‘ताइवान’ नाम का उपयोग करते हुए, ताइवान की सरकार लिथुआनिया में अपना पहला कार्यालय स्थापित करेगी। ताइवान सरकार यह निर्णय इसलिए लिया है क्योंकि वह बीजिंग के लगातार बढ़ते दबाव के साथ दुनिया भर में अपनी राजनयिक उपस्थिति को मजबूत करना चाहती है।
ये हैं मुख्य बातें
ताइवान (Taiwan)
चीन ने ताइवान और अन्य देशों के बीच किसी भी औपचारिक संबंध का हमेशा कड़ा विरोध किया है। ताइवान पूर्वी एशिया का एक देश है और इसकी राजधानी ताइपेई है। चीन अपनी एक-चीन नीति के तहत ताइवान पर अपना प्रांत होने का दावा करता है और इसे आधिकारिक तौर पर चीन गणराज्य के रूप में जाना जाता है।