Current Affairs Quiz
Current Affairs Quiz : 10 July 2021 करेंट अफेयर्स क्विज
July 10, 2021
Razorpay-Mastercard ने MandateHQ भुगतान इंटरफ़ेस लॉन्च किया
July 10, 2021
Show all

डेनमार्क में बना दुनिया का सबसे ऊंचा रेत का महल

डेनमार्क में बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेत के महल/किले ने अब नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यह 21.6 मीटर ऊंचा (69.4 फीट) का रेत-महल वर्ष 2019 में जर्मनी में बने एक रेत महल से 3.5 मीटर लंबा है, जिसने 17.66 मीटर ऊंचाई का पिछला विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था।

यह रेत का महल ब्लोखस के छोटे से समुद्र तटीय शहर में 4,860 टन रेत से बनाया गया है। यह शहर डेनमार्क के नॉर्थ जटलैंड में स्थित है। इस शहर का नाम मूल रूप से हुन हवार था। इस शहर में प्रति वर्ष लगभग 1 मिलियन आगंतुक आते हैं।

ये हैं खास बातें

• डेनमार्क में दुनिया का सबसे ऊंचा रेत महल 21.6 मीटर ऊंचा (69.4 फीट) है और यह महल 4,860 टन रेत से बना है। यह रेत का महल वर्ष 2019 में जर्मनी में बने रेत-महल की तुलना में 3.5 मीटर ऊंचा है।
• डच कलाकार विल्फ्रेड स्टिजर के मार्गदर्शन में दुनिया के 30 सर्वश्रेष्ठ रेत मूर्तिकार दुनिया के इस सबसे ऊंचे रेत के महल के निर्माण कार्य में संलग्न थे।
• स्टिजर चाहते थे कि दुनियाभर में कोरोना वायरस की शक्ति का प्रतिनिधित्व करने के उद्देश्य से इस रेत के महल का निर्माण किया जाए। इसलिए, उन्होंने इस रेत-महल के ऊपर एक मुकुट रखा है।

रेत का महल कैसे खड़ा है?

• इस रेत (बालू) के महल को एक त्रिभुज के आकार में बनाया गया है ताकि यह नीचे न गिरे। इस रेत के महल के चारों ओर एक लकड़ी की संरचना की मदद से कलाकारों ने इस महल पर आकृतियां तराशने का काम किया।
• पतझड़ और सर्दियों के दौरान इसे मजबूत बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली रेत में 10 प्रतिशत मिट्टी और गोंद की एक परत है। इस रेत के महल के फरवरी या मार्च, 2022 तक खड़े रहने की संभावना है।

जर्मनी का सबसे ऊंचा रेत महल

• अब तक दुनिया का सबसे ऊंचा रेत महल 17.65 मीटर (57 फीट 11 इंच) जर्मनी के बिन्ज़ शहर में खड़ा था।
• इस रेत महल का निर्माण रूस, लातविया, जर्मनी, हंगरी, पोलैंड और हॉलैंड के 12 मूर्तिकारों और 8 तकनीशियनों की एक टीम द्वारा किया गया था, जो तीन सफल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का हिस्सा रहे एक रेत मूर्तिकार थॉमस वैन डेन डुंगन के मार्गदर्शन में काम कर रहे थे।

ब्लोखस गांव (Blokhus Village)

यह गांव डेनमार्क के नॉर्थ जटलैंड (North Jutland) के जैमरबगट म्युनिसिपैलिटी (Jammerbugt Municipality) में स्थित है। यह गांव एक लोकप्रिय समुद्र तटीय शहर है जहां हर साल लगभग 1 मिलियन पर्यटक आते हैं। इसे मूल रूप से हुन हवार (Hune Hvarre) नाम दिया गया था। 1600 के दशक में इस गांव में बमुश्किल कोई पेड़ था। इसलिए, लकड़ी नॉर्वे से आयात की जाती थी। लकड़ी को स्टोर करने के लिए, स्थानीय लोगों ने इसके बाहर कुछ घरों का निर्माण किया। इन घरों को ‘ब्लॉक हाउस’ कहा जाता है जिसके बाद गांव को डेनिश नाम ब्लोखस दिया गया है।

डेनमार्क (Denmark)

डेनमार्क उत्तरी यूरोप का एक नॉर्डिक (Nordic) देश है। यह सबसे दक्षिणी स्कैंडिनेवियाई देश है जिसमें एक प्रायद्वीप, जटलैंड और 443 नामित द्वीपों का एक द्वीपसमूह शामिल है। इसकी सीमा जर्मनी से लगती है। यह नाटो, नॉर्डिक काउंसिल, OECD, OSCE और संयुक्त राष्ट्र का संस्थापक सदस्य है।

क्या डेनमार्क एक विकसित देश है?

हां, डेनमार्क एक विकसित देश है। डेनमार्क के लोगों का जीवन स्तर उच्च है। शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, नागरिक स्वतंत्रता की सुरक्षा, लोकतांत्रिक शासन और एलजीबीटी समानता जैसे राष्ट्रीय प्रदर्शन के कई मैट्रिक्स में देश का उच्च स्थान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *