current affairs one liner
[PDF Download] Current Affairs One Liner : करेंट अफेयर्स वन लाइनर
July 20, 2021
Hindi Current Affairs One Liner
[PDF Download] Current Affairs One Liner : करेंट अफेयर्स वन लाइनर
July 21, 2021

 

1. किस राज्य सरकार ने ‘अगर’ पेड़ों (agar trees) की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए पहल शुरू की है?

Correct! Wrong!

त्रिपुरा सरकार ने ‘अगर’ पेड़ों (agar trees) की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए पहल शुरू की है। सरकार ने आने वाले तीन वर्षों में इस क्षेत्र से 2,000 करोड़ रुपये का कारोबार हासिल करने का लक्ष्य रखा है। त्रिपुरा सरकार ने वर्ष 2021-22 में 1,500 किलोग्राम अगर तेल (Agar Oil) और 75,000 किलोग्राम अगर चिप्स (Agar Chips) निर्यात करने की योजना बनाई है।

2. हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने “कोविड टीका संग सुरक्षित वन, धन और उद्यम” अभियान लांच किया?

Correct! Wrong!

हाल ही में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने “कोविड टीका संग सुरक्षित वन, धन और उद्यम” अभियान लांच किया है। यह अभियान कोरोनावायरस वैक्सीन और मिथकों, अफवाहों, दुष्प्रचार और गलत सूचनाओं के खिलाफ “इन्फोडेमिक” को मात देने में मदद करेगा। यह आश्वासन, गर्व और आत्म-प्रभावकारिता पर ध्यान केंद्रित करता है और आदिवासी क्षेत्रों में ‘स्वास्थ्य के साथ आजीविका’ को बढ़ावा देता है।

3. विश्व शतरंज दिवस (International Chess Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 20 जुलाई को विश्व शतरंज दिवस मनाया जाता है। यह दिन साल 1924 में पेरिस में की गई विश्व शतरंज महासंघ (International Chess Federation) की स्थापना को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है। यह दिवस अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ के 185 सदस्यों द्वारा विश्व भर में मनाया जाता है। इस दिन कई स्थानों पर शतरंज की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।

4. नेल्सन मंडेला दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 18 जुलाई को नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस (Nelson Mandela International Day) के रूप में मनाया जाता है। यह दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकतंत्र के लिए संघर्ष और दुनिया भर में शांति की संस्कृति को बढ़ावा देने में नेल्सन मंडेला के योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया है। नेल्सन मंडेला दिवस सभी के लिए कार्रवाई करने और परिवर्तन को प्रेरित करने का अवसर है।

5. ब्रिटिश ग्रैंड प्रिक्स 2021 का खिताब निम्न में से किसने जीता?

Correct! Wrong!

फॉर्मूला वन रेसर लुईस हैमिल्टन ने ब्रिटिश ग्रैंड प्रिक्स 2021 का खिताब जीत लिया है। सात बार के विश्व चैम्पियन हैमिल्टन की रेड बुल के ड्राइवर मैक्स वेरस्टेपन के साथ टक्कर हो गई थी। इसी वजह से उन पर 10 सेकेंड की पेनल्टी लगा दी गई थी। इसके बावजूद हैमिल्टन ने रिकॉर्ड आठवीं बार ब्रिटिश ग्रां प्री जीती। ब्रिटिश ग्रांड प्रिक्स एक मोटर रेस है जो यूनाइटेड किंगडम में आयोजित की जाती है। इस रेस का आयोजन रॉयल ऑटोमोबाइल क्लब द्वारा किया जाता है। यह पहली बार वर्ष 1926 में आयोजित किया गया था।

6. एचसीएल कंपनी के नए अध्यक्ष एवं एमडी के रूप में निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

भारतीय आईटी क्षेत्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने वाले शिव नादर ने एचसीएल टेक्नोलॉजीज के प्रबंध निदेशक और बोर्ड के सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है। शिव नादर के स्थान पर कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ सी. विजयकुमार को पांच साल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है। शिव नादर भारत में कंप्यूटिंग और आईटी उद्योग के अग्रणी हैं। उन्होंने 1976 में HCL Group शुरू किया था। शिव नादर की लीडरशिप में पिछले 45 साल के भीतर कंपनी ने स्टार्टअप से ग्लोबल IT कंपनी का रुतबा हासिल कर लिया है।

7. नेपाल के निम्न में से किस नए प्रधानमंत्री ने प्रतिनिधि सभा में विश्वासमत हासिल कर लिया है?

Correct! Wrong!

नेपाल के नए प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने प्रतिनिधि सभा में विश्वासमत हासिल कर लिया है। नेपाली कांग्रेस के अध्योक्ष देउबा को 275 सदस्यों के सदन में 165 वोट मिले। विश्वासमत प्रस्ताव जीतने के लिए उन्हें 136 मतों की जरूरत थी। देउबा को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 12 जुलाई को संविधान के अनुच्छेद 76 (5) के अनुसार देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। 13 जुलाई को देउबा ने पांचवीं बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।

8. किस देश की सरकार ने रैंसमवेयर हमलों के शिकार लोगों के लिए एक ऑनलाइन हब जारी किया है?

Correct! Wrong!

अमेरिकी सरकार ने रैंसमवेयर हमलों के शिकार लोगों के लिए एक ऑनलाइन हब जारी किया है। ऑनलाइन हब कंपनियों और नगर पालिकाओं के लिए संसाधनों को ढूंढना और साइबर हैकर्स द्वारा लक्षित होने की स्थिति में सहायता प्राप्त करना आसान बना देगा। अमेरिकी सरकार ने विदेशी सरकारों द्वारा समर्थित या निर्देशित साइबर अपराधियों को ट्रैक करने के लिए उपयोगी टिप्स प्रदान करने वाले किसी भी व्यक्ति को 10 मिलियन डॉलर तक का इनाम देने की भी घोषणा की।

9. अमराबाद टाइगर रिजर्व, जो हाल ही में चर्चा में रहा, किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?

Correct! Wrong!

अमराबाद टाइगर रिजर्व (ATR) तेलंगाना राज्य में स्थित है। तेलंगाना वन विभाग ने हाल ही में 2020-2021 के वार्षिक आकलन और निगरानी अभ्यास के दौरान अमराबाद टाइगर रिजर्व (ATR) में 14 बाघों की पहचान की है। 2019-2020 में किए गए पिछले सर्वेक्षण के दौरान, 12 बाघों की पहचान की गई थी। 14 बाघों में से पांच नर हैं, सात मादा हैं और दो को वर्गीकृत नहीं किया जा सका है। चित्तीदार हिरण और जंगली सूअर इस रिजर्व में सबसे अधिक पाए जाते हैं।

10. खाड़ी क्षेत्र में भारतीय जहाजों की सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन का नाम क्या है?

Correct! Wrong!

ओमान की खाड़ी में दो तेल टैंकर जहाजों पर विस्फोट होने के बाद जून 2019 में भारतीय नौसेना द्वारा ऑपरेशन संकल्प शुरू किया गया था। भारतीय नौसेना के आधिकारिक बयान के अनुसार, ऑपरेशन ने खाड़ी क्षेत्र में प्रतिदिन औसतन 16 भारतीय ध्वज वाले व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित मार्ग प्रदान किया है। एक इंटीग्रल हेलीकॉप्टर के साथ भारतीय नौसेना के जहाज को जून 2019 से उत्तर-पश्चिम अरब सागर, ओमान की खाड़ी और फारस की खाड़ी में लगातार तैनात किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *