर्ज की है। पीवी सिंधु ओलंपिक के व्यक्तिगत इवेंट में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी हैं। पुरुषों में पहलवान सुशील कुमार (कांस्य- बीजिंग 2008, रजत- लंदन 2012) ने यह कारनामा किया था।

2. निम्न में से किस देश को अगस्त 2021 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की अध्यक्षता सौंपी गयी है?

Correct! Wrong!

भारत अगस्त महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद(UNSC) के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने के लिए तैयार है। भारत 1 अगस्त को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालेगा और इस महीने के दौरान भारत समुद्री सुरक्षा, शांति स्थापना और आतंकवाद विरोधी तीन प्रमुख क्षेत्रों में हस्ताक्षर कार्यक्रमों की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

3. हाल ही में श्रीलंका के किस क्रिकेटर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है?

Correct! Wrong!

श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर इसुरु उदाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। बता दें कि उदाना ने श्रीलंका की तरफ से 21 एकदिवसीय और 35 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे। इस दौरान उन्होंने दोनों प्रारूपों में 18 और 27 विकेट हासिल किए, साथ ही 237 और 256 रन भी बनाए। उदाना हाल ही में भारत के खिलाफ खत्म हुई टी-20 सीरीज का भी हिस्सा थे, हालांकि वह दो मैचों में एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए।

4. भारत और अमेरिका ने वैश्विक विकास भागीदारी समझौते की अवधि को कितने साल के लिए बढ़ा दिया है?

Correct! Wrong!

भारत और अमेरिका ने वैश्विक विकास साझेदारी समझौते को पांच साल के लिए विस्तारित किया है। इसके तहत सहयोगी देशों को कनेक्टिविटी, व्यापार और निवेश, स्वास्थ्य सेवा तथा कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त रूप से क्षमता निर्माण में मदद दी जाती है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने वैश्विक विकास के लिए त्रिकोणीय सहयोग पर मार्गदर्शक सिद्धांतों के वक्तव्य (एसजीपी) में दूसरे संशोधन पर हस्ताक्षर किए। एसजीपी समझौते पर नवंबर 2014 में हस्ताक्षर किए गए थे और नए संशोधन ने समझौते की वैधता को 2026 तक बढ़ा दिया है।

5. यूरोपीय संघ (ईयू) के राष्ट्रीय डाटा संरक्षण आयोग ने हाल ही में अमेजन पर कितने करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है?

Correct! Wrong!

यूरोपीय संघ (ईयू) के राष्ट्रीय डाटा संरक्षण आयोग ने अमेजन पर 6,600 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। आरोप है कि उसने यूरोपीय संघ के जनरल डाटा प्रोटक्शन रेगुलेशन (जीडीपीआर) का सही अनुपालन नहीं किया। जुर्माना लगाने वाले लक्जमबर्ग की निजी डाटा संरक्षण आयोग के अनुसार अमेजन ने निजी डाटा प्रोसेसिंग में कई गड़बड़ियां की हैं।

6. केंद्र सरकार ने मेडिकल क्षेत्र की पढ़ाई में ओबीसी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को कितने प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है?

Correct! Wrong!

केंद्र सरकार ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसला करते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के छात्रों को 10 प्रतिशत आरक्षण लाभ देने की घोषणा की है। सरकार की इस घोषणा के साथ ही पिछड़ा वर्ग की पृथक गणना कराने तथा जनसंख्या के अनुरूप शिक्षा एवं नौकरी में आरक्षण देने की मांग तेज हो गई है। यह आरक्षण शैक्षणिक वर्ष 2021-22 से स्नातक और स्नातकोत्तर मेडिकल-डेंटल कोर्स (एमबीबीएस, एमडी, एमएस, डिप्लोमा, बीडीएस, एमडीएस) के लिए प्रदान किया जाएगा।

7. कोरोना वायरस महामारी के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को कब तक के लिए निलंबित कर दिया गया है?

Correct! Wrong!

कोरोना वायरस महामारी के चलते नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने भारत में शेड्यूल अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों की आवाजाही पर प्रतिबंध 31 अगस्त 2021 तक बढ़ा दिया है। यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय ऑल-कार्गो संचालन और विशेष रूप से विमानन नियामक द्वारा अनुमोदित उड़ानों पर लागू नहीं होगा। चुनिंदा देशों के साथ द्विपक्षीय एयर बबल समझौतों के तहत चलने वाली उड़ानें जारी रहेंगी। देशभर में पिछले साल लॉकडाउन लागू होने के बाद से अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानें निलंबित हैं।

8. टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इस वर्ष किस देश में 28,900 करोड़ रूपए निवेश करने की घोषणा की है?

Correct! Wrong!

टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इस वर्ष भारत में 28,900 करोड़ रूपए निवेश करने की घोषणा की है। यह निवेश घरेलू कारोबार के साथ मुख्य रूप से समूह की ब्रिटिश इकाई जगुआर लैंड रोवर में किया जाएगा। उन्होंने कंपनी की सलाना आम बैठक को डिजिटल तरीके से संबोधित करते हुए कहा कि टाटा मोटर्स इलेक्ट्रि वाहनों के लिए उपयुक्त समय पर अलग से पूंजी जुटाने पर गौर करेगी। कंपनी का मध्यम से दीर्घावधि में कुल बिक्री में ईवी का योगदान 25 प्रतिशत हासिल करने का लक्ष्य है। अभी यह फिलहाल 2 प्रतिशत है।

9. 'निसार' (NISAR) नामक मिशन को लॉन्च करने के लिए किन दो अंतरिक्ष एजेंसियों ने सहयोग किया है?

Correct! Wrong!

NISAR (NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar) जो इसरो और NASA का एक संयुक्त मिशन है, को 2023 में लॉन्च किया जायेगा। इसके द्वारा उन्नत रडार इमेजिंग का उपयोग करके भूमि की सतह में परिवर्तन को मापा जायेगा। निसार उपग्रह दोहरी आवृत्तियों (dual frequencies) का उपयोग करने वाला पहला उपग्रह होगा। इसका उपयोग रिमोट सेंसिंग के लिए किया जाएगा। इसका उपयोग ध्रुवीय क्रायोस्फीयर (Polar cryosphere) और हिंद महासागर क्षेत्र सहित सभी भूमि द्रव्यमानों पर वैश्विक अवलोकन के लिए भी किया जाएगा यानी यह पृथ्वी की प्राकृतिक प्रक्रियाओं को समझने में मदद करेगा।

10. भारतीय सेना और रूसी सेना के संयुक्त सैन्य अभ्यास INDRA-21 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

Correct! Wrong!

1 अगस्त से रूस के वोल्गोग्राड शहर में भारतीय और रूसी सेना के बीच 13 दिवसीय मेगा सैन्य अभ्यास का आयोजन किया जायेगा। भारतीय और रूसी सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास का नाम ‘इंद्र’ है। यह ‘इंद्र’ अभ्यास का 12वां संस्करण है और इसे “इंद्र-21” नाम दिया गया है। भारतीय सेना के अनुसार, संयुक्त सैन्य अभ्यास के इस 12वें संस्करण में प्रत्येक पक्ष के 250 सैन्य कर्मी भाग लेंगे। यह सैन्य अभ्यास द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने में मदद करेगा तथा भारत और रूस के बीच दोस्ती के पुराने बंधन को मजबूत करने का काम करेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *